Saturday, November 14सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में अभी-अभी MLA प्रकाश द्विवेदी के आवास के सामने लूट, अंदर बैठे थे विधायक-गनर..

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

Chitrakoot MP RK Singh Patel's petrol pump looted

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अपराधियों का दुस्साहस किस तरह सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका अंदाजा आज कुछ देर पहले हुई लूट की बड़ी सनसनीखेज वारदात से हो गया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के पाॅश इलाके डीएम कालोनी स्थित आवास के ठीक सामने एक वाहन चालक/व्यापारी से तीन बाइकों पर सवार बदमाश हजारों की नगदी लूटकर फरार हो गए। रात करीब 8 बजे हुई लूट की इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। साथ ही सोचने पर मजबूर कर दिया कि लोग कितना सुरक्षित हैं।

कुछ दिन पहले विधायक के रसोइए को..

सदर विधायक के डीएम कालोनी आवास के ठीक सामने जब यह वारदात हुई, उस समय विधायक अपने आवास में बैठे थे। उनके गनर मौजूद थे। आधा घंटे पहले पुलिस ने गाड़ी राउंड करके गई थी। इसके बावजूद वारदात ने सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी। गाड़ी चालक लल्लू और गाड़ी मालिक बबलू निवासी अछरौड़ ने घटना की जानकारी दी है। करीब 8 बजे यह घटना हुई। वहीं 9 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। बताते चलें कि डीएम कालोनी पर अराजकतत्वों का इस कदर बोलवाला है कि कुछ दिन पहले विधायक के रसोइयों से भी बदतमीजी कर गए थे। इसके अलावा भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसी रोड पर कुछ दूरी पर जिलाधिकारी का सरकारी आवास भी है। हालांकि, ट्वीटर पर बांदा पुलिस ने कहा कि कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..

ये भी पढ़ें : समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..