Sunday, June 21सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

सावधान-2 : अभी यूपी से टला नहीं तूफान का खतरा

सावधान-2 : अभी यूपी से टला नहीं तूफान का खतरा

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के जिलों में आंधी-तूफान की आशंका बरकरार  समरनीति न्यूजः यूपी में आंधी-तूफान का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए घर से निकलने पर मौसम का मिजाज जरूर देख लें। अगर आपको लगे कि मौसम ठीक नहीं है तो आंधी-तूफान में बरती जाने वाली सावधानियां जरूर बरतें। ताकि आप सुरक्षित रह सकें। कुछ दिन पहले मौसम विभाग ने 13 जिलों में तूफान और आंधी की आशंका जाहिर करते हुए अलर्ट जारी किया था जो अभी कायम है। कुछ दिन पहले भी जारी किया था मौसम विभाग ने अलर्ट  इस अलर्ट के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की आशंका जाहिर की गई थी। साथ ही कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी की भी बात कही गई थी। बीते दिनों बारिश और आंधी आई थी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। बुंदेलखंड में जहां पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया था और यूपी के बाकी हिस्सों में भी हालात कुछ ऐस...
बुंदेलखंड में थाने के पास बाहुबली पर गोलियां बरसाईं, भतीजे की मौत

बुंदेलखंड में थाने के पास बाहुबली पर गोलियां बरसाईं, भतीजे की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः मऊ तहसील परिसर में दो पक्षों के बीच आज गोलियां चल गईं। गोली लगने से सपा नेता उग्रसेन का बेटा घायल हो गया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। तहसील परिसर में थाने के सामने हुई गोलीबारी की घटना ने स्थानीय पुलिस की सुस्ती की पोल खोल दी है। वहीं लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी व्याप्त है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और घायल को इलाज को जिला अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। बताते हैं कि मऊ के बरगढ़ के रहने वाले बाहुबली सपा नेता उग्रसेन मिश्रा आज किसी काम से मऊ गए थे। उनके साथ में उनका भतीजा दुर्गेश मिश्रा व अन्य बंदूकधारी लोग भी थे। वे सभी काले रंग की स्कार्पियों पर सवार थे। बताते हैं कि दोपहर में जैसे ही उनकी गाड़ी तहसील गेट के पास पहुंची। बिल्कुल फिल्मी अंदाज में कुछ लोगों ने उन गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। काली स्कार्प...
उन्नाव गैंगरेप मामलाः सीबीआई ने पीड़िता के पिता पर रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू को किया गिरफ्तार

उन्नाव गैंगरेप मामलाः सीबीआई ने पीड़िता के पिता पर रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू को किया गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः  उन्नाव गैंगरेप मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि टिंकू ने ही पीड़िता के पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। यह रिपोर्ट 3 अप्रैल को लिखाई गई थी जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता के पास से एक तमंचा बरामद किया था। इस रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता के पिता को फर्जी ढंग से जेल भेजने के मामले में तत्कालीन माखी एसओ और दरोगा पहले ही जेल में हैं। बताते चलें कि मामले में विधायक कुलदीप सिंह, विधायक का भाई अतुल सेंगर, तत्कालीन माखी एसओ अशोक भदौरिया, दरोगा कामता प्रसाद सिंह, पहले ही जेल में हैं। देर रात टिंकू को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।  टिंकू की गिरफ्तारी से अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे चलकर और बड़े खुलासे हो सकते हैं।...
महोबा में धर्म परिवर्तन कराकर लड़की बेचने वाला धोखेबाज पादरी गिरफ्तार

