Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहीं युवतियों से ऑटो चालक ने रेप का प्रयास किया। दोनों युवतियों ने हैवान ऑटो चालक हसीब का जबरदस्त विरोध किया। शोर मचाने पर एक राहगीर मदद को दौड़ा तो आरोपी भाग गया। एनकाउंटर में पुलिस ने रेप का प्रयास करने वाले आरोपी हसीब को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवतियों को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए लखीमपुर से रायबरेली जाना था। लखीमपुर खीरी से रायबरेली जा रही थीं परीक्षा देने जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले की दो युवतियां सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए रायबरेली जा रही थीं। दोनों ट्रेन से चार बाग रेलवे स्टेशन पहुंचीं। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के अनुसार, आलमबाग बस अड्डे के लिए दोनों युवतियां ऑटो में बैठीं। हरदोई के कछौना का रहने वाला है आरोपी हसीब दोनों अभ्यर्थियों...
मुख्यमंत्री योगी ने किया क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन, मौसम का अब और सटीक अलर्ट..

मुख्यमंत्री योगी ने किया क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन, मौसम का अब और सटीक अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ मुख्यमंत्री योगी ने क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब मौसम बदलाव की और सटीक जानकारी समय से मिल सकेगी। कई जिलों में ऑटोमैटिक केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र को क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र में अपग्रेड किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब प्राकृतिक आपदाओं में नुकसान कम होगा। सीएम योगी बोले, आपदाओं से होने वाला नुकसान होगा कम इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह मौसम विज्ञान केंद्र किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देगा। इससे आकाशीय बिजली, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा। ये भी पढ़ें: Good News: चित्रकूट स्टेडियम में 11.90 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बी...
दर्दनाक: बांदा में नशेड़ी बेटे ने मां को मार डाला-पुलिस ने किया गिरफ्तार

दर्दनाक: बांदा में नशेड़ी बेटे ने मां को मार डाला-पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक नशेबाज कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताते हैं कि नशे की हालत में यह दरिंदा शराब के लिए बहन से रुपए मांग रहा था। न मिलने पर बहन से अभद्रता करने लगा। बीच-बचाव करने आई मां पर कलयुगी बेटे ने हमला कर दिया। फिर कलयुगी बेटे ने वृद्ध मां की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बांदा की देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव की है। देहात कोतवाली के गुरेह गांव की घटना जानकारी के अनुसार, गुरेह गांव में रामरती (75) पत्नी मुनवा रविवार रात लगभग 9 बजे घर के बाहर बैठी थीं। तभी उनका पुत्र पप्पू उर्फ राधाचरण शराब के नशे में घर पहुंचा। वहां अपनी बहन गुड़िया से शराब के लिए और रुपए मांगने लगा। ये भी पढ़ें: हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण...
बांदा में कांग्रेसियों ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में की बैठक

बांदा में कांग्रेसियों ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में की बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी नेताओं ने महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के तिंदवारी रोड स्थित आवास पर हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसकी अध्यक्षता की। यूपी और एमपी दोनों जगहों से आए गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। परियोजना के विरोध का आह्वान सभी का कहना था कि केन-बेतवा परियोजना से होने वाली हानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कई वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट  कहा कि "विश्व में बांदा का तापमान 49 डिग्री से अधिक होने का मुख्य कारण पहाड़ों को नष्ट करना, वृक्षों की कटाई और नदियों में डैम बनाकर उसके जल प्रवाह को रोकना है। ये ...
हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। शादीशुदा कौशल्या की मौत का कारण प्रेमी पर शादी का दबाव डालना बना। बताते हैं कि कौशल्या युवक पर शादी का दबाव डाल रही थी। परेशान होकर युवक अपने रिश्तेदारों के साथ कौशल्या की हरिद्वार ले जाकर हत्या कर दी। तीनों लोग शव को वहीं फेंककर चले आए। पुलिस को बुरी हालत में मिला था महिला का शव पुलिस को एक सड़ा हुई हालत में अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने काफी प्रयास और गहन जांच की। इसके बाद हत्यारों को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार किया। प्रेसवार्ता में SSP ने दी हत्याकांड से जुड़ी जानकारी जानकारी के अनुसार, रविवार को मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बांदा की कौशल्या की हत्या का पूरा खुलासा किया। चुनौतियां: शव की पहचान और हत्यारों तक पहुंचना...
महंगाई डायन: रसोई गैस हुई महंगी-प्रति सिलेंडर इतने रुपए बढ़ी कीमत..

