Sunday, July 26सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक: बांदा में नशेड़ी बेटे ने मां को मार डाला-पुलिस ने किया गिरफ्तार

in Banda Son kills mother police arrest him
मौके पर जांच करती पुलिस।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक नशेबाज कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताते हैं कि नशे की हालत में यह दरिंदा शराब के लिए बहन से रुपए मांग रहा था। न मिलने पर बहन से अभद्रता करने लगा। बीच-बचाव करने आई मां पर कलयुगी बेटे ने हमला कर दिया। फिर कलयुगी बेटे ने वृद्ध मां की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बांदा की देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव की है।

देहात कोतवाली के गुरेह गांव की घटना

in Banda Son kills mother police arrest him
श्रीमति रामरती (फाइल फोटो)

जानकारी के अनुसार, गुरेह गांव में रामरती (75) पत्नी मुनवा रविवार रात लगभग 9 बजे घर के बाहर बैठी थीं। तभी उनका पुत्र पप्पू उर्फ राधाचरण शराब के नशे में घर पहुंचा। वहां अपनी बहन गुड़िया से शराब के लिए और रुपए मांगने लगा।

ये भी पढ़ें: हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

बताते हैं कि रुपए न मिलने पर बहन से अभद्रता और हाथापाई करने लगा। इसपर मां रामरती बेटे को समझाने पहुंचीं। इसपर नशेड़ी पप्पू भड़क गया और दरिंदा बन बैठा। बताते हैं कि उसने मां पीटना शुरू कर दिया।

in Banda Son kills mother police arrest him
पुलिस हिरासत में मां का हत्यारोपी पप्पू।

फिर वृद्ध मां को उठाकर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट से वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक का कहना है कि पिता मुनवा की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बांदा SP पलाश बंसल ने बढ़ाया हौंसला-3 पुलिस कर्मियों को शाबाशी, चौकीदार को साइकिल 

हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

बांदा: गोली चलाने वाले सगे भाई गिरफ्तार-दोनों के खिलाफ कई मुकदमें