Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः रविवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना से निधन हो गया। उनको कोरोना होने के बाद इलाज के लिए संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है। उधर, यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी के निधन से राजनीतिक गलियारे में हर कोई दुखी है। सीएम योगी ने रद्द किया अयोध्या दौरा उनके निधन की पुष्टि करते हुए सीएमएस डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि उनको सीवियर कोविड-19 निमोनिया था। ऐसे में वह एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम में थीं। बताया जाता है कि मंत्री कमल रानी को पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन व थायराइड जैसी समस्याएं थीं। शुरु के 10 दिन उनकी तबीयत स्थिर रही, लेकिन बाद के 3 दिन में अचान...
यूपी : खुली रहेंगी मिठाई-राखी की दुकानें, महिलाओं को फ्री बस यात्रा 

यूपी : खुली रहेंगी मिठाई-राखी की दुकानें, महिलाओं को फ्री बस यात्रा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दो बड़े फैसले किए हैं। वैश्विक महामारी के चलते हर सप्ताह होने वाले लाॅकडाउन में रक्षाबंधन के चलते रविवार को मिठाई और राखी की दुकानें खुली रहेंगी। हालांकि, आमतौर पर कोरोना पर नियंत्रण को इन दो दिन लाॅकडाउन रहता है। इसके साथ ही एक और दूसरा बड़ा फैसला किया है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को पूरी तरह निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इन फैसलों के साथ ही इन बातों के भी निर्देश दिए गए हैं कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन जरूर कराया जाए। इसके लिए पुलिस पेट्रोलिंग करती रहे। फिर भी मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग पर सख्ती रहेगी मुख्यमंत्री योगी ने त्यौहार के मद्देनजर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। कहा है कि पुलिस इलाके में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाए। ताकि महिलाओं को किसी तरह की दिक्क...
ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व सपा नेता अमर सिंह का निधन, सिंगापुर में चल रहा था इलाज

ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व सपा नेता अमर सिंह का निधन, सिंगापुर में चल रहा था इलाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में आज निधन हो गया। वह बीते कई महीनों से बीमार चल रहे थे। बताते हैं कि कुछ दिनों पहले उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। इसी बीच आज शनिवार दोपहर उनकी हालत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। वहीं अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने भी दुख प्रकट किया है। इसके अलावा महान फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी फोटो शेयर करते हुए अमर सिंह को श्रद्धांजलि दी है। छह महीने से चल रहा था इलाज बताते हैं कि पिछले छह महीने से उनका इलाज चल रहा था। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में वह भर्ती थे। आखिरी वक्त में उनके साथ सिर्फ उनकी पत्नी ही मौजूद थीं। वह समाजवादी पार्टी के सबसे असरदार नेता माने जाते थे। कभी उनकी पार्टी ...
मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल

मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पूरा का पूरा देश इस वक्त भगवान राम की धुन में रमा हुआ है। 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन ने जैसे सभी के मन में राम नाम की महिमा जगा दी है। हर कोई राम में रमा सा दिखाई दे रहा है। कई अलग बातें भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला भोले की नगरी वाराणसी में भी सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवती ने अपने हाथ पर श्री राम के नाम का टेटू लिखाया है। यह टेटू इस युवती ने परमानेंट बनवाया है। यानि कभी न मिटने वाला है। इसको लेकर पूरे इलाके में काफी चर्चा रही। लोगों ने कहा कि मुस्लिम युवती ने वाकई आपसी भाईचारे के प्रतीक वाला कदम उठाया है।   राम भक्त है मुस्लिम महिला इक्रा खान  इस युवती ने एकता की ऐसी मिसाल कायम की है कि हर कोई उसकी चर्चा कर रहा है। लोग कह रहे हैं कि यह गंगा जमुनी तहजीब है। इस युवती का नाम इक्रा खान है जो एक राम भक्त है। बताते हैं कि उसका सपना रहा है कि अयोध...
ब्रेकिंग न्यूजः कानपुर में घर में सोते वक्त वृद्ध की गला रेतकर हत्या

ब्रेकिंग न्यूजः कानपुर में घर में सोते वक्त वृद्ध की गला रेतकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के गांव पसेमा में एक वृद्ध की बीती रात गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। बताते हैं कि हत्या की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वृद्ध सो रहे थे। वारदात के वक्त वह घर में अकेले ही थे। लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। मृतक की जेब में रखे मिले 20 हजार एसपी ग्रामीण ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की जेब से 20 हजार रुपए मिले हैं। घर का सामान भी व्यवस्थित है। कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। फारेंसिक टीम भी जांच को पहुंची बताया जाता है कि अविवाहित 75 वर्षीय महादेव सविता बीती रात अपने घर में सो रहे थे। वह बकरी पालन करके अपना जीवन पालन करते थे। बताते हैं कि शुक्रवार को उन्होंने 18 हजार रुपए के बकरे बेचे थे। देर रात किसी ने ...
किसानों के बीच पहुंचे कृषि वैज्ञानिक, सर्वे कर सौंपे उन्नतिशील प्रजाति के पौधे

