Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

IAS Transfer : अलीगढ़-झांसी के आयुक्त समेत 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले

IAS Transfer : अलीगढ़-झांसी के आयुक्त समेत 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनावों से पहले यूपी सरकार ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। उत्तर प्रदेश में झांसी, अलीगढ़ के आयुक्त समेत कुल 15 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण हुआ है। जानकारी के अनुसार आईएएस रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बनाए गए हैं। वहीं राजेश सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता और बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बनाए गए हैं। विमल दुबे बने झांसी के कमिश्नर आईएएस रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास और आईएएस विमल दुबे को झांसी का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईएएस चैत्रा बी को अलीगढ़ का मंडलायुक्त बनाया गया है। तबादलों के इसी क्रम में आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटा दिया गया है। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, मां और 3 बच्चों की मौत से कोहराम अब आईएएएस पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व...
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, मां और 3 बच्चों की मौत से कोहराम

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, मां और 3 बच्चों की मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज , बांदा : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आज एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार एक महिला और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई शामिल हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब महिला अपने बहन के घर से वापस लौट रही थी। डिवाइडर से बाइक टकराने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर सवार महिला और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बाइक चला रहा लगभग 20 साल की उम्र का लड़का, उसका छोटा भाई उम्र लगभग 8 साल, बहन उम्र लगभग 10 साल और मां उम्र लगभग 40 साल है। ये लोग बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन के रहने वाले थे। ये भी पढ़ें : Banda : नहीं थम रही मध्य प्रदेश के बालू खनन के ट्रकों की अवैध एंट्री, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल..  ये भी पढ़ें : Banda ...
राज्यसभा चुनाव : भाजपा के 8 और सपा के 2 प्रत्याशियों की जीत, बागियों पर सपा का एक्शन शुरू

राज्यसभा चुनाव : भाजपा के 8 और सपा के 2 प्रत्याशियों की जीत, बागियों पर सपा का एक्शन शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राज्यसभा चुनावों को लेकर बीते कई दिनों से यूपी की राजनीति में हलचल मची है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश की खाली हुई 10 राज्यसभा सीटों के लिए था। मंगलवार शाम को आखिरकार परिणाम भी आ गए। बीजेपी ने अपना 8वां प्रत्याशी भी उतारा और सपा विधायकों की क्रास वोटिंग के चलते जीत भी हुई। विधायक मनोज पांडे के समर्थकों पर कार्रवाई शुरू बीजेपी के आठ और सपा के दो प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव जीते हैं। हालांकि, पहले माना जा रहा था कि बीजेपी के 7 और सपा के 3 प्रत्याशियों को राज्य सभा में जीत मिलेगी। लेकिन सपा विधायकों की क्रास वोटिंग ने उसका खेल बिगाड़ दिया। अब सपा अपने बागी नेताओं के खिलाफ एक्शन ले रही है। सपा विधायक मनोज पांडे के समर्थकों को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा रही है। पांडे ने सपा को छोड़ बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोटिंग की। ये भी पढ़ें : UP : सपा जिलाध्यक्ष का फर्जी इस्तीफा...
बस में गूंजी किलकारियां, जच्चा-बच्चा को लेकर जिला अस्पताल पहुंची रोडवेज

बस में गूंजी किलकारियां, जच्चा-बच्चा को लेकर जिला अस्पताल पहुंची रोडवेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक महिला मजदूर ने रोडवेज बस में बच्चे को जन्म दिया। रोडवेज चालक-परिचालक की समझदारी से महिला और उसके बच्चे का जीवन सुरक्षित है। बस चालक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नो इंट्री तोड़कर बस से पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया। जच्चा-बच्चा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बस चालक-परिचालक ने दिखाई समझदारी जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के भैसौधा गांव के रहने वाले राजकुमार की पत्नी मीरा (28) पति के साथ फसल काटने गई थीं। वह कटाई करने हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के इचौली गांव गई थीं। ये भी पढ़ें : बांदा आयुक्त ने 151 नवचयनित कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र बताते हैं कि वह गर्भवती थीं। मंगलवार शाम वह मटौध से रोडबेज बस से वापस गांव जा रही थीं। भूरागढ के पास उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। चालक संतोष बस लेकर जिला अस्पताल जा...
UP : सपा जिलाध्यक्ष का फर्जी इस्तीफा वायरल, पार्टी नेताओं में मची खलबली

UP : सपा जिलाध्यक्ष का फर्जी इस्तीफा वायरल, पार्टी नेताओं में मची खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज का दिन पूरी समाजवादी पार्टी के लिए उथल-पुथल वाला रहा। इस कड़ी में बांदा से भी एक मामला जुड़ गया। एक ओर राज्य सभा चुनाव में क्रास वोटिंग का साया और दूसरी ओर बागी होते विधायकों का मामला हलचल मचाता रहा। वहीं दिन में दुखद खबर आई कि कद्दावर नेता संभल से पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया। बांदा के सपा जिलाध्यक्ष का फर्जी इस्तीफा वायरल करने की खबर भी चर्चा में रही। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा, विपक्षी पार्टियों का काम कुछ शरारती तत्वों ने सपा जिलाध्यक्ष के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया। फिर जिलाध्यक्ष के फर्जी लेटरपैड पर उनका इस्तीफा लिखकर वायरल कर दिया। सपा खेमे में इससे हड़कंप मच गया। फर्जी FB एकाउंट और फर्जी लेटरपैड से शरारत बांदा में सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि उनके नाम से किसी ने फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर उनका झूठा इस्तीफ...
UP : ट्रेन के आगे कूदे छात्र-छात्रा, दोनों के उड़े चीथड़े, प्रेम प्रसंग का मामला..

