Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदाः ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, दोनों की मौत

बांदाः ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सोमवार रात को बाइक सवार दो युवा दोस्तों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनो शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक का पता किया जा रहा है। ट्रैक्टर की पहचान कराकर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। दो परिवारों में कोहराम मचा गिरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐला गांव निवासी भीष्म देव (30) पुत्र जयराम और चंद्रकेश कुमार (25) पुत्र चिरौंजी लाल कुशवाहा एक बाइक में सवार होकर बाजार करके घर वापस जा रहे थे। बाइक सवार अभी कीरतपुर के समीप ही पहुंचे थे कि बांसी गा...
UP : पेंट में घुसा कोबरा सांप, 7 घंटे खंभा पकड़कर खड़ा रहा युवक

UP : पेंट में घुसा कोबरा सांप, 7 घंटे खंभा पकड़कर खड़ा रहा युवक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः जिंदगी में कुछ वाक्या ऐसे हो जाते हैं जो सुनने में काफी अटपटे और काल्पनिक लगते हैं, लेकिन होते बिल्कुल सच हैं। इनकी हकीकत तो वहीं समझ सकते हैं जिनपर गुजरती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के मिर्जापुर जिले में सामने आया है। जहां सोते वक्त एक युवक की जींस में कोबरा सांप घुस गया। इसके बाद जो हुआ, उसे देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस भी स्थिति संभालती रही। युवक के साथ-साथ देखने वालों की भी अटकी रहीं सांसें स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंच गई। एंबुलेंस भी मंगा ली गई। करीब 8 घंटे बाद सपेरों ने मशक्त करके सांप को युवक की पेंट से बाहर निकाला। 7 घंटे तक युवक खंभा पकड़ कर खड़ा रहा। गनीमत रही कि सांप ने उसे काटा नहीं और उसकी जान बच गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं युवक ने कहा कि उसने बीते 7-8 घंटे बेहद डर के बीच गुजारे हैं। पुलिस, सैकड़ों की भीड़ के ...
बांदा में स्वराज कालोनी के युवक समेत 6 और पाॅजिटिव मिले

बांदा में स्वराज कालोनी के युवक समेत 6 और पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज मंगलवार सुबह जिले में छह और कोरोना पाॅजिटव केस सामने आए हैं। इनमें एक शहर की स्वराज कालोनी में गली नंबर-2 में रहने वाला 24 साल का युवक भी शामिल है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से बताया गया है कि सभी जगहों पर एहतियात के कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित इलाकों को सील करके वहां सेनेटाइजेशन का काम शुरू किया जा रहा है। साथ ही इन लोगों की कांटेक्ट लिस्ट भी बनाई जा रही है। अतर्रा के मामले ज्यादा आए सामने बताया जाता है कि आज कुल 6 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। स्वराज कालोनी के युवक के अलावा अतर्रा की लखन कालोनी, स्टेशन रोड निवासी 33 साल का युवक तथा अतर्रा की ही सुनारी गली की रहने वाली 55 साल की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा के जिस होटल में पकड़ा गया था जुआ, अब हाॅटस्पाॅट में खुला मिला, कार्रवाई इसी...
अस्पताल से कोरोना पाॅजिटिव CM शिवराज सिंह चौहान करेंगे पहली वर्चुअल कैबिनेट

अस्पताल से कोरोना पाॅजिटिव CM शिवराज सिंह चौहान करेंगे पहली वर्चुअल कैबिनेट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना से संक्रमित हैं। इस वक्त वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इसके बाद भी उनको अपने काम के प्रति काफी चिंता है। यही वजह है कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हिस्सा लेंगे। हालांकि, वह वर्चुअल कैबिनेट करेंगे। इसलिए सुबह करीब साढ़े 9 बजे पहले ट्रायल मीटिंग होगी। इसके बाद 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा जा रहा है कि यह पहला मौका है जहां कैबिनेट की मीटिंग वर्चुअल ढंग से हो रही है। लगातार एक्टिव हैं शिवराज सिंह बताया जाता है कि एमपी के सभी मंत्रियों को वर्चुअल कैबिनेट की सूचना भेजी जा चुकी है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली यह कैबिनेट बैठक अपने तय समय पर होगी। बताते चलें कि वैसे तो मुख्यमंत्री शिवराज कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से अस्पता...
बांदा में हाॅटस्पाॅट में खुले मिले होटल पर कार्रवाई

बांदा में हाॅटस्पाॅट में खुले मिले होटल पर कार्रवाई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लापरवाही करने और कोविड-19 को रोकने के लिए लागू कानूनी नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बांदा शहर में सामने आया है। बांदा शहर का एक होटल हाॅटस्पाॅट में न सिर्फ खुला मिला। पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में कोतवाली से निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि आगे से ऐसी गलती न करें। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि.. जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से शहर में खलबली सी मच गई। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि होटल मालिक को आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि धारा 188/269 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, यह घटनाक्रम बीती 17 जुलाई का है जो अब प्रकाश में आया है। हाॅटस्पाॅट में होटल खोल द...
कानपुर में 31 जुलाई तक संपूर्ण लाॅकडाउन बढ़ा, दो नए इलाके शामिल-दो हटाए गए