किसानों के बीच पहुंचे कृषि वैज्ञानिक, सर्वे कर सौंपे उन्नतिशील प्रजाति के पौधे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः किसान प्रगति योजना के तहत कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की टीम ने आज जारी गांव में सर्वे किया। बताते हैं कि इस जियो सर्वे का उद्देश्य मनरेगा के तहत नामित/चिन्हित किसानों के खेतों का अक्षांश देशांतर सहित वास्तिविक स्थिति का पता लगाया जा सके। यह दो दिवसीय सर्वे कार्य का आज आखिरी दिन था। मनरेगा योजना से गरीब किसानों एवं बेरोजगार ग्रामीण को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विश्वविद्यालय द्वारा शासन को कृषि संबद्ध व्यवसाय में रोजगार सृजन के लिए परियोजना सम्मलित किया जाना है। किसानों को दिए उन्नतिशील सब्जी के पौधे इसी क्रम में वैज्ञानिक किसानों के बीच जाकर खेतों पर सर्वे कर रहे हैं। इस कार्य के अलावा कृषि विश्वविद्यालय के सब्जी वैज्ञानिकों द्वारा जारी गांव में कुछ सब्जी उत्पादक कृषकों को उन्नतिशील प्रजाति के सब्जी के पौध वितरित किए। उन्नत किस्म के बैगन के 1000 ...
Update : ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर के सीसामऊ में बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

Update : ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर के सीसामऊ में बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के सीसामऊ इलाके से शुक्रवार रात हुई हत्या की एक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक प्लास्टिक व्यापारी धर्मेश कुमार के बेटे रवि ने अपने पिता को लोहे की राड मारकर हत्या कर दी। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि बीती रात सीसामऊ के गांधीनगर में प्लास्टिक कारोबारी पिता की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बाप की डांट से बेटे के सिर पर सवार हुआ खून  युवक ने बीती रात नशेबाजी पर डांटने पर अपने बुजुर्ग पिता 68 वर्षीय धर्मेश विश्वकर्मा की लोहे की राड सिर में मारकर उनकी हत्या कर दी थी। उनकी पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक की फैक्ट्री है। उनके परिवार में तीन बेटे रवि, रजत और ऋषि हैं। सीसामऊ में देर शाम हुई व...
कानपुर में कोरोना से 5 की मौत, 366 नए पाॅजिटिव, 5166 हुई संख्या

कानपुर में कोरोना से 5 की मौत, 366 नए पाॅजिटिव, 5166 हुई संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में बेकाबू होते कोरोना से शुक्रवार को 5 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब 201 पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 5,166 पर पहुंच गया है। वहीं शहर में कोरोना के एक्टिव केस 2828 पहुंच चुके हैं। सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना से मरने वालों में आनंदपुरी के रहने वाले एक 61 के बुजुर्ग की निमोनिया सेप्सिस, लीवर संक्रमण के चलते हैलट के न्यूरो कोविड में मौत हो गई। कुल एक्टिव केस 2828 हुए वहीं पर साकेत नगर के एक 90 साल के बुजुर्ग ने भी निमोनिया और सेप्सिस से दम तोड़ा। इसी तरह सीताराम मोहाल के 61 साल के पुरुष व नवाबगंज की 68 साल की महिला ने निमोनिया के चलते दम तोड़ दिया। इसी क्रम में मसवानपुर के 62 वर्षीय बुजुर्ग की डायबिटीज, एआरडीएस और हाइपरटेंशन से कांशीराम अस्पताल में मौत हो गई। ये सभी कोरोना से संक्रमि...
बांदा में 5 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 308 पहुंची संख्या

बांदा में 5 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 308 पहुंची संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार को बांदा में 5 और कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही कुल संख्या 308 पहुंच गई है। आज आई जांच रिपोर्ट में शहर के अलीगंज मोहल्ले के दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बबेरू क्षेत्र के देवरथा गांव में 11 वर्षीय बालक और नगर कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव में भी एक कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 308 हो गई है। अलीगंज में दो कोरोना संक्रमित मिले मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि आरटी-पीसीआर की आई जांच रिपोर्ट में शुक्रवार को अलीगंज रब्बानिया हास्टल के पीछे रहने वाले 40 वर्षीय युवक और 65 वर्षीय वृद्धा को कोरोना संक्रमित पाया गया। बबेरू क्षेत्र के देवरथा गांव निवासी 11 वर्षीय बालक को कोरोना संक्रमित पाया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव निवासी एक युवक भी कोरोना से संक्रमित मिला। उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही ह...
बांदा में आशा बहू समेत 4 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 300 पार हुई संख्या

बांदा में आशा बहू समेत 4 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 300 पार हुई संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार शाम आई एंटीजेन जांच रिपोर्ट में एक आशा बहू समेत 4 लोगों कोरोना पाजिटव पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 300 का आंकड़ा पार कर गई है। अब जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या 303 हो गई है। जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि संक्रमित मिले लोगों को आइसोलेट करके इलाज किया जा रहा है। साथ ही इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उनका भी टेस्ट कराया जा सके। कहा कि सभी लोगों का टेस्ट किया जाएगा। ताकि अगर कोई संक्रमण फैला है तो उसे रोका जा सके।  शाम को आई जांच रिपोर्ट बताया जाता है कि मटौंध क्षेत्र के गोयरा मुगली में 32 वर्षीय आशा बहू कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। शहर के विकास नगर में रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे इलाके में खलबली सी मच गई है। चिकित्सीय टीम ने उनक...