Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा शहर में बाइक-चैन और नगदी छीनने की घटना, पीड़ित ने तहरीर दी

बांदा शहर में बाइक-चैन और नगदी छीनने की घटना, पीड़ित ने तहरीर दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीती रात बांदा शहर के खांईपार इलाके में एक युवकों को धमकी देते हुए कुछ लोगों ने बाइक, सोने की चैन और नगदी छीन ली। इसके बाद दोनों युवकों को पीटकर भगा दिया। साथ ही धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की या दोबारा इधर आए तो काटकर फेंक देंगे। उधर, पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने बाइक तुरंत ही आरोपियों के कब्जे से लाकर दिला दी। उधर, कोतवाली जयश्याम शुक्ला का कहना है कि दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला है। छिनौती जैैसी कोई बात नहीं है। बीती रात हुई घटना बताया जाता है कि खाईंपार के गुलाबबाग के रहने वाले सौरभ राजपूत बाइक से अपने साथी के साथ बीती रात करीब साढ़े 10 बजे घर लौट रहे थे। उनका कहना है कि इसी बीच जीतू, हरीशंकर व कुछ अज्ञात लोगों ने उनको रोक लिया। उनसे बाइक, चैन और नगदी छीन ली। साथ ही धमकी दी। पीड़ित ने खाईंपार पुलिस चौ...
UP : सड़क हादसे में 3 सिपाहियों की मौत, दो घायल

UP : सड़क हादसे में 3 सिपाहियों की मौत, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के मुजफ्फरनगर में बिजली के खंभे से तेज रफ्तार कार जा टकराई। इससे कार में सवार यूपी पुलिस के तीन सिपाहियों की मौत हो गई। दो अन्य सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर-पुरबलियान मार्ग पर मंगलवार को हुआ। नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) अर्पित विजयवर्गीय ने इस हादसे की जानकारी दी। होली मनाने पहुंचे थे सिपाही बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर पांच पुलिसकर्मी मंसूरपुर थाने से एक वैगनआर कार पर सवार होकर निकले। ये सिपाही शाहपुर रोड पर स्थित सोहजनी तगान पुलिस चौकी के लिए निकले थे। इसी बीच रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन सिपाहियों की मौत हो गई। मृतक सिपाहियों के नाम प्रदीप, नरेश और अजय हैं। घायल सिपाही परवेश और नरेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते है...
UP Corona News : कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 4 अप्रैल तक बंद, CM योगी के निर्देश..

UP Corona News : कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 4 अप्रैल तक बंद, CM योगी के निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे के देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 4 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार देर शाम इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। साथ ही बाकी स्कूलों में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना से बचाव और उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए। सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना से जंग में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। स्कूलों को 4 अप्रैल तक पूरी तरह से बंद रखा जाए। स्कूलों में कोरोना प्रोटोकाल को लेकर सीएम योगी सख्त इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सीएम योगी ने कहा कोरोना जांच के काम में भी पूरी क्षमता का उपयोग करने को कहा है। सीएम योगी के निर्देश हैं कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषद...
बड़ी खबर : बांदा जिला अस्पताल में बवाल, स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई-तोड़फोड़

बड़ी खबर : बांदा जिला अस्पताल में बवाल, स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई-तोड़फोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला अस्पताल में मंगलवार शाम एक युवक की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए तिमारदारों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ और एक स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई कर डाली। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला। इसके बाद मृतक के परिवार के लोग एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने समझाकर मामले को शांत करा दिया। युवक की मौत पर भड़का गुस्सा बताया जाता है कि शहर के केवटरा मुक्तिधाम निवासी अमर निषाद (24) पुत्र नवल किशोर को शाम को पेट और सीने में दर्द उठा। परिजनों ने पहले उसका घरेलू उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां पर कोई डाक्टर नहीं थ...
Banda Breaking : बांदा में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाई, यह वजह..

Banda Breaking : बांदा में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाई, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार जब पूरा बांदा शहर होली की खुशियां मना रहा था, इसी दौरान एक 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों का कहना है कि किसी बात को लेकर डांटने से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। उधर, कोतवाली प्रभारी जय श्याम शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सर्वोदयनगर में दोपहर की घटना सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में सर्वोदयनगर में रहने वाले बृजेश कुमार त्रिपाठी की बेटी 15 साल की दृष्टि 10वीं की छात्रा थी। बताते हैं कि आज पिता ने किसी बात को लेकर बेटी को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर के कमरे में मफलर से खुद को फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो परिवार में रोना-पीटना मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। कोतवाली प्रभारी श्री शुक्ला का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम क...
Breaking News : बांदा में यमुना नहाने गए 3 मासूम भाई-बहन डूबे, एक की मौत