कानपुर में 31 जुलाई तक संपूर्ण लाॅकडाउन बढ़ा, दो नए इलाके शामिल-दो हटाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में 26 जुलाई तक पहले से 10 थाना क्षेत्रों में लागू लाकडाउन को अब 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह फैसला कानपुर के जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया है। प्रशासन ने तय किया है कि 10 थाना क्षेत्रों में 31 जुलाई रात्रि 10 बजे तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। हालांकि, इस बार के लाॅकडाउन में शहर के किदवई नगर और नवाबगंज इलाके को बाहर रखा गया है। अब फीलखाना और ग्वालटोली में संपूर्ण लाॅकडाउन वहीं नई सूची में ग्वालटोली और फीलखाना थाना क्षेत्र को लाकडाउन में शामिल किया गया है। इनमें किराना, दूध, ब्रेड, सब्जी, दवा जैसी जरूरत की चीजों के अलावा बाकी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। निजी सवारी वाहन भी बंद रहेंगे। सरकारी कार्यालय ही खुलेंगे। प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। बताते हैं कि संपूर्ण लॉकडाउन से किदवई नगर और न...
बांदा में 6 माह के बच्चे समेत 12 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर में छोटी बाजार समेत..

बांदा में 6 माह के बच्चे समेत 12 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर में छोटी बाजार समेत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार केस सामने आ रहे हैं। सोमवार को 12 नए कोरोना पाॅजिटिव केस आरटी-पीसीआर जांच के तहत सामने आए हैं। इनमें बांदा शहर के लोगों की संख्या ज्यादा है। दूसरे नंबर पर जिले का अतर्रा कस्बा है। बता दें कि रविवार को 7 कोरोना संक्रमित सामने आए थे। हालांकि, ये सातों लोग ग्रामीण इलाकों से थे। आज सीएमओ आफिस से जारी सूची में एक छह माह के बच्चे का भी नाम है। यह बच्चा अतर्रा का है। हालांकि, इसे लेकर सीएमओ डा. संतोष कुमार बहुत स्थिति साफ नहीं कर पाए। वहीं सीएमएस डा. एसएन मिश्रा ने कहा कि इसकी ज्यादा जानकारी सीएमओ दफ्तर से ही मिल सकेगी। एक दिन पहले मिले थे कुल 7 पाॅजिटिव मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया है कि सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 12 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जाता है कि...
बुंदेलखंड : युवती को भारी पड़ा फूलन देवी स्टाइल, हाथ में तमंचा थामे फोटो वायरल, साथी संग पहुंची जेल

बुंदेलखंड : युवती को भारी पड़ा फूलन देवी स्टाइल, हाथ में तमंचा थामे फोटो वायरल, साथी संग पहुंची जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊः आपने लड़कों को हाथ में अवैध पिस्तौल-तमंचे लेकर फोटो खिंचवाते और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करते बहुत देखा और सुना होगा। फिर उनके जेल जाने की खबरें भी पड़ी होंगी। लेकिन अब बुंदेलखंड एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीन दिन पहले एक युवती की हाथ में तमंचा थामे फूलन देवी स्टाइल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह युवती हमीरपुर क्षेत्र की बताई जा रही थी। सोशल मीडिया पर इस तरह युवती के हाथों में तमंचा लिए फोटो को लोगों ने खूब देखा। ये फोटो तेजी से वायरल हुई। पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बनी रही। लोगों के दिमाग में सवाल उभरा कि आखिर यह युवती है कौन। सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फोटो फोटो ने सुर्खियां बटोरीं तो पुलिस का भी ध्यान फोटो पर गया। इसके बाद सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इलाके के लोगों से इसके बारे में पूछताछ की। आखिरकार पुलिस उस तक प...
यूपीः हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला लीडर समेत 8 लड़कियां और 7 लड़के गिरफ्तार

यूपीः हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला लीडर समेत 8 लड़कियां और 7 लड़के गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज रविवार को यूपी में पुलिस ने छापा मारकर एक फ्लैट में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला के साथ कुल 15 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें 7 युवक हैं और कुल 8 युवतियां भी हैं। यह सेक्स रैकेट दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में चल रहा था। इसकी संचालक महिला थी जो घर से ही पूरे रैकेट का संचालन करती थी। साहिबाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर साहिबाबाद थाना पुलिस ने शालीमार गार्डन के विक्रम एनक्लेव में एक घर पर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। साथ अश्लीलता का सामान भी मिला। सूचना पर पुलिस ने मारी रेड बताते हैं कि पुलिस ने वहां से कुल 7 युवक और 8 युवतियां को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का ...
ट्रिपल मर्डर से थर्राया कासगंज, एक ही परिवार के 3 लोग मारे गए

ट्रिपल मर्डर से थर्राया कासगंज, एक ही परिवार के 3 लोग मारे गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी में कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र के होडलपुर गांव में रविवार रात बड़ी वारदात हो गई। पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। करीब 50 राउंड चलाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। अधिकारी मौके का जायजा ले रहे हैं। गांव वालों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सोरों के पास स्थित गांव होडलपुर में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बताते हैं कि पुलिस ने करीब 10 लोगों को नामजद किया है, वहीं कई दर्जन अज्ञात लोग बताए जा रहे हैं। पुरानी दुश्मनी में हुई वारदात बताया जाता है कि गोलियों से पूर्व प्रधान के परिवार के 3 ल...