Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UPPolitics : मायावती के भतीजे को Y प्‍लस सुरक्षा, लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का फैसला

UPPolitics : मायावती के भतीजे को Y प्‍लस सुरक्षा, लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद को केंद्र सरकार ने वाई प्‍लस कैटेगिरी की सुरक्षा दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मायावती के भतीजे आकाश आनंद को सुरक्षा देने का फैसला लिया है। बताते चलें कि आकाश आनंद को मायावती ने बीते वर्ष अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले लिया फैसला दन से एमबीए करने वाला आकाश ने 2017 में राजनीति में एंट्री की थी। वह बसपा सुप्रीमो मायावती के छोटे भाई आनंद के बेटे हैं। बताते चलें कि विपक्षियां पार्टियां और इंडी गठबंधन बसपा पर बीजेपी की बी टीम होने का आरोप लगाते रहे हैं। इतना ही नहीं इंडिया गठबंधन में भी बसपा को शामिल नहीं किया गया था। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा सुप्रीमो के भतीजे को Y प्लस सुरक्षा देने से विपक्ष को बसपा को घेरने का एक और मौका मिल गया है। ये भी पढ़ें : UP Polit...
बांदा पुलिस गदगद, एक दिन में 30 वांछितों को पकड़कर भेजा जेल

बांदा पुलिस गदगद, एक दिन में 30 वांछितों को पकड़कर भेजा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने 30 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने प्रेसवार्ता में कहा कि एक दिन अभियान चलाकर जिले की पुलिस ने 30 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने दी जानकारी सभी को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान अभियान में कोतवाली नगर से 5, थाना नरैनी से 5, थाना चिल्ला से 4, थाना पैलानी से 5, थाना जसपुरा से 3, थाना तिंदवारी से 3, थाना गिरवां से 1, थाना कमासिन से 1 थाना कोतवाली देहात से 1, थाना बदौसा से 1, थाना मटौंध से 1 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ये भी पढ़ें : IPS Transfer : 3 जिलों के SP समेत 6 आईपीएस के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..  ...
UP : रिश्ते के मामा ने मासूम से किया रेप, DIG के आदेश पर रिपोर्ट..

UP : रिश्ते के मामा ने मासूम से किया रेप, DIG के आदेश पर रिपोर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले एक शर्मसार करने वाला अमानवीय घटनाक्रम सामने आया है। रिश्ते के मामा ने एक साढ़े 3 साल की बच्ची से रेप कर दरिंदगी की हदें पार कर दीं। बच्ची का पिता आईटीबीपी में जवान है। बताते हैं कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले में समझौते का दबाव बना रही थी। हालांकि, बाद में जिले के पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र का मामला जानकारी के अनुसार बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में एक महिला अपने बच्ची के साथ मायके में रहती हैं। उनके पति आईटीबीपी में जवान हैं जो बाहर तैनात हैं। बताते हैं कि एक रिश्ते के मामा लगने वाले युवक ने बच्ची से दुष्कर्म कर डाला। ये भी पढ़ें : बांदा DM के पति अभिषेक बीजेप...
UP : SBI के डिप्टी मैनेजर लापता, फतेहपुर से मुरादाबाद जाते समय ट्रेन से गायब

UP : SBI के डिप्टी मैनेजर लापता, फतेहपुर से मुरादाबाद जाते समय ट्रेन से गायब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा के एसबीआई के डिप्टी मैनेजर प्रदीप कुमार लापता हो गए हैं। वह मूलरूप से मुरादाबाद के झारखंडी मंदिर थाना क्षेत्र नागफनी के रहने वाले थे। मुरादाबाद जीआरपी में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुरादाबाद जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज बताते हैं कि बीती 23 फरवरी को वह फतेहपुर से मुरादाबाद के लिए ट्रेन संख्या 14113 इलाहाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस (लिंक एक्सप्रेस) में सवार होकर निकले थे। इसी बीच ट्रेन से लापता हो गए। ट्रेन में उनका सामान मिला है। परिजनों ने इसकी शिकायत मुरादाबाद जीआरपी में की है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। लापता मैनेजर के बेटे और पत्नी ने जीआरपी मुरादाबाद को जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। ये भी पढ़ें : बांदा DM के पति अभिषेक बीजेपी के टिकट पर इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव..! इस्तीफा मंजूर   ये भी पढ़ें : अमरोहा : 6 करोड़ की फिरौती के लिए...
UP : गायत्री ज्वैलर्स में छापा, 40 लाख के आभूषण सीज

UP : गायत्री ज्वैलर्स में छापा, 40 लाख के आभूषण सीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट  : राज्यकर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा ने चित्रकूट के राजापुर स्थित गायत्री ज्वैलर्स पर रेड मारी। वहां बिना कागजात के मिले आभूषणों की खरीद-फरोख्त भी पकड़ी है। बताते हैं कि टीम के सदस्यों ने करीब 40 लाख के सोने-चांदी के आभूषण सीज कर दिए हैं। साथ ही ज्वैलर्स को संबंधित कागजातों के साथ मुख्यालय तलब किया है। स्टेट GST ने मारा छापा बांदा संभाग के संयुक्त आयुक्त संतोष वर्मा का कहना है कि राजापुर स्थित गायत्री ज्वैलर्स के मालिक उमेश चंद्र सोनी की फर्म से जीएसटी चोरी का इंपुट मिलने के बाद छापेमारी की गई। छापा डिप्टी कमीश्नर की अगुवाई में टीम ने मारा गया है। बताते हैं कि सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक जांच चली। 40 लाख के सोने-चांदी के ऐसे जेवर मिले, जिनके कागजात नहीं मिले। साथ ही कच्चे पर्चे पर खरीद-फरोख्त मिली है। अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी चोरी पकड़ी गई। इसके बाद ...
Banda : बांदा-फतेहपुर के बीच यमुना पुल पूरी तरह चालू, मरम्मत के बाद डीएम के आदेश

