Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने महिला बंदियों को गरम कपड़े-बच्चों को खिलौने बांटे

Banda : BJP leader Ragini Shivhare distributed warm clothes to women prisoners and toys to children

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की वरिष्ठ भाजपा नेता जिला मंत्री डाक्टर रागिनी शिवहरे ने जिला कारागार में महिला बंदियों और उनके बच्चों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने महिला जेल में बंद महिला बंदियों को स्वेटर का वितरण किया। इस मौके पर प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। भाजपा नेत्री ने महिला बंदियों के बच्चों को खिलौने भी बांटे।

Banda : BJP leader Ragini Shivhare distributed warm clothes to women prisoners and toys to children

खिलौनों को पाकर बच्चों के चेहरे खिले हुए नजर आए। वहीं महिला बंदियों ने भी गरम कपड़े पाकर भाजपा नेता रागिनी शिवहरे को धन्यवाद दिया। प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि रागिनी जी के सहयोग से करीब 46 महिला बंदियों को सर्दी के नए कपड़े मिले हैं। कुछ बच भी गए हैं, जो आगे महिला बंदियों को दिए जाएंगे। बच्चों को खिलौने बांटे गए हैं। उनका यह सहयोग सराहनीय है। जेल प्रशासन भी बंदियों को सर्दी से बचाने के उपाय कर रहा है।

ये भी पढ़ें : समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..

ये भी पढ़ें : Banda : पुष्पा की लाश के टुकड़े पाॅलिथीन में भरकर ले जाने पड़े, डंपर ने घसीटा था साढ़े 3 किमी तक..