Breaking News : बांदा में यमुना नहाने गए 3 मासूम भाई-बहन डूबे, एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : होली के दिन जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन भाई-बहन यमुना में नहाने के दौरान डूब गए। इनमें एक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि नदी से निकाले गए दो बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। वहीं बच्चों के परिवार में मातम छा गया है। उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गोतोखोरों ने दो बच्चों को सुरक्षित निकाला बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव के रहने वाले रामसेवक का बेटा 8 साल भरत होली के दिन सोमवार को घर से अपनी 10 साल की बहन मानीऔर 6 साल के दूसरे भाई दानी के साथ यमुना नदी गया था। वहां गांव के दूसरे बच्चे भी नहा रहे थे। बताते हैं कि नहाते समय तीनों भाई-बहन गहरे पानी में चले गए। तीनों डूबने लगे तो अन्य बच्चों ने मदद के लिए शोर मचाया। ये भी पढ़ें : फतेहपुर में बड़ी घटना : होली के दिन 5 दोस्त ...
Update-UP : नशे में धुत्त दरोगा ने कार से पूर्व प्रधान-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत-भीड़ ने पकड़कर पीटा

Update-UP : नशे में धुत्त दरोगा ने कार से पूर्व प्रधान-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत-भीड़ ने पकड़कर पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : नशे में धुत्त एक दरोगा ने कार से बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने दरोगा और उसके साथ मौजूद सिपाही को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पिटाई की। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाया और थाने भेजा। यह मामला वाराणसी के जिला मिर्जामुराद क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव के पास हाइवे का है। अधिकारियों के प्रयास से करीब 5 घंटे बाद जाम खुला। हाइवे पर करीब 7 किमी लंबा जाम लगा रहा। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग भी खूूब परेशान हुए। बाद में किसी तरह पुलिस ने वाहनों को जाम खुलने के बाद निकलवाया। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारी बताते हैं कि आज शाम करीब साढ़े 4 बजे वाराणसी की ओर जा रहे भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के सिकंदरा के रहने वाले पूर्व प्रधान सेवाराम (50) और ...
लखनऊ से वकील का अपहरण कर उन्नाव में हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार 

लखनऊ से वकील का अपहरण कर उन्नाव में हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में कैसरबाग थाना क्षेत्र के लालकुआं मकबूलगंज इलाके में रहने वाले वकील की अपहरण कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वकील का शव उन्नाव जिले मौरांवा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों ने अपना जुर्म किया है। साथ ही पुलिस को बताया है कि प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने हत्या कर दी। शनिवार से लापता थे नीतिन बताया जाता है कि अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) शनिवार से लापता थे। उनके भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि वकील नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। शनिवार से लापता थे और उनके भाई ने अपहरण की आशंका जताई थी। कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज थी। बताया जाता है कि उनके पड़ोसी दो भाई प्रवीण अग्रवाल और विपिन अग्रवाल उ...
फतेहपुर में बड़ी घटना : होली के दिन 5 दोस्त डूबे-दो की मौत-दो लापता, एक गंभीर

फतेहपुर में बड़ी घटना : होली के दिन 5 दोस्त डूबे-दो की मौत-दो लापता, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : यूपी के फतेहपुर जिले में आज दो परिवारों की होली की खुशियां दुख में बदल गईं। इन परिवारों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। दरअसल, फतेहपुर के ओम घाट भिटौरा में 7 दोस्त गंगा में नहाने पहुंचे थे। वहां देखते ही देखते पांच दोस्त गहरे पानी में जान के कारण डूब गए। बाकी दो दोस्तों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने तीन को बाहर निकाल लिया। वहीं दो लापता हो गए। गंगा से निकाले गए तीनों दोस्तों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, लापता हुए दो युवकों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। होली के बाद नहाने पहुंचे थे सात दोस्त बताया जाता है कि शहर के मसवानी मोहल्ले के रहने वाले युवक आलोक गुप्ता (22), रितिक उमराव (16), अमित रैदास (18), यश शर्मा (19), राघव शुक्ला (19), राज कश्यप (16), गोलू गुप्ता (17) ...
सोफिया हयात की होली की हाॅट बिकनी फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

सोफिया हयात की होली की हाॅट बिकनी फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : भारत में सोशल मीडिया सेंशेसन सोफिया हयात (Sofia Hayat) फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनकी होली की कुछ पुरानी, लेकिन बेहद हाट फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में सोफिया बिकनी में होली (Holi) के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। उनके हाट और सेक्सी (Hot and Sexy) अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है। सोफिया होली खेलती दिखाई दे रही हैं और फोटोज देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ रही हैं। दरअसल, सोफिया ने खुद भी इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि, इस बार कोरोना वायरस के संकट के बीच होली पर सरकार की सख्त गाइड लाइन हैं, इसलिए होली मनाने का मौका आम लोगों से लेकर सेलेब्रिटी तक को कम ही मिला। इसी दौरान सोशल मीडिया (Social media) की सनसनी कही जाने वाली ब्रिटिश माडल और सिंगर बोल्ड सोफिया हयात (Sofia Hayat) की पुरानी हाट होली फोटोज ने ध...