Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

अमृतसर में ग्रेनेड हमला करने वाले की जानकारी देने वाले को 50 लाख देगी पंजाब सरकार

अमृतसर में ग्रेनेड हमला करने वाले की जानकारी देने वाले को 50 लाख देगी पंजाब सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अमृतसर में निरंकारी डेरा भवन पर ग्रेनेड से हमला करने वालों के बारे में जानकारी देने वाले को पंजाब सरकार 50 लाख रुपए इनाम देगी। सरकार ने इसकी घोषणा करते हुए अपनी स्टेट बिजीलेंस की टीमों को भी तेजी से खुलासे के लिए लगाया है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी घटना को लेकर बेहद सतर्क हैं और छानबीन में जुटी हैं। गुप्त रखी जाएगी पहचान, टोल फ्री नंबर जारी किया  पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि निरंकारी डेरे पर हमला करने वालों के बारे में कोई भी जानकारी पुलिस हेल्पलाइन 181 पर दी जा सकती है। यह भी घोषणा की गई है कि जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। ये भी पढ़ेंः अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला, 3 की मौत और 20 घायल, दिल्ली में हाईअलर्ट बताते चलें कि अमृतसर के राजसांसी इलाके में 15 किलोमीटर दूर स्थित आदिलवाल गांव में रविवार को ...
वसीम रिजवी की फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ का पोस्टर जारी, राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

वसीम रिजवी की फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ का पोस्टर जारी, राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः चुनावी माहौल में राम मंदिर का मुद्दा पहले से ही चर्चाओं में है। वहीं अब शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम जन्म भूमि और बाबरी विध्वंस के ऊपर फिल्म बना दी है। इससे जबरदस्त ढंग से हड़कंप मच गया है। फिल्म का ट्रेलर सोमवार यानि 19 नवंबर को लखनऊ में जारी होगा। इतना ही नहीं श्री रिजवी की ओर से फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है।  अयोध्या में बाबरी ढांचे के ऊपर 'जय श्री राम' लिखे हुए झंडा लगा पोस्टर जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 19 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर जारी करने की तैयारी  कांग्रेस ने इस मामले में बोलने से पल्ला झाड़ लिया है कि यह वसीम रिजवी की निजी राय है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक राज से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी उनको इसकी जानकारी नहीं है। ये भी पढ़ेंः आयोध्या में सरयू के तट पर 150 मुस्लिम ...
कन्नौज में कलयुगी प्रिंसिपल/टीचर ने पहाड़ा न सुना पाने पर 10 साल की बच्ची को सजा देकर ले डाली जान

कन्नौज में कलयुगी प्रिंसिपल/टीचर ने पहाड़ा न सुना पाने पर 10 साल की बच्ची को सजा देकर ले डाली जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कन्नौजः पैसों की हवस में पागल हुए पड़े स्कूल संचालक बच्चों के भविष्य से तो खेल ही रहे हैं साथ ही अब उनकी जान के भी दुश्मन बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कन्नौज जिले में सामने आया है। जहां कलयुगी महिला टीचर/प्रिंसिपल ने पहाड़ा न सुना पाने के चलते 10 साल की एक बच्ची को ऐसी सजा दी कि उसकी मौत हो गई। पहले हाथ उपर कर किया खड़ा, गिरने पर डंडे से पीटा  परिजनों ने बच्ची की मौत के बाद शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने दोषि टीचर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ये भी पढ़ेंः कलयुगी टीचर ने लांघी पिटाई की सीमा, बचाव में उतरा प्रबंधन, मैनेजर व शिक्षक के खिलाफ तहरीर बताया जाता है कि शहर के सरकारी सहायता प्राप्त सुभाष विद्यालय की महिला प्रिंसिपल/टीचर रंजना द्विवेदी ने कक्षा-2 में पढ़ने वाली गंगा (10) नाम की ...
..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का पति, सीएम योगी से मुझे जान का खतरा

