Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

दादी की साड़ी से छात्रा का शव लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

Three arrested for making inflammatory religious remarks in Banda, one arrested
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के बंगालीपुरा में एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। स्नातक की छात्रा कल्पना यादव (20) के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, फिर भी सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के बंगालीपुरा की रहने वाली कल्पना यादव (20) पुत्री कुंवरपाल यादव स्नातक की छात्रा थीं।

मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस

उनका शव दादी की साड़ी से छत के हुक से लटकता मिला। परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। बाद में पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली। पुलिस ने घर पहुंचक छानबीन की। मृतका के भाई गौरव का कहना है कि कल्पना राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में एमए फाइनल की छात्रा थीं। उनके सुसाइड करने का कारण अज्ञात है।

समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..

ये भी पढ़ें : बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने महिला बंदियों को गरम कपड़े-बच्चों को खिलौने बांटे  

ये भी पढ़ें : समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..