Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Hamirpur : पेड़ के नीचे से रोज रात को आती थीं तेज आवाजें, हकीकत जान पुलिस भी हैरान

Hamirpur Police good work News

समरनीति न्यूज, हमीरपुर : खेतों के बीच लगे एक पेड़ के नीचे से रोजाना रात में तेज आवाजें आती थीं। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ लोग इसे भूत-प्रेत का साया भी मानने लगे। लेकिन पुलिस ने छानबीन शुरू की तो हकीकत से हैरान रह गई। वहीं गांव व आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं। मामला हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र का है। वहां थाना पुलिस और एसओजी की टीम के काम की अब वाहवाही हो रही है।

सिसोलर थाना क्षेत्र में हुआ बड़ा खुलासा

दरअसल, सिसोलर थाना क्षेत्र के भुलसी हार में एक खेत में एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा कुछ पीटने की आवाज सुनाई देने की सूचना पुलिस को मिली। एसपी हमीरपुर थानाध्यक्ष मयंक सिंह ने पुलिस टीम के साथ छानबीन की।

ये भी पढ़ें : बांदा में नर्स से छेड़छाड़ : आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना

मौके पर कुछ जलने से राख के ढेर मिले। पुलिस और एसओजी ने देर रात दबिश देकर मौके से 55 साल के नंदराम निवासी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया। उसके कब्जे से पुलिस ने बड़ी संख्या में निर्मित और अर्द्ध निर्मित शस्त्र बरामद किए। उसने पुलिस को बताया कि रात में वह अक्सर पेड़ के नीचे अवैध शस्त्र बनाने के लिए लोहा पीटा करता था।

ये भी पढ़ें : UP : भाजपा पूर्व विधायक के बेटे समेत 4 के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा