Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UP : BJP सांसद उपेंद्र रावत ने लौटाया टिकट, विदेशी महिला संग अश्लील वीडियो को बताया था झूठा

UP : BJP सांसद उपेंद्र रावत ने लौटाया टिकट, विदेशी महिला संग अश्लील वीडियो को बताया था झूठा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने अपना कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट लौटा दिया है। उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इससे पहले उनका कथिततौर पर विदेशी महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने की खबर आई थी। इससे यूपी की राजनीति में खलबली मच गई थी। हालांकि, सांसद उपेंद्र रावत ने इस अश्लील वीडियो को AI से बना हुआ फर्जी वीडियो बताया था। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने बाराबंकी से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। पहले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने लौटाया था आसनसोल से बीजेपी टिकट बताते चलें कि इससे पहले भोजपुरी के सुपर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह भी बीजेपी के टिकट पर आसनसोल से चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं। कथित अश्लील वीडियो के संबंध में सांसद के प्रतिनिधि दिनेश चंद्र रावत ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कर...
UP : BJP सांसद का अश्लील MMS वायरल, सांसद बोले-AI से बना-विरोधियों की साजिश

UP : BJP सांसद का अश्लील MMS वायरल, सांसद बोले-AI से बना-विरोधियों की साजिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसी बीच राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी (Barabanki Loksabha) जिले की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत का कथिततौर पर विदेशी महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो गया। वहीं सांसद का कहना है कि यह AI से बना वीडियो है। दरअसल, उपेंद्र रावत को बीजेपी ने दूसरी बार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट दिया है। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पार्टी ने दूसरी बार लगाया है उपेंद्र रावत पर दांव पहली लिस्ट में उनके नाम का ऐलान हो चुका है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने लगा। कुछ लोगों का यहां तक कहना है कि एक से ज्यादा वीडियो हैं। ये भी पढ़ें : BJP की पहली लिस्ट : PM Modi, राजनाथ सिंह और हेमा समेत इन 51 प्रत्याशियों का ऐलान, 4 नए चेहरे.. ...
BJP की पहली लिस्ट : PM Modi, राजनाथ सिंह और हेमा समेत इन 51 प्रत्याशियों का ऐलान, 4 नए चेहरे..

BJP की पहली लिस्ट : PM Modi, राजनाथ सिंह और हेमा समेत इन 51 प्रत्याशियों का ऐलान, 4 नए चेहरे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहले सूची जारी कर दी है। इनमें सबसे बड़ा नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। पीएम मोदी देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ फिर मैदान में होंगे। बीजेपी की इस पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि यूपी में सभी मंत्रियों को टिकट दिया गया है। किसी का टिकट नहीं काटा गया है। ज्यादातर सांसदों को भी टिकट दिया गया है। जौनपुर से केपी सिंह समेत ये 4 नए चेहरे शामिल वहीं यूपी की कुल 51 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें 4 नए चेहरे भी शामिल हैं। नए चेहरों में श्रावस्ती से साकेत मिश्रा, अंबेडकरनगर से रितेश पांडे, जौनपुर से कृपा शंकर सिंह और बिजनौर की नगीना सीट से ओम कुमार को टिकट दिया गया है। मथुरा से हेमा मालिनी तीसरी...
रथ यात्रा लेकर बांदा पहुंचे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह बोले, बेरोजगारी जैसे मुद्दे न भूलें..

रथ यात्रा लेकर बांदा पहुंचे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह बोले, बेरोजगारी जैसे मुद्दे न भूलें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पूर्व मंत्री एवं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा आज 'संपूर्ण भागीदारी यात्रा' का रथ लेकर बांदा पहुंचे। 8 जनवरी को गाजीपुर से इस रथ यात्रा को उन्होंने शुरू किया था। बांदा में कचहरी चौराहा पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उनकी रथ यात्रा कालूकुआं और चमरौडी चौराहा पर भी पहुंची। 8 जनवरी को गाजीपुर से शुरू की थी यात्रा वहां से अतर्रा कुशवाहा कॉलोनी, अतर्रा चौराहा, बदौसा थाने के पास से भरतकूप में एक्सप्रेस-वे पर पहुंचकर यात्रा का समापन किया। इस दौरान बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि आस्था-श्रद्धा बनाए रखिए, लेकिन रोजगार और नौकरी जैसे मुद्दों पर भी ध्यान दीजिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि हम सभी को रोजगार और बेरोजगारी और शिक्षा जैसे मुद्दों को भूलना नहीं चाहिए। इस मौके पर उनकी पार्टी के अन्य नेता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ये...
लखनऊ : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- समाज का कोई ठेकेदार नहीं..

लखनऊ : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- समाज का कोई ठेकेदार नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ में यादव समाज द्वारा महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत यादव समाज के नेता भी पहुंचे। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भाजपा कार्यालय में स्वागत भी हुआ। साथ ही उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात भी की। राजधानी में बिजनौर रोड पर हुआ यादव महाकुंभ का आयोजन रविवार को राजधानी के बिजनौर रोड पर स्थित गुडौरा मैदान में हुए इस कार्यक्रम में एमपी की मुख्यमंत्री मोहन यादव जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यादव समाज का कोई ठेकेदार नहीं हैं, समाज की खुद अपनी पहचान है। एमपी की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बनाए जाने से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। कहा कि जब भी यादव ...
BJP से टिकट-शत्रुघ्न सिन्हा से टक्कर-इसलिए भोजपुरी सुपर स्टार ने छोड़ा आसनसोल का मैदान ! नेहा ने..

