Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UP: मुख्यमंत्री योगी ने होली की शुभकामनाएं दीं, साथ में यह हिदायत भी..

UP: मुख्यमंत्री योगी ने होली की शुभकामनाएं दीं, साथ में यह हिदायत भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गोरखपुर : पूरा देश जहां होली के रंग में डूबा है। देशभर में होली (Holi 2021) की खुशियां मनाई जा रही हैं। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी होली के जश्न में डूबे हैं। इसी सबके बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा है कि होली मनाते वक्त कोरोना गाइड लाइन का भी पूरा-पूरा ख्याल रखें। ऐसा करके अपना और अपने परिवार को सुरक्षित बनाएं। सीएम योगी को भभूत लगाकर दी शुभकामनाएं इस मौके पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने भगवान गोरखनाथ का भभूत लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi AdityaNath) को शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने कहा कि सभी की यह कोशिश होनी चाहिए कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से खुद को बचाएं। ये भी पढ़ें : यूपी में फिर लाॅकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, होली को देखते हुए...
Breaking : बांदा में पोकलैंड चालक समेत दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking : बांदा में पोकलैंड चालक समेत दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अलग-अलग दो स्थानों पर एक पोकलैंड चालक समेत दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों को पता चला तो कोहराम मच गया। होली पर्व के मौके पर दोनों ही परिवारों में मातम का माहौल छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पैलानी क्षेत्र के सिंधनखुर्द  में घटना पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनखुर्द गांव निवासी राहुल (21) पुत्र शिवमंगल चौधरी पैलानी बालू खदान में पोकलैंड मशीन चलाने का काम करता था। आज रविवार सुबह उसने अज्ञात कारणों के चलते मवेशीबाड़े में छप्पर की धन्नी के सहारे फांसी लगा ली। परिवार के लोग सोच ही नहीं पाए कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।  कमासिन के छिलोलर में दूसरी घटना काफी देर के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। मृतक के पिता का कहना है कि आत्महत्...
STF के एएसपी राजेश कुमार सिंह का आकस्मिक निधन

STF के एएसपी राजेश कुमार सिंह का आकस्मिक निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ लखनऊ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह (47) का आज रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनका निधन ब्रेन हेमरेज से हुआ है। बताते हैं कि कृष्णानगर स्थित अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह 2000 बैच के पीपीएस अधिकारी थे। मूलरूप से अमेठी जनपद के रहने वाले थे। राजधानी में एसटीएफ मुख्यालय में उनको सम्मानपूर्वक गार्ड आफ आनर दिया गया। इस मौके पर एसटीएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। बताते हैं कि उनकी अंत्येष्टि उनके गृह जनपद अमेठी में होगी। ये भी पढ़ें : UP-COVID-19 : यूपी में लग सकता है नाइट कर्फ्यू , 170 प्रतिशत बढ़ा कोरोना वायरस...
दरोगा का हत्यारोपी पकड़ा गया, दोनों पैरों में लगी गोली-तमंचा और बाइक बरामद

दरोगा का हत्यारोपी पकड़ा गया, दोनों पैरों में लगी गोली-तमंचा और बाइक बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : आगरा में दरोगा प्रशांत यादव की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी विश्वनाथ पकड़ा गया है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और एक बाइक बरामद की गई है। हत्यारोपी पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। आगरा के महर्रा गांव में हुई थी वारदात बताया जाता है कि थाना खंदौली थाना क्षेत्र के महर्रा गांव में भाइयों के बीच हुए जमीनी विवाद की सूचना पर बीती 24 मार्च को पुलिस टीम के साथ दरोगा प्रशांत यादव वहां पहुंचे थे। दोनों भाइयों में एक विश्वनाथ ने तमंचे से गोली चला दी थी जो दरोगा के गले में लगी थी। इसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी मौके से फरार था और तभी से उसकी तलाश चल रही थी। मामले में एडीजी राजीव कृष्ण, एसपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता और एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे भी आज मौके पर पहुंचे...
बड़ी खबर : कानपुर कार्डियोलाजी में आग, दो मरीजों की मौत, कई को सुरक्षित निकाला 

बड़ी खबर : कानपुर कार्डियोलाजी में आग, दो मरीजों की मौत, कई को सुरक्षित निकाला 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे कानपुर के लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में आग लग गई। आग वहां स्टोर रूम में लगी। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया और मरीज बुरी तरह से परेशान हो गए। एसी में धुआं भर जाने से मरीजों में चीख-पुकार मच गई। धुएं से दो मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं कई मरीजों को खिड़कियां तोड़-तोड़कर बाहर निकाला गया। सभी मरीजों को हैलट अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उधर, जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने मौत की पुष्टि की है। बताते हैं कि कार्डियोलाजी के मुख्य भवन फर्स्ट फ्लोर पर बने स्टोर रूम में सुबह साढ़े 7 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मरीजों में चीख-पुकार मच गई। स्वास्थ्य कर्मी इधर-उधर भागने लगे। सफाई कर्मचारी रामभरोसे का कहना है कि आग लगने से धुआं पहली और दूसरी मंजिल पर बुरी तरह...
UP-COVID-19 : यूपी में लग सकता है नाइट कर्फ्यू , 170 प्रतिशत बढ़ा कोरोना वायरस