..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का पति, सीएम योगी से मुझे जान का खतरा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पहले तहसीलदार को थप्पड़। फिर सीओ को मारी चप्पल। खुलेआम की गुंडागर्दी, कानून से किया खिलवाड़ और सरकार की करा दी फजीहत। जब पुलिस ने कसी नकेल तो बड़ी बोला, सीएम योगी से मुझे जान का खतरा। ये डबल रोल है बहराइच की महिला भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के गुंडागर्दी करने वाले पति दिलीप वर्मा का। बहराइच की महिला विधायक के पति की गुंडागर्दी का मामला जिसने दो दिन से बहराइच में कानून की नाक में दम कर रखा था। हांलाकि पूर्व में सपा का विधायक रहा दिलीप वर्मा की दबंगई और गुंडागर्दी का लंबा-चौड़ा चिट्ठा है लेकिन फिलहाल हाल की दो घटनाओं ने पूरे सूबे में न सिर्फ सरकार की फजीहत कराई बल्कि सभ्य समाज के मुंह पर कालिख पोतने का काम किया। ये भी पढ़ेंः वीडियो में देखें- भाजपा विधायक का गुंडा पतिः तहसीलदार को थप्पड़ के बाद सीओ को मारी चप्पल बताते चलें कि बहराइच के नानपारा विधानसभा से भाजप...
अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला, 3 की मौत और 20 घायल, दिल्ली में हाईअलर्ट

अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला, 3 की मौत और 20 घायल, दिल्ली में हाईअलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अमृतसरः  अमृतसर से लगभग 12 किमी दूर राजासांसी गांव में बने निरंकारी भवन पर दो बाइक सवारों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए मामले की जांच किए जाने की बात कही है। यह हमला आतंकी हमला है या फिर डेरों और आश्रमों के आपसी विवाद का परिणाम है, पुलिस इस बात की जांच कर रही है। सत्संग भवन में घुसकर फेंका ग्रेनेड, बाइक पर थे दो हमलावर  बताया जाता है कि जिस वक्त आतंकियों ने सत्संग हॉल में ग्रेनेड फेंका, उस समय वहां लगभग 200 के आसपास लोग मौजूद थे। इनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थीं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक पर सवार दो नकाबपोश हमलावर डेरे के गेट पर पहुंचे। ये भी पढ़ेंः दशहरा पर्व के दौरा...
अमरिका में 61 साल के भारतीय की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर ही नाबालिग ने की वारदात

अमरिका में 61 साल के भारतीय की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर ही नाबालिग ने की वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अमेरिका में हुई एक वारदात के तहत न्यू जर्सी राज्य में एक नाबालिग लड़के ने 61 साल के भारतीय पर गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि भारतीय का नाम सुनील एडला (61) था और उनकी हत्या उन्हीं के घर बाहर गुरुवार की रात को की गई है। ये भी पढ़ेंः UP जालौन के 12वीं के छात्र ने अमरिका को दी आतंकी हमले की धमकी, 50 बार FBI हेडक्वाटर किया फोन बताते हैं कि सुनील बीते करीब 30 साल से अमरिका के अटलांटिक काउंटी शहर में रह रहे थे और अटलांटिक सिटी के हास्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसी महीने 95 साल की मां का जन्मदिन मनाने आ रहे थे सुनील  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सुनील को कई गोलियां लगी थीं। इसी के चलते उनकी मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार क...
पीलीभीत में युवकों की लापरवाही बनी हादसे का कारण, 4 बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

पीलीभीत में युवकों की लापरवाही बनी हादसे का कारण, 4 बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, पीलीभीतः जिले के पूरनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। ये चारों युवक एक-दूसरे से रिश्तेदार थे और किसी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब चारों आपस में बाते करते हुए बाइकें बराबर में लेकर चल रहे थे। ये भी पढ़ेंः बार्डर के रियल हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन, सन्नी देओल ने निभाया था रोल बताया जाता है कि शनिवार देश शाम पूरनपुर इलाके में कमरिया चौराहे के पास तेज रफ्तार एक वाहन ने दो बाइकों को ट्ककर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चारों युवक आपस में थे रिश्तेदार  मरने वालों की पहचान इलाके के सिसैया गांव निवासी प्रेमपाल (25), रामनिवास (27), रूपलाल (35) तथा संजीव (24) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ये चारों युवक किसी रिश्तेदारी से लौटकर अपने घर जा रहे ...
बांदा में बाइक सवार दो सरकारी टीचर हादसे में हुए घायल, दोनों गंभीर हालत में कानपुर रेफर