BJP से टिकट-शत्रुघ्न सिन्हा से टक्कर-इसलिए भोजपुरी सुपर स्टार ने छोड़ा आसनसोल का मैदान ! नेहा ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने शनिवार को जिन 195 प्रत्याशियों की सूची जारी की। उनमें चर्चित नामों में एक भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह का नाम भी था। बीजेपी ने पवन को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा प्रत्याशी बनाया। टिकट घोषित होने के 24 घंटे के भीतर ही भोजपुरी सुपरस्टार ने हाथ खड़े करते हुए मैदान छोड़ दिया। पवन सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की। सोशल मीडिया पर उनकी खूब मजाक बन रही है। गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी चुटकी ली है। https://twitter.com/PawanSingh909/status/1764191816738587029 भोजपुरी स्टार पवन ने 3 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि वह किन्हीं कारणों से आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग भी किया। अब पवन के मैदान छोड़ने...
पेपर लीक : RO/ARO परीक्षा भी रद्द, प्रियंका-अखिलेश ने सरकार को घेरा

पेपर लीक : RO/ARO परीक्षा भी रद्द, प्रियंका-अखिलेश ने सरकार को घेरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आरओ/एआरओ की परीक्षा को भी पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में कहा है कि दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी। सीएम योगी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं। बताते चलें कि पेपर लीक मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इस मामले में सरकार को घेरा है। सीएम योगी बोले, नजीर बनेगी कार्रवाई, 6 महीने में दोबारा होगा पेपर यूपी में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की भर्ती परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह भी पेपर लीक है। इसके पहले यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा को भी पेपर लीक होने की वजह से रद्द किया जा चुका है। अब आरओ/एआरओ की परीक्षा रद्द होने पर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है। ये भी पढ़ें : पेपर लीक : 6 महीने के भीतर होगी ...
UPNews : मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत

UPNews : मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : सिर पर लकड़ी का गठ्ठा लेकर रेलवे लाइन पार कर रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले के भरूआ सुमेरपुर के धर्मेश्वर बाबा निवासी रामदुलारी (65) पत्नी रामसजीवन शाम को रेलवे लाइन पार कर रही थीं। हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में हुई घटना उन्होंने सिर पर लकड़ी का गठ्ठा रखा हुआ था। बताते हैं कि रेलवे केबिन के पास मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। इससे उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी घरवालो को दी गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बांदा जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया है। मृतका के पुत्र कमलेश का कहना है कि उनके पिता की 6 साल पहले मौत हो चुकी है। ये भी पढ़ें : UPPolitics : मायावती के भतीजे को Y प्‍लस सुरक्...
वाराणसी में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद

वाराणसी में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Tamannaah Bhatia फिल्म बाहुबली की अभिनेत्री अवंतिका यानी तमन्ना भाटिया शनिवार को बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंची। वहां महादेव के दर्शन कर उन्होंने आशीर्वाद लिया। बताते हैं कि अभिनेत्री किसी फिल्म के सिलसिले में काशी आई हुई हैं। इसी बीच वह अपनी शूटिंग टीम के साथ बाबा काशी के दर्शनों के लिए पहुंचीं। पूजन किया और भगवान का आशीर्वाद लिया। वह पूरी तरह भक्ति रंग में डूबी नजर आईं। साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को देखने के लिए लोगों में भी उत्साह रहा। बताते हैं कि एक तेलुगू फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट के साथ वह काशी पहुंची हैं। उन्होंने कई जगहों पर फोटो शूट भी कराया। दरअसल, राम मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पूरे देश में यूपी के प्रसिद्ध मंदिरों का जबरदस्त क्रेज उभरा है। साउथ के कई सुपर स्टार और बड़े राजनेता ...
UP Politics : बहुत ही जल्द मंत्रीमंडल का विस्तार, राजभर-दारा और RLD से एक..

UP Politics : बहुत ही जल्द मंत्रीमंडल का विस्तार, राजभर-दारा और RLD से एक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें फिर तेज हैं। इतना ही नहीं इस बार इस विस्तार की तारीख भी सामने आ गई है। दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक। दरअसल, आज सीएम योगी आदित्यनाथ की राज्यपाल आनंदी बेन से मुलाकात से मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी के बड़े नेताओं का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट का विस्तार बहुत ही जल्द या कभी भी हो सकता है। यूपी के राजनीतिक गलियारे में इसे लेकर हलचल तेज हो गई है। नए मंत्री का ताज किस-किस के सिर पर सजेगा, इसे लेकर खूब बातें हो रही हैं। 10 मार्च तक या कभी भी हो सकता है विस्तार पार्टी के विश्वस्त्र सूत्रों का यहां तक कहना है कि 10 मार्च तक योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। इस बार आरएलडी कोटे से भी एक मंत्री बनेगा। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार 2 से 4 दिन में या फिर कहिए ...