समरनीति न्यूज, कानपुर : Lovers Suicide Case मोहब्बत नाकाम होते दिखाई दी तो एक प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। कुछ ही देर में दोनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लिया। दोनों की पहचान कराने में पुलिस को घंटों लग गए। क्योंकि दोनों के चेहरे और शरीर के कई हिस्से गायब हो चुके थे। दोनों के ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लड़का 12वीं तो लड़की 11वीं की थी छात्रा
जानकारी के अनुसार कानपुर के झींझक सम्राट अशोक नगर के रहने वाले सुभाष यादव का पुत्र अंकित इंटर का छात्र था। उसका सुखदेव की बेटी मोहनी पाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहनी 11वीं की छात्रा थी।
ये भी पढ़ें : दरिंदा बना प्रेमी, झगड़े के बाद प्रेमिका की अंगुली और हाथ की नस काटकर हाईवे पर फेंका
दोनों के प्रेम संबंधों का परिवार के लोगों को पता चल गया था। परिजनों ने दोनों का विरोध किया तो उनको नागवार गुजरा। बताते हैं आज दोनों बिना बताए घर से निकले और बड़ा गांव के पास पहुंचकर काफी देर तक बैठे रहे। इसके बाद वहां से गुजर रही ट्रेन के आगे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर छलांग लगा दी। सूचना पर थाना प्रभारी मंगलपुर अमरेंद्र बहादुर सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे। काफी देर बाद दोनों की पहचान हो सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने प्रेमप्रसंग के चलते सुसाइड की है।
ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में ट्रेन के आगे कूदी युवती, चीथड़े उड़े..