Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में केमिकल फैक्ट्री में ब्वायलर फटा, 6 मजदूर झुलसे-3 गंभीर

Boiler explodes in chemical factory in Kanpur, 6 laborers scorched -3

समरनीति न्यूज, कानपुर : आज गुरुवार को जिले में बड़ा हादसा सामने आया। बिधनू के कठेरुआ गांव में एक केमिकल फैक्ट्री में ब्यायलर फटने से 6 मजदूर झुलस गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मजदूरों को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

सभी का चल रहा है इलाज

बताते हैं कि शहर के नौबस्ता आवास विकास में रहने वाले व्यक्ति की खटेरुआ गांव के पास केमिकल फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में आसपास के गांवों के कई मजदूर काम करते हैं।

Boiler explodes in chemical factory in Kanpur, 6 laborers scorched -3

बताया जाता है कि आज सुबह कुछ मजदूर ब्वायलर में केमिकल भरने के बाद ब्याल करने का काम निपटा रहे थे।

ये भी पढ़े :  Update : बिग ब्रेकिंग : कानपुर पुलिस लाइन में बैरक की छत गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 घायल

इसी दौरान ब्वायलर फट गया। इससे मजदूर कठेरुआ निवासी कमलेश पासवान, रामचन्दर प्रजापति, हड़हा निवासी मुकेश, शेखर, निर्भय, जामू निवासी अजय झुलसकर गिर गए। वहीं गिरकर मजदूर तड़पने लगे। बताते हैं कि मैनेजर द्वारा निजी वाहन से सभी मजदूरों को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह का कहना है कि उनको कोई जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े :  कानपुर : शहर में सड़क किनारे बम धमाके से दहशत, बच्चे समेत 4 घायल