Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बड़ी खबर : यूपी में 22 को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कालेज और शराब की दुकानें

बड़ी खबर : यूपी में 22 को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कालेज और शराब की दुकानें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम में बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर यह आदेश दिए हैं। अब 22 जनवरी को प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहेगा। सभी स्कूल-कालेज बंद रहेंगे। इस विशिष्ट अवसर को सीएम योगी ने 'राष्ट्रीय उत्सव' की संज्ञा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 22 जनवरी को प्रदेश में शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। ये भी पढ़ें : कु-माता : कातिल CEO सूचना सेठ बैग में बेटे की लाश ले जाते समय गिरफ्तार, पढ़िए सनसनीखेज खबर..  ...
कु-माता : कातिल CEO सूचना सेठ बैग में बेटे की लाश ले जाते समय गिरफ्तार, पढ़िए सनसनीखेज खबर..

कु-माता : कातिल CEO सूचना सेठ बैग में बेटे की लाश ले जाते समय गिरफ्तार, पढ़िए सनसनीखेज खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज , लखनऊ (डेस्क) : कहते हैं माता कु-माता नहीं होती, लेकिन अब वो युग गया। वर्तमान में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें मां अपने बच्चों की हत्या करने से नहीं चूक रहीं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला हत्या का हाई प्रोफाइल सनसनीखेज मामला गोवा में सामने आया है। कर्नाटक की एक बड़ी AI (एआई-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी) कंपनी की सीईओ (CEO) सूचना सेठ को पुलिस ने उसके 4 साल के बेटे की हत्या में गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब यह हाई प्रोफाइल महिला बेटे की हत्या कर उसकी लाश को बैग में रखकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी। यह है पूरा मामला तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। हत्या की यह सनसनीखेज घटना होटल स्टाफ की समझदारी से खुल सकी। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला सूचना सेठ है जिसकी शादी 2010 में हुई। फिर 2019 में उसे एक बेटा हुआ। 2020 में उसका अपने पति से झगड़ा होने लगा। इसके बाद मा...
यूपी में 6 IPS के तबादले, आगरा के पुलिस कमिश्नर बने जें रवींद्र गौड़ और..

यूपी में 6 IPS के तबादले, आगरा के पुलिस कमिश्नर बने जें रवींद्र गौड़ और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी सरकार ने मंगलवार को 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में आगरा के कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं उनकी जगह गोरखपुर के आईजी रेंज जें रवींद्र गौड़ को आगरा का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। प्रेम कुमार गौताम बने प्रयागराज के आईजी वहीं प्रयागराज के आईजी रेंज प्रशांत कुमार-2 को अभिसूचना मुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज रेंज का आईजी बनाया गया है। https://samarneetinews.com/up-weather-rain-fog-alert-in-bundelkhand-west-up-from-tonight/ गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को गोरखपुर का आईजी रेंज बना दिया गया है। वहीं कारागार विभाग में तैनात शिवहरि मीना को गौतमबुद्धनगर में एसीपी बनाकर तैनात किया गया है। ये भी पढ़ें : ...
यूपी में एक और IS आतंकी गिरफ्तार, ATS ने अलीगढ़ से पकड़ा

यूपी में एक और IS आतंकी गिरफ्तार, ATS ने अलीगढ़ से पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक और खतरनाक आईएस (इस्लामिक स्टेट ) आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी का नाम आमस अहमद उर्फ फराज अहमद है, जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का छात्र है। एटीएस ने सर्विलांस की मदद से 22 साल के इस आतंकी आमस को पकड़ा है। पहले पकड़े गए थे दो आतंकी एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल का कहना है कि आमस ने आइएस की शपथ ली थी। उसने वर्ष 2022 में एएमयू से मनोविज्ञान से स्नातक कर 2023 में एमबीए की प्रवेश परीक्षा दी थी। https://samarneetinews.com/up-lucknow-ats-asp-booked-for-rape-of-student-wife-and-friend-also-accused/ वह प्रयागराज के जीटीबी नगर का रहने वाला है। बताते चलें कि एटीएस ने खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर 5 नवंबर 2023 को अलीगढ़ से ही आईएस आतंकी अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से आमस अ...
बांदा जेल : पड़ोसी की हत्या में उम्रकैद काट रहे कैदी की मौत

बांदा जेल : पड़ोसी की हत्या में उम्रकैद काट रहे कैदी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक बंदी की संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। बताते हैं कि बांदा के बिसंडा क्षेत्र के बिसंडी गांव के 70 साल के चंद्र कुंवर ने करीब 20 साल पहले पड़ोसी की हत्या कर दी थी। हत्या में दोष सिद्ध होने पर उन्हें उम्रकैद की सजा हुई थी। तब से वह बांदा जेल में सजा काट रहे थे। 20 साल पहले की थी पड़ोसी की हत्या बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते उनका जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोपहर को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। https://samarneetinews.com/tragic-accident-in-banda-two-including-bike-rider-going-to-buy-auto-died/ वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक का एक पुत्र सुनील अहमदाबाद में रहकर काम करता है। दूसरे पुत्र की डेढ़ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। प...
बांदा में दर्दनाक हादसे, ऑटो खरीदने जा रहे बाइक सवार समेत दो की मौत

