Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

वसीम रिजवी की फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ का पोस्टर जारी, राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

वसीम रिजवी की फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ का पोस्टर।

समरनीति न्यूज, लखनऊः चुनावी माहौल में राम मंदिर का मुद्दा पहले से ही चर्चाओं में है। वहीं अब शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम जन्म भूमि और बाबरी विध्वंस के ऊपर फिल्म बना दी है। इससे जबरदस्त ढंग से हड़कंप मच गया है। फिल्म का ट्रेलर सोमवार यानि 19 नवंबर को लखनऊ में जारी होगा। इतना ही नहीं श्री रिजवी की ओर से फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है।  अयोध्या में बाबरी ढांचे के ऊपर ‘जय श्री राम’ लिखे हुए झंडा लगा पोस्टर जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

19 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर जारी करने की तैयारी 

कांग्रेस ने इस मामले में बोलने से पल्ला झाड़ लिया है कि यह वसीम रिजवी की निजी राय है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक राज से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी उनको इसकी जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ेंः आयोध्या में सरयू के तट पर 150 मुस्लिम वज़ू कर पढ़ेंगे कुरान, राममंदिर बनाने को मांगेंगे दुआ

उधर, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने ईटीवी से बातचीत में कहा है कि अयोध्या में रामजन्म भूमि के ऊपर बाबर ने ढांचा तैयार किया था।  उसे हम लोग मस्जिद नहीं कह सकते। कहा कि ढांचे को मस्जिद कहना अपमान होगा। श्री रिजवी ने कहा है कि यह एक कलंक है।

वसीम रिजवी।

तो क्या पाकिस्तान का चांद वाला झंडा लगाते – रिजवी  

उन्होंने कहा कि हमने इसी सच्चाई को लेकर एक फिल्म बनाई है। इसमें दिखाया गया है कि कारसेवकों पर कैसे गोली चलाई गई। बताया कि यह फिल्म दिसंबर या जनवरी में रिलीज कर दी जाएगी। श्री रिजवी ने कहा है कि राम जन्मभूमि के ऊपर विवादित ढांचा बना दिया गया था और अब उसी पर हमने जय श्री राम का झंडा लगा दिया है तो भला इसमें गलत क्या है।

ये भी पढ़ेंः सरयू किनारे 3,01,152 मिट्टी के दीपक जला सीएम योगी ने रचा इतिहास, गिनीज बुक में नाम दर्ज

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि तो फिऱ क्या वहां चांद बना पाकिस्तान का झंडा लगाएंगे। कहा कि फिल्म बनाकर हमने कोई गलत काम नहीं किया है। श्री रिजवी ने कहा कि कुछ मौलाना खुद के फायदे को देश का माहौल खराब कर रहे हैं। कहा कि हलाला जैसी कलंकित करने वाली प्रथा या कुरीति को भी दिखाने की कोशिश की गई है। कहा कि करीब ढाई घंटे की यह फिल्म दिसंबर-जनवरी माह में पूरे देश के सिनेमा घरों में रिलीज होगी।