Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

UP : BJP ने 7 प्रत्याशियों की सूची की जारी, दो के टिकट काटे-डिंपल यादव के सामने मंत्री को मैदान में उतारा

Loksabha2024 : BJP released list of 7 candidates

आशा सिंह, लखनऊ : Loksabha Election 2024 बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की है। इसमें यूपी की 7 खास सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। सबसे खास मैनपुरी सीट है, जिसपर सपा सांसद डिंपल यादव के सामने यूपी के मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है।

मैनपुरी से यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को टिकट

यूपी की चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी से भी भाजपा ने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। भाजपा ने इस सीट से योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है।

कंगना रनौत को सुभाष चंद्र बोस के पोते की फटकार, ‘नेहरू-कांग्रेस से मुकाबले को इतिहास मत बिगाड़ो’

अब यूपी के इस मंत्री का मुकाबला सपा सांसद डिंपल यादव से होगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में जयवीर सिंह भाजपा के टिकट पर मैनपुरी सदर सीट से जीते थे।  मौजूदा समय में वह यूपी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं।

प्रयागराज सीट से दोनों मौजूदा सांसदों के टिकट कटे

वहीं इस सूची में दूसरी सबसे खास बात यह है कि प्रयागराज के दोनों सांसदों के टिकट कट गए हैं। प्रयागराज की दोनों सीटों पर भाजपा ने नए उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

जेपी नड्डा की पत्नी की दिल्ली से चोरी हुई कार वाराणसी में मिली, दो गिरफ्तार

प्रयागराज से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटते हुए नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। बताते चलें कि नीरज पूर्व राज्यपाल और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे केशरी नाथ के बेटे हैं।

गाजीपुर सीट से पारसनाथ राय को दिया टिकट

वहीं प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद केसरी देवी पटेल का भी टिकट काटा गया है। अब उनकी जगह प्रवीण पटेल को मैदान में उतारा गया है।

Lok sabha 2024 : पीएम Modi के खिलाफ देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर लड़ेंगी चुनाव

इसी तरह कौशांबी लोकसभा सीट से भाजपा ने विनोद सोनकर पर दोबारा दांव लगाया है। मछलीशहर से बीडी सोनकर को उम्मीदवार घोषित किया है। गाजीपुर सीट से माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल के सामने बीजेपी ने पारसनाथ राय को प्रत्याशी बनाया है। अफजाल अंसारी मौजूदा समय में सांसद हैं। उन्हें अबकी बार सपा ने प्रत्याशी बनाया है।

ये भी पढ़ें : UP : सिंचाई विभाग की जमीन पर बना डाला रेस्टोरेंट, सिटी मजिस्ट्रेट ने चलाया कार्रवाई का डंडा