महोबा में धर्म परिवर्तन कराकर लड़की बेचने वाला धोखेबाज पादरी गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः महोबा में धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी पादरी दीपक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पादरी ने उसकी शादी कराकर पहले धर्म परिवर्तन कराया। फिर उसे बेच दिया है। लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम लुधियाना रवाना हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनके साथ पादरी ने धोखा किया है। घर के मुखिया की मौत पर हमदर्दी जताने जाता था पादरी, धोखेबाज निकला   मामला महोबा के सुभाषनगर से जुड़ा है। वहां की दलित हिंदू युवती के पिता तुलसीदास की लगभग पांच साल पहले मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि चर्च के पादरी दीपक कुमार ने दवाब बनाकर और झांसा देकर पूरे परिवार का धर्म परिवर्तन करा दिया। इतना ही नहीं युवती की झूठी शादी कराकर उसे 1 लाख में बेच डाला। परिजनों का कहना है कि घर के मुखिया की मौत के बाद पादरी दीपक हमदर्दी जताने के बहाने घर आने-जाने लगा। परिवार के लोग उसपर ...
राजधानी लखनऊ में प्रापर्टी डीलर से मांगी रंगदारी, गोमतीनगर इलाके का है मामला

राजधानी लखनऊ में प्रापर्टी डीलर से मांगी रंगदारी, गोमतीनगर इलाके का है मामला

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखऩऊ में एक प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित प्रापर्टी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और मामले में कार्रवाई की मांग की है।  इसके बाद पुलिस महकमे के होश उड़ गए हैं। बताया जाता है कि प्रापर्टी डीलर वरुण शुक्ला से डेढ़ लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इतना ही नहीं फोन पर मांगी गई इस रंगदारी मांगने वाले ने खुद को माफिया डान बताया है। साथ ही धमकी दी है कि अगर अगर मांगी हुई रंगदाई नहीं दी गई तो वह उनको गोली मार देगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।...
यूपी पर आतंकी हमले का साया, हाई अलर्ट पर उत्तर प्रदेश

यूपी पर आतंकी हमले का साया, हाई अलर्ट पर उत्तर प्रदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः  उत्तर प्रदेश पर आतंकी हमले का साया मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने इसको लेकर सूबे के पुलिस मुख्यालय को एलर्ट कर दिया है। वहीं प्रदेश की पुलिस ने सभी रेलवे स्टेशनों, भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इतना ही नहीं सूबे की खुफिया एंजेसियां भी अलर्ट हो गई हैं। यूपी एसटीएफ और एटीएस के अधिकारी भी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। जम्मू में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने दी धमकी  यह धमकी जम्मू कश्मीर में सक्रिय खतरनाक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने दी है। आतंकी संगठन ने सीरियल बम धमाकों की धमकी दी है। इसको लेकर खुफिया एजेंसियां बेहत चौकन्ना हो गई हैं। वहीं यूपी पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है। प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खासकर आगरा, मेरठ, लखनऊ और वाराणसी में ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है क्योंकि वहां आ...
विश्व पर्यावरण दिवसः ‘परिवर्तन’ संग पौधरोपण को आगे हुई ‘पहल’

विश्व पर्यावरण दिवसः ‘परिवर्तन’ संग पौधरोपण को आगे हुई ‘पहल’

Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कानपुर परिवर्तन फोरम व लाल इमली कॉलोनी के क्षेत्रीय नागरिकों की संस्था पहल पौधरोपण किया गया। दोनों संस्थाओं ने मकराबर्टगंज स्थित बड़ी पार्क में 60 बड़े वृक्षों के पौधे लगाए। साथ ही इनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम के रेडियो पार्टनर "रेडियो मिर्ची" द्वारा कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। परिवर्तन के अनूप कुमार दिवेदी  ने बताया है कि क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा इस पार्क की बहुत अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। पहल संस्था के  श्री बंटी सेंगर के आग्रह पर परिवर्तन संस्था ने पूरे पार्क को उनकी संस्था के साथ मिलकर समय-समय पर पौधरोपण का आश्वासन दिया है। साथ ही दीवारों पर चित्रकारी कर स्वच्छता का संदेश देने का संकल्प भी लिया है। प्रमुख रूप से परिवर्तन के कैप्टन एस. सी. त्रिपाठी, संदीप जैन, राजेश ग्रो...
शराबी को जान देकर चुकानी पड़ी गाली देने की कीमत, पीट-पीटकर हुई हत्या

