Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UP : 43 IPS के तबादले, असीम कानपुर, ए.सतीश गणेश वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, पढ़िए पूरी सूची..

UP : 43 IPS के तबादले, असीम कानपुर, ए.सतीश गणेश वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, पढ़िए पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा यूपी के कानपुर और वाराणसी महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने के बाद नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। आईपीएस असीम अरुण को कानपुर और ए.सतीश गणेश को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 43 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के इस क्रम में 15 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। इन जिलों के बदले गए हैं पुलिस कप्तान वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक को गाजियाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं आईपीएस अखिलेश मीणा व अनिल सिंह को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया गया है। ये भी पढ़ें : Breaking-UP पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, इन तारीखों को मतदान.. आईपीएस मनोज कुमार और आकाश कुलहरि को कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त और पीयूष मोर्डिया को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्...
कैबिनेट मंजूरी : अब कानपुर और वाराणसी में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू

कैबिनेट मंजूरी : अब कानपुर और वाराणसी में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी 2020 को राजधानी लखनऊ और नोएडा में लागू हुई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली अब कानपुर और वाराणसी में भी लागू होगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। इस बारे में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि कानपुर और वाराणसी में जल्द ही पुलिस कमिश्नर की तैनाती कर दी जाएगी। लखनऊ-नोएडा के बाद कानपुर और वाराणसी की बारी अब नोएडा और लखनऊ समेत पूरे यूपी में चार जिलों में कमिश्नर प्रणाली लागू हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों जिलों के ग्रामीण और शहरी इलाकों की सीमाओं को अलग किया जाएगा। फिर शहरी क्षेत्र को जोन में बांटकर पुलिस अधिकारियों की नए सिरे से तैनाती की जाएगी। सभी नए जोन में डी...
UP : दरोगा के हत्यारोपी पर 50,000 ईनाम, ताबड़तोड़ दबिशें जारी

UP : दरोगा के हत्यारोपी पर 50,000 ईनाम, ताबड़तोड़ दबिशें जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : आगरा में दरोगा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पर 50 हजार रुपए ईनाम घोषित कर दिया गया है। हत्यारोपी विश्वनाथ की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताते हैं कि वारदात के बाद से ही पुलिस की करीब 1 दर्जन टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस टीमें हत्यारोपी की रिश्तेदारियों के साथ-साथ संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही हैं। इनमें हाथरस व अलीगढ़ और फिरोजाबाद जिले शामिल हैं। हालांकि, अबतक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। यह थी पूरी वारदात आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नहर्रा में बुधवार शाम दरोगा प्रशांत कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात उस वक्त हुई थी जब दरोगा प्रशांत कुमार सिपाही के साथ गांव में विवाद की सूचना पर वहां पहुंचे थे। इसी बीच विश्वनाथ नाम के एक आरोपी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी के दोनों बेटे भी ग...
बांदा में कुएं में गिरे व्यक्ति की मौत, बालिक की हालत गंभीर

बांदा में कुएं में गिरे व्यक्ति की मौत, बालिक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसल जाने से अधेड़ की कुएं में गिरकर मौत हो गई। वहीं खेलते समय एक अन्य बालिका कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी जागे (55) शाम को घर के नजदीक स्थित कुएं से पानी भर रहे थे। अचानक पैर फिसल जाने से वह कुएं में जा गिरे। खेलते-खेलते कुएं में गिरी बालिका खबर मिलने पर परिजन और पड़ोसी पहुंचे। काफी प्रयास के बाद परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के रहने वाले संतोष कुमार की बेटी 12 साल की लवली खेलते समय सूखे कुएं में जा गिर...
बांदा में सब्जी खरीदने गए बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत, भाई-चाचा गंभीर

बांदा में सब्जी खरीदने गए बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत, भाई-चाचा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से सब्जी खरीदने बाजार जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहा है कि वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी प्रियांशु (18) पुत्र मैकूलाल बुधवार शाम अपने चाचा लक्ष्मीकांत उर्फ मन्ना (21) के साथ सब्जी लेने गए थे। चचेरा भाई भी साथ में था मौजूद साथ में चचेरे भाई कुलदीप (20) भी बाइक पर सवार था। कस्बा स्थित बाईपास के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और पुलिसको भी इसकी सूचना दी। 112 एंबुलेंस की मदद से घायलो...
CM योगी ने बांदा के सरकारी भवनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