UP : ट्रेन के आगे कूदे छात्र-छात्रा, दोनों के उड़े चीथड़े, प्रेम प्रसंग का मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : घर से निकले प्रेमी युगल आज ट्रेन के आगे कूद पड़े। दोनों के चीथड़े उड़ गए। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना अमरोहा जिले की है। बताते हैं कि मरने वाले छात्र-छात्रा एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। छात्र 12वीं का और छात्रा 10वीं में पढ़ती थी। मुरादाबाद के रहने वाले थे दोनों मृतक जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर फलेदा में दो परिवार रहते हैं। एक परिवार का 18 वर्षीय बेटा कक्षा 12 में पढ़ता था। दूसरे ग्रामीण की 16 वर्षीय बेटी 10वीं की छात्रा थी। ये भी पढ़ें : UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें  बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे युवक और किशोरी घर से निकले। दोनों पैदल ही अमरोहा देहात थाना क्षेत्र...
दरिंदगी : महिला की निर्मम हत्या, शव की टुकड़े कर थैलों में भरकर फेंका, छानबीन में जुटी पुलिस

दरिंदगी : महिला की निर्मम हत्या, शव की टुकड़े कर थैलों में भरकर फेंका, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, अमरोहा : यूपी में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लगभग 30 साल की महिला की हत्या कर शव टुकड़ों में काटकर थैले में भरकर फेंका गया है। महिला का सिर, एक हाथ, टांग और गुप्तांगों को शरीर से अलग कर उसकी हत्या की गई। हत्या की यह वारदात अमरोहा जिले की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। फारेंसिंक टीम ने भी जुटाए सबूत जानकारी के अनुसार नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के याहियापुर चौराहे से लगभग 200 मीटर दूर जंगल हैं। वहां से गुजरे लोगों ने यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे कुछ थैले पड़े देखे और वहां पक्षी मंडरा रहे थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां से महिला का शव बरामद किया। महिला ने सलवार और कुर्ता पहना हुआ था। ये भी पढ़ें : UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र...
UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें

UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश के सबसे बुजुर्ग संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया। वह लंबे समय से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इसकी जानकारी उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क ने दी। उन्होंने बताया कि उनके 93 वर्षीय दादा की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह चार बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके थे। 2019 में पांचवीं बार सांसद चुने गए थे। अपने बयानों को लेकर वह चर्चा में रहते थे। ये भी पढ़ें : सिंगर पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें.....
बांदा में मंदिर और भाजपा नेता के गोदाम समेत 3 जगहों पर चोरों ने किया हाथ साफ

बांदा में मंदिर और भाजपा नेता के गोदाम समेत 3 जगहों पर चोरों ने किया हाथ साफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में चोरों ने माहेश्वरी देवी मंदिर परिसर व भाजपा नेता के गोदाम समेत तीन जगहों से नगदी, सामान चोरी कर लिया। रविवार रात चोरों ने महेश्वरी देवी मंदिर परिसर में बने विंध्यवासिनी से मूर्ति, सामान और भाजपा नेता के गोदाम से नगदी, मूर्ति चोरी की। वहीं कनवारा से साउंड का सामान चोरी कर लिया। पुलिस घटनाओं के खुलासे में जुटी है। माहेश्वरी देवी मंदिर परिसर में चोरी जानकारी के अनुसार रविवार को माहेश्वरी देवी मंदिर में विंध्यवासिनी मंदिर में लक्ष्मी, गणेश, विष्णू की मूर्ति कोई भक्त चढ़ा गया था। बताते हैं कि रात में मंदिर से मूर्ति चोरी हो गईं। चोर मूर्तियों के साथ दानपात्र, पीतल का लोटा समेत अन्य सामग्री भी चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर के प्रबंधक विष्णू कुमार दीक्षित ने जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें : Banda : नहीं थम रही मध्य प्रदेश के बालू खनन के ट्रकों क...
राज्यसभा चुनाव आज, क्रास वोटिंग की अटकलों के बीच बीजेपी-सपा में कड़ा मुकाबला..

राज्यसभा चुनाव आज, क्रास वोटिंग की अटकलों के बीच बीजेपी-सपा में कड़ा मुकाबला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में राज्यसभा के लिए चुनाव आज यानी मंगलवार को होगा। समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच इस बार कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। बीजेपी के 8 और सपा के 3 प्रत्याशी के लिए मुकाबला होना है। कुल 396 विधायकों के वोटों के आधार पर 10 प्रत्याशियों को चुना जाएगा। इसी बीच खबर है कि राजा भैया ने भाजपा का साथ देने की बात कही है। वहीं सपा के सभी विधायक एक साथ वोटिंग के लिए पहुंचेंगे। बीजेपी ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। यूपी में अबकी बार राज्यसभा चुनाव का गणित उलझा दरअसल, यूपी में राज्यसभा के चुनाव का गणित इस बार काफी उलझा हुआ है। सपा के पास प्रथम वरीयता के 34 विधायकों के वोट उपलब्ध हैं। वहीं बीजेपी के पास प्रथम वरीयता के 29 विधायकों के वोट हैं। इसलिए खास बात यह है कि क्रॉस वोटिंग के बिना बीजेपी प्रत्याशी की जीत आसान नहीं हैं। ये भी पढ़ें : Loksabha 2024 : 29 को लखनऊ...