Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

UP : ‘मुख्तार-अतीक को मारने में पंडितों का हाथ, अब तुम भी निशाने पर,’ भाजपा नेता को धमकी

BJP leader gets threat in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : माफिया मुख्तार अंसारी की हत्या के बाद बांदा के जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। अब इसके बाद व्हाट्सअप काॅल पर बांदा के एक बीजेपी नेता को भी धमकी मिली है। बीजेपी नेता ने इसकी शिकायत बांदा पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बताते हैं कि सर्विलांस टीम ने जांच भी शुरू कर दी है।

SP  ने दिए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश

जानकारी के अनुसार शहर के अधिवक्ता एवं भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र में विधि प्रकोष्ठ के संयोजक मुदित शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि शनिवार सुबह उनके फोन पर एक वाट्सअप कॉल आई।

ये भी पढ़ें : Banda : नर्स से छेड़छाड़-आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना

आगे कहा कि अतीक भाईजान की हत्या में तुम्हारे शहर के पंडितों का हाथ है। अब मुख्तार भाईजान की हत्या में भी पंडितों ही शामिल हैं। अब तुम हमारे निशाने पर हो। भाजपा नेता से कहा गया कि ‘तेरे घर की लोकेशन भी हमारे पास है।’ इसके बाद उसने भाजपा नेता को धमकी दी।

धमकी देने वाले ने की थी व्हाट्सअप काॅल

काॅल करने वाले ने नाम पूछा और फिर कहा कि तुम्हारा नाम हिंदू आतंकवादी संगठन के सदस्य के तौर पर सामने आया है। अधिवक्ता मुदित ने पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक मामले की शिकायत भेजी है। एसपी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। काल करने वाला जल्द ही गिरफ्तार होगा। बताते चलें कि अतीक अहमद की हत्यारोपियों में बांदा का एक युवक भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : Hamirpur : पेड़ के नीचे से रोज रात को आती थीं तेज आवाजें, हकीकत जान पुलिस भी हैरान