CM योगी ने बांदा के सरकारी भवनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा के राजस्व विभागों के मुख्य भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन भवनों में मंडलायुक्त कार्यालय, नरैनी और पैलानी तहसील के भवन शामिल हैं। इस मौके पर एनआईसी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में नरैनी विधायक, बबेरू विधायक मौजूद रहे। साथ ही आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त आरपी पांडे आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Update : मासूम के गुनाहगार का मुंह काला कर सिर मुंडवाया, पीटकर पुलिस को सौंपा...
बांदा DM ने उद्योग बंधु की बैठक में गैरहाजिर अफसरों से स्पष्टिकरण मांगा, वेतन भी रोका

बांदा DM ने उद्योग बंधु की बैठक में गैरहाजिर अफसरों से स्पष्टिकरण मांगा, वेतन भी रोका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय उद्योग बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग केंद्र द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार श्रजन में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष केवल 72.00 प्रतिशत प्रगति हुई है। इसपर जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि बैंकों में लंबित मामलों को निस्तारित किया जाए। इन विभागों से अधिकारियों से स्पष्टिकरण तलब बैठक में जलसंस्थान, अग्निशमन और अन्य विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने सभी से स्पष्टिकरण तलब कराते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर स्वरोजगार योजना की भी समीक्षा की गई। इसकी प्रगति 97% पाई गई। ये भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद का सपा पर बड़ा हमला, बोले-पहले सिर्फ लाल टोपी वालों को मिलती...
बांदा से महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता पश्चिम बंगाल रवाना

बांदा से महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता पश्चिम बंगाल रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय संगठन नेतृत्व ने बांदा से राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभा गुप्ता को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भेजा गया है। इस मौके पर महिला आयोग सदस्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार से परिपूर्ण ममता सरकार का हारना तय है। जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बात कही कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। कहा कि उनके साथ भारतीय जनता पार्टी यूपी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह और निवर्तमान जिला मंत्री सौरभ गुप्ता लखनऊ से फ्लाइट से कोलकाता के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी, कि पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के लिए जी-जान से काम करें। उधर, बांदा से उनके समर्थकों ने उनको शुभकामनाएं दीं। ये भी पढ़ें : प्रयागराज के ...
Update-Big News : दरोगा की गोली मारकर हत्या, सीएम योगी ने की मुआवजे की घोषणा

Update-Big News : दरोगा की गोली मारकर हत्या, सीएम योगी ने की मुआवजे की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार देर शाम को भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। घटना के बाद से पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और फरार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। सीएम योगी ने की 50 लाख मुआवजे की घोषणा मृतक दरोगा बुलंदशहर के छतारी के रहने वाले थे। घटना आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नहर्रा गांव की है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है। शोक प्रकट करते हुए सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का ऐलान किया है। आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र की घटना बताया जाता है कि आगरा के खंदौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में दो सगे दबंग भाइयों शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच विवा...
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद का सपा पर बड़ा हमला, बोले-पहले सिर्फ लाल टोपी वालों को मिलती थी साइकिलें

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद का सपा पर बड़ा हमला, बोले-पहले सिर्फ लाल टोपी वालों को मिलती थी साइकिलें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज यहां बांदा पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ लाल टोपी वालों को ही साईकिलें मिला करती थीं। अब भाजपा की सरकार में सभी छात्र-छात्राओं को साइकिलें बांटी जा रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के साथ है और श्रमिकों को खुशहाल करने के साथ बच्चों के भरण-पोषण और उनकी पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ शिक्षा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि श्रमिक के बच्चे भी इंजीनियर और डाक्टर बनें। कार्यक्रम में पिंक साइकिल छात्राओं को और ब्लैक साइकिल छात्रों को वितरित की गईं। बांदा में मंडलीय श्रमिक पंजीयन शिविर को संबोधित किया श्रम मंत्री मौर्य यहां शहर के जीआईसी मैदान में मंडलीय श्रमिक पंजीयन शिविर, हितलाभ वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मजदूरों को घबरान...