Banda : बांदा-फतेहपुर के बीच यमुना पुल पूरी तरह चालू, मरम्मत के बाद डीएम के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा और फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच यमुना नदी पर स्थित पुल की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। यमुना नदी पर बेंदा घाट से अब सभी तरह के वाहनों को निकलने की अनुमति दी गई है। पुल को पूरी तरह से चालू कर दिया है। हालांकि, हल्के वाहनों का आवागमन 16 फरवरी से बहाल था। अब ट्रक और दूसरे वाहन भी निकल सकेंगे। इसके बाद बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुल से सभी तरह के वाहनों के आवागमन को हरी झंडी दे दी है। पुल में खराबी के कारण बंद था हल्के-भारी वाहनों का आवागमन परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, रायबरेली ने अब कहा है कि बेंदाघाट स्थित यमुना पुल को 29 फरवरी से सभी तरह के वाहनों के लिए खोला जा सकता है। हालांकि, यह अनुरोध किया गया है कि भविष्य में उक्त पुल पर ओवरलोडेड एवं ओवरसाईज वाहनों का आवागमन न हो। बताते चलें कि अबतक इस पुल से सिर्फ हल्के वाहनों क...
बांदा DM के पति अभिषेक बीजेपी के टिकट पर इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव..! इस्तीफा मंजूर

बांदा DM के पति अभिषेक बीजेपी के टिकट पर इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव..! इस्तीफा मंजूर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी के चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा सरकार ने मंजूर कर लिया है। इससे पहले उन्हें गुजरात का आब्जर्बर बनाया गया था, लेकिन एक फोटो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अभिनय का शौक रखने वाले अभिषेक सिंह ने इसके कुछ महीने बाद इस्तीफा दे दिया था। अब उनके भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं काफी तेज हैं। जनसेवा से जुड़े, अयोध्या के लिए शुरू की निषाद रथ यात्रा जौनपुर जिले के केराकत तहसील के टिसौरा गांव के रहने वाले पूर्व आईएएस अभिषेक ने अक्तूबर 2023 में इस्तीफा दिया था। केंद्र की संस्तुति के बाद यूपी सरकार ने भी इसे मंजूरी दे दी है। चर्चा है कि अब वह चुनावी मैदान में जोर आजमाएंगे। बीजेपी के टिकट पर जौनपुर से चुनाव लड़ने की है चर्चा उम्मीद जताई जा रही है कि अभिषेक भारतीय जनता पार्टी के टिकट से जौनपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। दरअसल...
UP : 6 करोड़ की फिरौती के लिए व्यापारी के बेटे की हत्या, लालच में हैवान बन बैठे दोस्त

UP : 6 करोड़ की फिरौती के लिए व्यापारी के बेटे की हत्या, लालच में हैवान बन बैठे दोस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रुपए के लालच ने कुछ युवकों को इतना गिरा दिया कि वे हैवान बन बैठे। इन युवकों ने अपने ही दोस्त की 6 करोड़ की फिरौती के लिए हत्या कर दी। नोएडा से अमरोहा लाकर उसके शव को खेत में दबा दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है। अमरोहा पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार गौतमबुद्ध नगर स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बीबीए छात्र यश मित्तल (22) की हत्या उन्हीं के कथित दोस्तों ने की। यश गजरौला के टीचर्स कॉलोनी के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी प्रदीप कुमार मित्तल के इकलौते बेटे थे। बेनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए के छात्र थे यश मित्तल परिवार में पत्नी वर्षा, बेटी इशिका और बेटा यश मित्तल थे। यश गौतम बुद्ध नगर स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। वह यूनि...
IPS Transfer : 3 जिलों के SP समेत 6 आईपीएस के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

IPS Transfer : 3 जिलों के SP समेत 6 आईपीएस के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में 3 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 6 आईपीएस के तबादले हुए हैं। लखनऊ में एसपी तकनीकी सेवा रहे IPS अनूप कुमार सिंह को अमेठी का पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं अमेठी के एसपी इलामारन जी को मऊ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। मऊ में एसपी अविनाश पांडेय को अब पीलीभीत जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया दिया गया है। IPS सुनीता सिंह बनीं 37वीं वाहिनी की सेनानायक पीलीभीत के एसपी अतुल शर्मा-2 को आगरा कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर नियुक्त किया है। वहीं सीबीसीआईडी में तैनात सुनीता सिंह को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर का सेनानायक बनाकर भेजा गया है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रहे रवि कुमार को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर का सेनानायक बना दिया है। ये भी पढ़ें : IAS Transfer : अलीगढ़-झांसी के आयुक्त समेत 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले  ...
UPDATE : बांदा में मां और 3 बच्चों की हादसे में मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक

UPDATE : बांदा में मां और 3 बच्चों की हादसे में मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज , बांदा : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बांदा में 35.7 किमी के पास आज एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दो सगे भाइयों, उनकी बहन और मां की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों भाइयों को डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं मां और बेटी की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सांसें थम गईं। मायके से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार चारों लोगों को बेहद गंभीर चोटें आईं। ये भी पढ़ें : IAS Transfer : अलीगढ़-झांसी के आयुक्त समेत 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले  बताते हैं कि बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के लाला भइया अपनी पत्नी सीमा (40), दो बेटों रवि (20) और बाबू (8) व बेटी आरती (10) के साथ पत्नी के मायके लामा गांव ग...