Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर के गोविंदनगर इलाके के दादानगर नाले में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर के दादानगर नाले में पानी में उतराता शव।

समरनीति न्यूज, कानपुरः  शहर के गोविंदनगर इलाके में एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गोविंदनगर के 20 फिट गहरे दादानगर नाले में लोगों ने एक शव को देखा। जल्द ही आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गोविंदनगर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को किसी तरह बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जाएगी। शव की शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया जाएगा। वहीं पोस्टमार्टम से यह स्पष्ट हो जाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। हालांकि मामला हत्या का लग रहा है।