Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

कुहासे की ठंड में सोती बांदा पुलिस, सर्राफा समेत दो दुकानों से लाखों ले उड़े चोर

कुहासे की ठंड में सोती बांदा पुलिस, सर्राफा समेत दो दुकानों से लाखों ले उड़े चोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कुहासे की ठंड के बीच चोरों ने बांदा पुलिस को जोर का झटका दिया। पुलिस सोती रही और चोर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सर्राफा और कास्मेटिक की दुकानों लाखों चुरा ले गए। चोरी की ये घटनाएं गिरवां थाना क्षेत्र में खुरहंड कस्बे में पुलिस चौकी के पास हुई हैं। बताते हैं कि चोरों ने पहले कास्मेटिक की दुकान का शटर तोड़ा। फिर सर्राफा दुकान में चोरी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वायड के साथ पहुंचकर जांच की। पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर हुई चोरियां जानकारी के अनुसार खुरहंड कस्बे में माही गुप्ता की कास्मेटिक दुकान और शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले के अमित सोनी सर्राफा दुकान को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया। पुलिस सोती रही और चोर लाखों का सामान ले उड़े। पहले कास्मेटिक दुकान का शटर तोड़कर वहां रखे 50 हजार रुपए नगद और बाकी सामान पर हाथ साफ किया। इसके बाद स...
अवैध खनन : बांदा में गाजियाबाद का गैंगस्टर विपुल त्यागी गिरफ्तार, अवैध खनन में 19 साथियों पर भी कार्रवाई

अवैध खनन : बांदा में गाजियाबाद का गैंगस्टर विपुल त्यागी गिरफ्तार, अवैध खनन में 19 साथियों पर भी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गाजियाबाद के रहने वाले गैंगस्टर को बांदा पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जसपुरा-पैलानी क्षेत्र में अलोना खदान चला चुके गैंगस्टर विपुल त्यागी के खिलाफ बांदा और मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद में मुकदमें दर्ज हैं। बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर तेज तर्रार छवि के सीएओ (सदर) अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। जसपुरा-पैलानी और गिरवां में किया था अवैध खनन सीओ सदर श्री सिंह ने बताया कि लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले गैंगस्टर अभियुक्त/गैंग लीडर को जसपुरा और पैलानी थानों की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने अवैध खनन कर सरकार को क्षति https://samarneetinews.com/bandas-daughter-vaishnavi-will-show-her-talent-in-republic-day-par...
Lucknow : एटीएस ASP के खिलाफ रेप का मुकदमा, पत्नी और दोस्त भी आरोपी..

Lucknow : एटीएस ASP के खिलाफ रेप का मुकदमा, पत्नी और दोस्त भी आरोपी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एटीएस में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने एएसपी, उनकी पत्नी और चार दोस्तों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। आरोपों की पुलिस काफी समय से जांच कर रही थी, लेकिन शुक्रवार को युवती ने एक्स पर मामला पोस्ट किया तो अधिकारी एक्टिव हो गए। देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र का है। Facebook पर हुई थी दोनों में जान-पहचान जानकारी के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा का आरोप है कि फेसबुक के जरिये वर्ष 2018 में राहुल श्रीवास्तव से उसकी पहचान हुई थी। फिर मुलाकात हुई। तब वह नाबालिग थी। उसका कहना है कि राहुल ने भरोसा दिलाया था कि वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कराने में उसकी मदद करेगा। पु...
बांदा की बेटी वैष्णवी गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएगी अपनी प्रतिभा..

बांदा की बेटी वैष्णवी गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएगी अपनी प्रतिभा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की बेटी वैष्णवी इस बार 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में अपनी प्रतिभा दिखाएगी। यह पूरे बांदा ही नहीं बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है। वैष्णवी बांदा के जवाहर नगर की रहने वाली हैं जिनका चयन बिरला बालिका विद्यापीठ के परेड बैंड में हुआ है। वैष्णवी के पिता विनय मिश्रा का कहना है कि उनकी बेटी कक्षा-8 की छात्रा है। राजस्थान के बालिका विद्यापीठ पिलानी की छात्रा हैं वैष्णवी वह बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी राजस्थान में पढ़ती हैं। उनका चयन 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के मौके पर आरडी परेड में शामिल होने वाले बैंड में हुआ है। वैष्णवी को इसके लिए ये भी पढ़ें : बांदा में बहन के प्यार में पागल भाई ने चाकू से LLB छात्रा का गला काटा-ताबड़तोड़ प्रहार, हालत गंभीर.. 65 तरह की धुन तैयार कराई गई है। वह विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए परेड प्रस्तुत करेंगी। परिवार...
UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..

UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को यूपी के बलिया में एक कार्यक्रम में बसपा से गठबंधन को लेकर बड़ी बात कह दी। अखिलेश ने इशारों-इशारों में मायावती पर बड़ा निशाना साधा। लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन के सवाल पर सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि चुनाव के बाद की उनकी गारंटी कौन लेगा? पाला बदलने को लेकर किया इशारा दरअसल, सपा मुखिया का इशारा मायावती के पाला बदलने को लेकर था। उनका कहना था कि गठबंधन तो कर लें, लेकिन अगर चुनाव बाद मायावती फिर से पाला बदलकर भाजपा से जा मिलीं तो क्या होगा? इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की https://samarneetinews.com/akhileshs-taunt-on-mayawati-said-bsp-tickets-are-decided-from-bjp-office/ न्याय यात्रा में शामिल होने पर भी जबाव दिया। उन्होंने कहा कि अभी यह कांग्रेस की यात्रा है, जब सीट बंटवारें को लेकर फैसला हो जाएगा, तो अपना सम...
यूपी के इन दो शहरों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

यूपी के इन दो शहरों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में बेहतर कार्य के लिए यूपी के दो शहरों को सम्मानित किया जाएगा। इन दो शहरों में वाराणसी और प्रयागराज को अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 11 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया जाएगा। सर्वेक्षण की रैंकिंग की घोषणा भी 11 जनवरी को होगी। बीते वर्ष वाराणसी की थी 21वीं रैंक बताते चलें कि बीते वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी की रैंकिंग 21 थी। हालांकि, इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि रैकिंग टाॅप-10 में होगी। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के दो शहर इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। इनमें वाराणसी और प्रयागराज शामिल हैं। संबंधित पत्र शहरी आवासन एवं कार्य मंत्रालय की https://samarneetinews.com/in-up-6-youths-blackmailed-girl-student-and-gang-raped-her-doing-this-arbitrarily-for-two-years-fir/ संयुक्त...
UP : छात्रा से 6 युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल से कर रहे थे ब्लैकमेल, अब वायरल..

UP : छात्रा से 6 युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल से कर रहे थे ब्लैकमेल, अब वायरल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक छात्रा से छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि लगभग दो साल तक छात्रा को उसके अश्लील वीडियो और फोटो से ब्लैकमेल करते हुए आरोपी उससे मनमानी करते रहे। अब छात्रा के अश्लील वीडियो और फोटोज भी वायरल कर दिए। शर्मिंदगी से आहत छात्रा की पढ़ाई भी छूट गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर एसपी के आदेश पर छह युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों ने पारिवारिक स्थिति का उठाया फायदा जानकारी के अनुसार मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि वह काम के सिलसिले में अधिकतर बाहर रहते हैं। घर में उसकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी और एक 15 साल की बेटी तथा एक बेटा रहते हैं। पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी नीरज ने बहला-फुसलाकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। फिर आरोपी ने छात्रा के अश्लील वीडियो https://samarn...
UP : महिला कर्मी ने पंचायत सचिव को चप्पलों से धुना, पति ने भी किए हाथ साफ, प्रधान समेत 3 आरोपी..

UP : महिला कर्मी ने पंचायत सचिव को चप्पलों से धुना, पति ने भी किए हाथ साफ, प्रधान समेत 3 आरोपी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक महिला सफाई कर्मी ने मजदूरी को लेकर हुए विवाद के बाद पंचायत सचिव को चप्पलों से धुन डाला। बांदा के नरैनी क्षेत्र के एक पंचायत भवन में हुई इस घटना से अफरा-तफरा मच गई। बताया जा रहा है कि मजदूरी को लेकर पंचायत सचिव से महिला सफाई कर्मी का विवाद हो गया। बताते हैं कि चार माह से महिला सफाई कर्मी का भुगतान नहीं हो रहा था। इसे लेकर वह काफी परेशान थी। महिला कर्मी पंचायत भवन में साफ-सफाई का काम करती है। पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधान समेत 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। सफाईकर्मी को महीनों से नहीं मिला था वेतन जानकारी के अनुसार महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत खरौच में तैनात पंचायत सचिव रोहित पटेल अपने सरकारी काम से गांव पहुंचे। वहां पंचायत भवन के अंदर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम पंचायत सहायक बैठे थे। https://samarneetinews.com/crazy-brother-in-love-with-sister-cuts-throa...
बांदा में बहन के प्यार में पागल भाई ने चाकू से LLB छात्रा का गला काटा-ताबड़तोड़ प्रहार, हालत गंभीर..

बांदा में बहन के प्यार में पागल भाई ने चाकू से LLB छात्रा का गला काटा-ताबड़तोड़ प्रहार, हालत गंभीर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बहन के प्यार में पागल एक युवक ने एलएलबी छात्रा पर हमला करते हुए चाकू से उसका गला काट दिया। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बताते हैं चाकू मारने वाला छात्रा का ममेरा भाई था। छात्रा मामा के घर में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। एक तरफा प्यार में युवक ने अपनी ममेरी बहन पर शादी का दबाव बनाया। शहर की डीएम कालोनी में हुई वारदात से सनसनी उसके इंकार से हैवान बन गया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश की। युवती खून से लतपत हालत में किसी तरह वहां से भागी और उसने खुद को एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। बाद में लड़के के परिजनों ने पहुंचकर युवती को अस्पताल पहुंचाया। यह सनसनीखेज घटना बांदा के डीएम कालोनी क्षेत्र में हुई है। https://samarneetinews.com/big-success-for-banda-police-5-smuggle...
बांदा में दर्दनाक हादसा : 10 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, फिर हुआ यह..

बांदा में दर्दनाक हादसा : 10 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, फिर हुआ यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में आज एक 10 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। मटौंध क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव के फूल सिंह की 10 साल की बेटी खुशी आज शुक्रवार शाम अपने घर के पास मैदान में खेल रही थी। वहां से गुजरे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। मौके पर बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : Breaking : बां...