शराबी को जान देकर चुकानी पड़ी गाली देने की कीमत, पीट-पीटकर हुई हत्या

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
खेत में बकरी चरती देख, देने लगा गालियां तो युवक ने जानलेवा लाठियां बरसाईं  समरनीति न्यूज, सीतापुरः  जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक शराबी को गाली देना काफी महंगा पड़ा। नशे में गाली देने पर उसकी पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारोपी वहां से फरार हो गया। घटना से गांव में सभी लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव निवासी अंकित शुक्ला पुत्र राम दुलारे पड़ोसी गांव शराब पीने गया था। वहां से शराब पीकर वह अपने गांव आ रहा था। रास्ते में उसके गन्ने के खेत में कुछ बकरियां फसल चल रही थीं। घटना के बाद मौके से भागा आरोपी, पुलिस ने तलाश में शुरू की छापेमारी  यह देख कर वह रुक गया और बकरी पालने वाले लोगों को भला बुरा कहते हुए गालियां बकने लगा। पास ही मौजूद गांव का विनोद मिश्रा पुत्र बाबूराम ने गालियां सुनते ही अंकित के ऊपर ता...
लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल, विभाग में खलबली

लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल, विभाग में खलबली

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, वीडियो, सीतापुर
सहायक बंदोबस्त अधिकारी ने कहा, वीडियो पुराना है, उक्त लेखपाल अब बरेली में है तैनात  समरनीति न्यूज, सीतापुरः  मंगलवार को एक लेखपाल द्वारा किसान से घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लेखपाल के साथ ही विभाग का एक अन्य कर्मी भी नजर आ रहा है। वीडियो में लेखपाल हाथ में कुछ रुपए पकड़कर किसान से कम पैसे होने की बात कहने के साथ ही और रुपयों की मांग कर रहा है। यह वीडियों सोशल मीडिया से लेकर सभी जगहों पर तेजी से फेल रहा है। लोगों का कहना है कि यह तहसीलों में फेले किसान के द्वारा हाथ जोड़े जाने पर वह और 500 की मांग कर रहा है। संबंधित लेखपाल का नाम सर्वेश कुमार बताया जा रहा है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सुरेश कुमार जायसवाल के मुताबिक यह आरोपी लेखपाल इस दौरान बरेली जिले में कानूनगो के पद पर तैनात है। संबंधित वीडियो पुराना है क्योंकि वीडियो में सीतापुर जिले के चकबं...
हमीरपुर में बीएससी में फेल होने पर एक छात्र ने आत्महत्या की

हमीरपुर में बीएससी में फेल होने पर एक छात्र ने आत्महत्या की

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः  जिले के थाना बिवांर क्षेत्र के उमरी गाँव निवासी राजीव उर्फ राजू अनुरागी (26) पुत्र जगन्नाथ वैद्य ने पेड़ की डाल में लटकर जान दे दी। युवक के पिता ने बताया है कि उनका बेटा बीएससी का छात्र था और अभिनव प्रज्ञा परस्नातक महाविद्यालय में पढ़ता था। वह बीएससी फाइनल का छात्र था जो बीते दिनों घोषित हुए परीक्षा परिणाम में फेल हो गया था और तभी से अवसादग्रस्त था। उन्होंने बताया कि वह तभी से गुमसुम  सा रहता था। बीएससी फाइनल इयर का था छात्र, अभिनव प्रज्ञा परस्नातक महाविद्यालय से कर रहा था पढ़ाई  बताया कि बीती सोमवार की रात वह गर्मी का बहाना कर जानवर बाड़ा में सोने चला गया। पिता ने यह कहते हुए रोका भी कि वहाँ बिजली नहीं है लेकिन वह पेड़ के नीचे खुली हवा में सोने की बात कहकर वहां से चला गया। वह तड़के लगभग चार बजे बेटे को देखने वहां पहुंचे तो उसका शव पेड़ से झूल रहा था। परिजनों की स...