Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

निकाह के बाद सुहागरात पर दुल्हन कर रही थी पति का इंतजार, लेकिन नपुंसक पति ने दूसरे को भेजा..

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, मेरठः जिले के लिसाड़ी गेट की आशियानी कॉलोनी से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां सुहागरात पर पत्नी अपने पति का इंतजार कर रही थी लेकिन पति नपुंसक था। नपुंसक पति ने अपनी जगह अपने दोस्त को पत्नी के पास भेज दिया। इतना ही नहीं दुल्हन पर अपने दोस्त से संबंध बनाने का दवाब भी बनाया। लेकिन दुल्हन नहीं मानी और उसने परिवार के लोगों को सारी बात बता दी।

पति चाहता था छिपा रहे नपुंसक होने का राज 

दरअसल, पति चाहता था कि सबकुछ ऐसे ही चलता रहे और उसका नपुंसक होने का राज न खुलने पाए। बताते हैं कि लिसाड़ी गेट के बांसों वाली गली निवासी एक युवती का निकाह 10 नवंबर को आशियाना कालोनी में रहने वाले एक बड़े आदमी के बेटे से हुआ था।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप

इस पूरे मामले में गुरुवार को दुल्हन के मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे। इसके बाद वहां पंचायत बैठाई गई। घंटों बातचीत के दौरान विवाद भी हुआ। आखिरकार 2 लाख और सामान वापसी की रजामंदी के साथ तलाक हो गया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस भी वहां पहुंची। हांलाकि मामला पारिवारिक होने के कारण पुलिस लौट गई।