Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दर्दनाक हादसा, गुमटी रौंदते हुए नहर में पलटा डंपर, 3 से ज्यादा की मौत

UP : Tragic accident, dumper overturned in canal while trampling gumti, more than 3 people died

समरनीति न्यूज, रायबरेली : आज तड़के बुधवार सुबह एक भीषण हादसे में 3 से ज्यादा लोगों की जानें चली गईं। कई लोग घायल भी हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब कोहरे में एक डंपर अनियंत्रित होकर गुमटी को रौंदता हुआ नहर में जाकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोहरे में बढ़ रही हादसों की संख्या

जानकारी के अनुसार रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास गुमटी में बैठे लोगों को रौंदता हुआ नहर में जा पलटा। उस समय सभी लोग गुमटी के पास बैठे चाय पी रहे थे। हादसा बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हुआ। मृतकों में ललई (65) पुत्र बद्री, लल्लू (50) पुत्र सत्यनारायण, रविंद्र (35) पुत्र छेदीलाल के रूप में हुई है। वहीं अशोक बाजपेई, रामप्रकाश, दीपेंद्र और संतोष घायल हो गए हैं।

हनीमून पर पति को बेहोश कर पत्नी रफूचक्कर, CCTV में कैद, अब फंसा यह पेंच..

ये भी पढ़ें : Lucknow : होटल सील- कार फूंकने वाले दबंगों पर पुलिस के बाद LDA का एक्शन