UP-COVID-19 : यूपी में लग सकता है नाइट कर्फ्यू , 170 प्रतिशत बढ़ा कोरोना वायरस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। यूपी के 20 जिलों में कोरोना के केस तेजी से सामने आए हैं तो वहीं अकेले मार्च महीने में कोरोना 170 प्रतिशत बढ़ गया है। ऐसे में सरकार लगातार गंभीरता बरत रही है और यूपी में अप्रलै से सरकार नाइट कर्फ्यू लगा सकती है। दरअसल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सरकार ने होली समेत अन्य त्योहारों और पंचायत चुनाव को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। कोरोना से लड़ने को तैयार सरकार सूत्रों की माने तो सरकार अप्रैल के पहले सप्ताह से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगा दे। बताते चलें कि सरकार ने कोरोना जांच बढ़ाने के साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग का दायरा भी बढ़ाया है। इसी तरह कोविड अस्पतालों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। बताया जाता है कि बीती 28 फरवरी को यूपी में कुल 2,104 कोरोना संक्रमित ...
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना, होम क्वारंटीन

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना, होम क्वारंटीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को कोरोना हो गया है। इसकी जानकारी खुद सचिन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दी है। उन्होंने कहा है कि खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले तेंदुलकर ने रायपुर में पूर्व क्रिकेटरों के ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज चैलेंज’ टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया था। ट्वीट करके खुद दी जानकारी आज ट्वीटर पर पर ट्वीट करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि वह लगातार अपना कोरोना टेस्ट करवा रहे थे। इसी दौरान उनमें हल्के लक्षण मिलने पर हुई जांच में वह कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सचिन ने लिखा है कि परिवार के बाकी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सचिन ने ट्वीट में लिखा है कि उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सभी खास बातों का ख्याल रख रहे हैं। साथ ही ख्याल रख रहे स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करता हूं। ये भी पढ़...
माफिया MLA मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा जेल में शिफ्ट करने की सुगबुगाहट, प्रशासन अलर्ट

माफिया MLA मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा जेल में शिफ्ट करने की सुगबुगाहट, प्रशासन अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : आज सुप्रीम कोर्ट ने माफिया एमएलए मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी जेल में शिफ्ट करने का फैसला सुनाया है। अब चर्चा है कि एमएलए मुख्तार को यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट किया जाएगा। सूत्रों की माने तो बांदा प्रशासन भी इस खबर के बाद अलर्ट है। जेल में सुरक्षा इंतजामों को और सख्त कर दिया गया है। बताते चलें कि अबतक यूपी के मऊ से एमएलए माफिया मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था। जनवरी 2020 में एक व्यापारी को फोन पर धमकी देने के मामले में वारंट जारी होने के बाद मुख्तार को पंजाब की रोपड़ जेल ले जाया गया था। इसके बाद से एमएलए मुख्तार वहीं बंद था। इसे लेकर पंजाब और यूपी सरकार के बीच लगातार खींचतान जैसी स्थिति थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, 2 सप्ताह में होगा शिफ्ट इसके बाद मऊ और गाजीपुर कोर्ट से कई समन जारी होने के बावजूद रोपड़ जेल प्रशासन ने माफिया मुख्ता...
Update-UP पंचायत चुनाव में कब-कहां पड़ेंगे वोट, पढ़ें-पूरी सूची, चुनाव की अधिसूचना जारी

Update-UP पंचायत चुनाव में कब-कहां पड़ेंगे वोट, पढ़ें-पूरी सूची, चुनाव की अधिसूचना जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : यूपी में आज से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू कर दी गई है। कुछ देर पहले पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने लखनऊ के पीसीएफ भवन में 10 बजे प्रेसवार्ता करते हुए चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की तैयारियां भी आज से तेजी पकड़ लेंगी। उधर, इस मामले में यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण सूची को लेकर याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट वापस भेज दिया है। वहीं सरकार की ओर से पहले ही चुनाव की पूरी तैयारियां की जा चुकी थीं। ऐसे में चुनाव की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। 15, 19, 26 और 29 अप्रैल को होगी वोटिंग दरअसल, पंचायत चुनाव 4 चरणों में होंगे। 15, 19 और 26 तथा 29 अप्रैल को चुनाव होंगे। वहीं 2 मई को मतगणना होगी। इसे लेकर राज्य चुनाव आयोग की...
बांदा-फतेहपुर रोड पर बंदी वाहन-ट्रक में टक्कर, दरोगा समेत 4 घायल, जाम

बांदा-फतेहपुर रोड पर बंदी वाहन-ट्रक में टक्कर, दरोगा समेत 4 घायल, जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक बंदी वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बंदी वाहन पर सवार एक एसआई समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा। यह घटना बांदा-फतेहपुर हाईवे पर बेंदा यमुना नदी पुल पर हुई। हादसे के बाद कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही जाम खुलवाकर यातायात चालू कराया। गोरखपुर पेशी से लौट रहा था वाहन बताया जाता है कि बांदा जेल में गोरखपुर जिले के ढलगंज थाना क्षेत्र के छपिया उमराव का रहने वाला कमलेश यादव उर्फ बिट्टो दहेज उत्पीड़न व हत्या के मामले में बंद है। ये भी पढ़ें : UP : होटल में लड़की की डिमांड पूरी न होने पर इंस्पेक्टर ने वेटर से किया गंदा काम, गिरफ्तार  बताते हैं कि आज शुक्रवार सुबह उप निरीक्षक रामदिनेश तिवारी अन्य पुलिस कर्मियों के स...