बांदा में दर्दनाक हादसे, ऑटो खरीदने जा रहे बाइक सवार समेत दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे के दौरान दो हादसे हुए। एक हादसा रविवार शाम को हुआ, जबकि दूसरा हादसा आज सोमवार को हुआ। दोनों हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक उस समय हादसे का शिकार हुआ जब वह अपने साथियों के साथ घर से ऑटो खरीदने के लिए निकला था। कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक पर सवार थे तीनों जानकारी के अनुसार कमासिन के अमेढ़ी गांव के मजरा देविनपुरवा के राजन निषाद (30) आज ऑटो खरीदने के लिए घर से निकले थे। बाइक पर उनके भाई सत्यकरन (32), दुर्गा (20) भी सवार थे। रास्ते में कमासिन पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए। https://samarneetinews.com/bandas-daughter-vaishnavi-will-show-her-talent-in...
बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में रद्द किया गुजरात सरकार का फैसला, पढ़िए पूरा मामला..

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में रद्द किया गुजरात सरकार का फैसला, पढ़िए पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क) : सुप्रीम कोर्ट ने आज बिलकिस बानो केस में बड़ा फैसला सुनाया। 21 साल से भी ज्यादा पुराने बिलकिस बानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के फैसले को रद्द कर दिया। यही वजह है कि मामला फिर सुर्खियों में है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दोषी 11 लोगों की रिहाई के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द कर दिया। अदालत ने दोषियों को दो हफ्ते अंदर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। अयोध्या से लौट रहे 59 श्रद्धालुओं को गोधरा में ट्रेन में जिंदा जलाने के बाद भड़के थे दंगे सभी दोषी गुजरात के गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों में बिलकिस बानो नाम की महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या में जेल में सजा काट रहे थे। दंगों में बिलकिस बानो से गैंगरेप और उसके परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी गई थी। https://samarneetinews.com/up-weather-rain-fog-alert-in-bundelkhand-west-up-from-tonight/ ...
Weather News : कानपुर-बांदा और सीतापुर-अमरोहा, बिजनौर में हल्की बारिश-कोहरे का अलर्ट

Weather News : कानपुर-बांदा और सीतापुर-अमरोहा, बिजनौर में हल्की बारिश-कोहरे का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कड़ाके की ठंड में सभी का हाल बेहाल है। कई इलाकों में पारा 5 डिग्री के आसपास है। वहीं गलन लोगों को सता रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की माने तो 8 जनवरी की रात से यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। बांदा-महोबा, बिजनौर-अमरोहा-मुरादाबाद में.. वहीं 9 जनवरी को लखनऊ समेत मध्य उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं यूपी के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, https://samarneetinews.com/up-lucknow-ats-asp-booked-for-rape-of-student-wife-and-friend-also-accused/ प्रयागराज, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मुरादाबादा, अमरोहा, झांसी, महोब...
बांदा : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का संदेश घर-घर पहुंचाया

बांदा : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का संदेश घर-घर पहुंचाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के शुभ पावन अवसर का संदेश आज बांदा में घर-घर पहुंचाया गया। ग्राम बड़ोखरखुर्द में घर-घर जाकर अयोध्या मंदिर चित्र का संदेश सहित वितरित किया गया। साथ में भगवान राम की ससुराल माता सीता के मायके नेपाल जनकपुर से आए अक्षत चावल भी वितरित किए गए। यह कार्य ग्राम बड़ोखरखुर्द के श्रीराम कीर्तन मंडली द्वारा किया गया। 22 जनवरी को हवन-पूजन का आह्वान साथ ही ग्रामीणों को सूचना दी गई कि 22 जनवरी को सुबह 11 से 2 बजे तक मंदिरों में हवन-पूजन किया जाए। शाम को हर घर में पांच दीपक जलाकर दीपावली का उत्सव https://samarneetinews.com/bandas-daughter-vaishnavi-will-show-her-talent-in-republic-day-parade/ मनाया जाए। इस शुभ संदेश को जिला संघ चालक सुरेंद्र पाठक, कार्यपालक राम किशोर शुक्ला, जमुना दास मंदिर के पुजारी कंन्धी लाल दुबे, मुलायम दुबे, मनोज दुब...
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, ‘हर व्यक्ति में मेरे प्रभु राम’

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, ‘हर व्यक्ति में मेरे प्रभु राम’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 'पूरा भारत राममय हो गया है। न जाने किस रूप में आकर नारायण मिल जाएं, हर व्यक्ति में मुझे मेरे प्रभु राम दिखते हैं, जनमानस की सेवा प्रभु श्री राम की सेवा है।' ये बातें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जनसेवा के दौरान कहीं। आज कड़ाके की ठंड के बीच लखनऊ में कैंट विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी सीएम गरीब बेसहारों के बीच पहुंचे। उन्होंने कंबल वितरण के साथ जरूरत का अन्य सामान भी बांटा। लखनऊ कैंट क्षेत्र में गरीब-बेसहारों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम पाठक डिप्टी सीएम श्री पाठक ने जरूरतमंदों से कहा कि ठंड से बचाव करें। जरूरत पड़ने पर उनके घर के दरवाजे गरीबों के लिए खुले हैं। बताते चलें कि कोरोना काल में भी डिप्टी सीएम श्री पाठक ने जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर सेवा की थी। कोरोना संकट काल में भी जरूरतमंदों के बड़े मददगार बने थे डिप्टी सीएम लंच पैकेट और जरूरत का सामा...