बांदा में बाइक सवार दो सरकारी टीचर हादसे में हुए घायल, दोनों गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बाइक से शनिवार सुबह स्कूल ड्यूटी करने जा रहे दो शिक्षक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से दोनों को गंभीर अंदरूनी चोटों के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहां दोनों को रीजेंसी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। दोनों शिक्षक उरई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे दोनों एक ही बाइक से   बताया जाता है कि उरई के बधैरा के रहने वाले कप्तान सिंह (32) तथा वहीं के भंगा निवासी कौशलेंद्र प्रताप (27) एक ही बाइक से अपनी तैनाती वाले स्कूल में ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञान वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः बार्डर के रियल हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन, सन्नी देओल ने निभाया था रोल हेलमेट न लगाए होने की वजह से दोनों के सिर मे...
निकाह के बाद सुहागरात पर दुल्हन कर रही थी पति का इंतजार, लेकिन नपुंसक पति ने दूसरे को भेजा..

निकाह के बाद सुहागरात पर दुल्हन कर रही थी पति का इंतजार, लेकिन नपुंसक पति ने दूसरे को भेजा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मेरठः जिले के लिसाड़ी गेट की आशियानी कॉलोनी से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां सुहागरात पर पत्नी अपने पति का इंतजार कर रही थी लेकिन पति नपुंसक था। नपुंसक पति ने अपनी जगह अपने दोस्त को पत्नी के पास भेज दिया। इतना ही नहीं दुल्हन पर अपने दोस्त से संबंध बनाने का दवाब भी बनाया। लेकिन दुल्हन नहीं मानी और उसने परिवार के लोगों को सारी बात बता दी। पति चाहता था छिपा रहे नपुंसक होने का राज  दरअसल, पति चाहता था कि सबकुछ ऐसे ही चलता रहे और उसका नपुंसक होने का राज न खुलने पाए। बताते हैं कि लिसाड़ी गेट के बांसों वाली गली निवासी एक युवती का निकाह 10 नवंबर को आशियाना कालोनी में रहने वाले एक बड़े आदमी के बेटे से हुआ था। ये भी पढ़ेंः दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप इस पूरे मामले में गुरुवार को दुल्हन के मायके वाले ...
मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर सियासत गरम, नमाज के बाद भगवान शिव को जल चढ़ाकर आरती

मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर सियासत गरम, नमाज के बाद भगवान शिव को जल चढ़ाकर आरती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, आगरा: मोहब्बत की निशानी माने जाने वाले ताजमहल को लेकर सियासत अपने चरम पर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और एएसआई के रोक के बावजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजमहल में नमाज पढ़ी। अब इसके विरोध में बजरंग दल की महिलाओं ने वहां भगवान शिव को जल चढ़ाया और आरती कर डाली। इससे राजनीति माहौल फिर गरमा गया है। कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने पढ़ी थी नमाज, सुप्रीम कोर्ट की है रोक  बताया जाता है कि शनिवार को बजरंग दल की महिला शाखा अध्यक्षा मीना दिवाकर दो अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ ताजमहल में पहुंचीं। वहां उन्होंने भगवान शिव पर गंगाजल चढ़ाकर धूप जलाई। बाद में आरती भी की। खुद मीना का कहना है कि जब-जब तेजोमहालय में नमाज पढ़ी जाएगी, वह वहां जाकर पूजा करेंगी। ये भी पढ़ेंः ताजमहल समेत देश के 6 वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों का दीदार हुआ महंगा साथ ही गंगाजल से नमाज अदा करने की जगह को धोकर साफ करे...