Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

UPNews : बांदा में शादी के 26वें दिन दुल्हन ने लगाई फांसी, छानबीन में जुटी पुलिस

in Banda Bride hanged herself on 26th day of marriage

समरनीति न्यूज, बांदा : शादी के ठीक 26वें दिन एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के कनाय गांव की है।

जनवरी 2024 को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कनाय गांव की विनीता (20) की संजय नाम के युवक से 16 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। बताते हैं कि गुरुवार रात युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा में SDM के ड्राइवर के वायरल ऑडियो से हड़कंप, अवैध वसूली का 3 के खिलाफ मुकदमा-पढ़ें पूरी खबर  

जब काफी देर तक युवती कमरे से नहीं निकली तो सास श्यामकली और विनीता की बड़ी बहन नीतू ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से जबाव न आने पर परिजन किसी तरह कमरे के भीतर पहुंचे। देखा तो वहां नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के फुफेरे भाई धर्मपाल सिंह का कहना है कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बांदा में रिटायरर्ड शिक्षक की पत्नी से दुष्कर्म, आरोपी किरायदार गिरफ्तार..