Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में कोहरे का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक-एक की मौत

Jaunpur Accident News : A fierce collision in a pick-up truck, 6 people died - 5 injured

समरनीति न्यूज, बांदा : कोहरा अब जानलेवा होता जा रहा है। बांदा जिले के नरैनी में साढ़ू के घर से तेरहवीं का निमंत्रण कर लौट रहे व्यक्ति की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक पर बैठा एक व्यक्ति दूसरी ओर गिरा और वहां से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।

पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट

मृतक की पहचान मध्यप्रदेश पन्ना के ग्राम रमजूपुर के रहने वाले राजेश (37) के रूप में हुई है। मृतक का दोस्त सियाराम (32) और कल्लू (35) घायल हो गए हैं। गुढ़ा चौकी इंचार्ज अजीत प्रताप सिंह ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक की पत्नी रेखा की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत 

ये भी पढ़ें : बांदा : भागवत कराकर दिल्ली गया इंजीनियर का परिवार, चोरों ने घर से लाखों उड़ाए, SP मौके पर..