महंगाई डायन: रसोई गैस हुई महंगी-प्रति सिलेंडर इतने रुपए बढ़ी कीमत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। आम आदमी पर महंगाई डायन की एक और मार पड़ी है। 3 महीने के भीतर दूसरी बार घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। 29 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर अब एलपीजी रसोई गैस का घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 29 रुपए ज्यादा देने होंगे। बताते हैं कि एलपीजी की नई बढ़ी हुई कीमतें आज रात से लागू हो जाएंगी। ये भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का.. बताते चलें कि यह बीते 3 महीने में दूसरा मौका है जब रसोई गैस सिलेंडर इतनी तेजी से बढ़े हैं। इससे पहले एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर महंगे हो चुके हैं। ये भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का.. ये भी पढ़ें: यूपी में 6 IPS अधिकारियों के तबादले, कानपुर-मिर्जापुर में नए…   https://samarneetinews.com/lp...
ह्रदय विदारक: बांदा में नशे में भिड़े दो भाई, छोटे ने की बड़े की हत्या

ह्रदय विदारक: बांदा में नशे में भिड़े दो भाई, छोटे ने की बड़े की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक ह्रदय विदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। दो भाइयों ने पहले बैठकर साथ में शराब पी। इसके बाद दोनों रुपए के लेन-देन को लेकर आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि छोटे ने बड़े भाई की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। भाई की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अतर्रा थाना क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के राजनगर प्रहलाद सिंह का पुरवा में यह घटना हुई। वहां के रामलाल का कहना है कि उनके भांजे विकास (25) पुत्र राजकुमार वर्मा शुक्रवार रात छोटे भाई आशीष के साथ थे। दोनों ने बैठकर साथ-साथ शराब पी। इसके बाद दोनों में रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा-बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत-शादी को 1 साल.. इसके ब...
बांदा SP पलाश बंसल ने बढ़ाया हौंसला-3 पुलिस कर्मियों को शाबाशी, चौकीदार को साइकिल

बांदा SP पलाश बंसल ने बढ़ाया हौंसला-3 पुलिस कर्मियों को शाबाशी, चौकीदार को साइकिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ाते हुए शाबाशी दी। साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। महोखर गांव के चौकीदार को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार में साइकिल, नकदी व प्रशस्तिपत्र दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना होनी चाहिए। पुलिस की मदद के लिए चौकीदार को साइकिल गिफ्ट एसपी श्री बंसल ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इन पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान बीती 24 मई 2026 को रेलवे स्टेशन बांदा से अपह्रत हुए 2 वर्षीय बच्चे के सकुशल लौटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिपाहियों को सम्मानित किया गया। इनमें कोतवाली देहात में तैनात सिपाही जि...
सीतापुर में धर्मांतरण करा रहे 16 लोगों की पूरी टीम गिरफ्तार..

सीतापुर में धर्मांतरण करा रहे 16 लोगों की पूरी टीम गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में आज शुक्रवार दोपहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतापुर जिले के मिश्रिख कस्बे में धर्मांतरण करा रहे 16 लोगों की पूरी टीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना पर हुई है। सीतापुर जिले के मिश्रिख कस्बे के मोहल्ला थोक 3 में शुक्रवार दोपहर पुलिस ने धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई की। मिश्रिख के मोहल्ला थोक-3 में कार्रवाई सीओ बृजेश कुमार व इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मिश्रिख के मोहल्ला थोक में छापा मारा। वहां लगभग 16 महिलाओं व अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें: लखनऊ मेडिकल काॅलेज से हटेंगी सभी मजारे, यौन शोषण-धर्मांतरण मामले में सख्ती  जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी। इसमें कहा गया था कि मोहल्ला थोक-3 के एक मकान में धर्म परिवर्तन ...