Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, पढ़िए पूरा टाइम-टेबल

Big news : UP board's 10th and 12th examinations to be announced from May 8, revised schedule announced
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2023 की परीक्षाएं की तारीखें घोषित हो गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं का कार्यक्रम सोमवार देर रात जारी हुआ है। हाईस्कूल की परीक्षाएं 3 मार्च और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 4 मार्च तक होंगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने सोमवार इस बारे में पूरी जानकारी दी।

इन दो पालियों में होंगे बोर्ड एग्जाम

उन्होंने कहा कि परीक्षाएं दो पालियों में रोजाना सुबह 8 से 11.15 बजे और दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे के बीच होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंत्री का कहना है कि इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने की पूरी तैयारियां हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें हाईस्कूल के पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 31 लाख 16 हजार 485 है। वहीं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27 लाख 50 हजार 913 है।

Bollywood : 21 साल की अवनीत करोड़ों की मालकिन, सिजलिंग Photos से चढ़ा पारा

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में BJP MLA के आवास के सामने लूट, अंदर बैठे थे विधायक-गनर.. 

ये भी पढ़ें : Lucknow : डीजे बजाने से मना करने पर दबंगों ने फूंकी मेजर की कार, 5 गिरफ्तार