Wednesday, September 9सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

लाखों के पुराने नोट मिलने से हड़कंप, हाथ में नोट लेकर घूम रहा युवक, वीडियो हो रहा वायरल

लाखों के पुराने नोट मिलने से हड़कंप, हाथ में नोट लेकर घूम रहा युवक, वीडियो हो रहा वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के किदवईनगर के संजयवन में पुराने 1000-500 के नोट मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि नोटों को सबसे पहले कुछ मार्निंग वाक पर जाने वाले लोगों ने देखा। इसके बाद आसपास मौजूद कुछ लोगों में नोटों को अपने पास रखने को लेकर छीना-झपटी मच गई। किदवई नगर के संजयवन में मिले नोट  इस दौरान एक लड़के का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसके हाथ में 30-35 हजार के पुराने नोट हैं। यह लड़का पूरा वाक्या बता रहा है। हांलाकि पुलिस को अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये भी पढ़ेंः कानपुर में बोले अमित शाह, बीजेपी नहीं भ्रष्टाचार के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस पर भी निशाना उधर, घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि ये नोट किसी ने घर में रखे होंगे। बाद में बेकार होने जाने के चलते अब निकालकर फेंक दिए होंगे।...
इनोवेशन एंड स्टार्टअप में बोले पद्मश्री, तकनीक से खेती को व्यवसाय की तरह करें किसान, बदलेंगे हालात

इनोवेशन एंड स्टार्टअप में बोले पद्मश्री, तकनीक से खेती को व्यवसाय की तरह करें किसान, बदलेंगे हालात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः खेती किसानों की मजबूरी नहीं बल्कि मजबूती बननी चाहिए। इसके लिए किसानों को नई तकनीकि को अपनाकर खेतों की व्यवसाय के रूप में करना चाहिए। तभी किसान अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकेंगे। ये बातें आज यहां राजकीय मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में इनोवेशन एंड स्टार्ट-अप सम्मिट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री राम सरन वर्मा ने कहीं। इनोवेशन एंड स्टार्ट अप सम्मिट का समापन    उन्होंने कहा कि इस सम्मिट के आयोजन से यहां के किसानों को काफी फायदा हो सकता है। किसान इस तकनीक को अपनाकर खेती को बेहतर ढंग से कर सकते हैं। इससे उनकी आमदनी में काफी अधिक बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि पहले उनको गेहूं के सर्वाधिक उत्पादन का पुरस्कार मिला था लेकिन अब उन्हें सबसे अधिक केला उत्पादक के रुप में जाना जाता है। ये भी पढ़ेंः झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बन...
कानपुर में बोले अमित शाह, बीजेपी नहीं भ्रष्टाचार के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस पर भी निशाना

कानपुर में बोले अमित शाह, बीजेपी नहीं भ्रष्टाचार के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस पर भी निशाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर की धरती क्रांतिकारी है। पिछली बार 2014 में भी चुनाव प्रचार की शुरुआत कानपुर से ही हुई थी। अबकी बार भी शुरूआत यहीं से हो रही है। हम फिर जीतेंगे। अभी 73 सीटें हैं और अब 74 लेकर दिल्ली आना है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कानपुर के रेलवे मैदान में कहीं। यहां बूथस्तर सम्मेलन में आए शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और मोदी जी के राजनीतिक प्रसार-प्रचार को रोकने के लिए गठबंधन हुआ है। कानपुर-बुंदेलखंड के बूथ अध्यक्षों से कहा बूथ जीतो-यूपी जीतो  शाह ने कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ 'बूथ जीतो, यूपी जीतों' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुधवार को सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। यूपी से 74 सीटों को जीतने का दावा करने के साथ शाह ने कहा कि यह गठबंधन बीजेपी के खिलाफ नहीं है ब...
हादसे में घायल सीतापुर के जिला जज की दिल्ली के मेदांता अस्पताल में मौत

हादसे में घायल सीतापुर के जिला जज की दिल्ली के मेदांता अस्पताल में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः दो दिन पहले प्रयागराज में हुए हादसे में घायल सीतापुर के जिला जज गौरी शंकर गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह हादसा रविवार को जिला जज के प्रयागराज जाते समय हुआ था। उनकी कार रोडवेज बस से टकरा गई थी। हादसा इतना भीषण था कि चालक निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके गनर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।  जिला जज को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था। बीते रविवार को हादसे में हुए थे घायल   वहां मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही न्यायिक अफसरों समेत अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चलें कि जिला जज गौरी शंकर गुप्ता बीते रविवार सुबह एक शादी समारोह में हिस्सा लेने प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की तेज टक्...
आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार

आज दिल्ली में होगा पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का आज बुधवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी करीबी सहयोगी जया जेटली ने जानकारी देते हुए कहा है कि उनकी इच्छा के मुताबिक दाह संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को दफनाया जाएगा। अटल जी की सरकार में थे रक्षामंत्री   बताते चलें कि फर्नांडिस का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार सुबह दिल्ली में 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व. जार्ज, अटल जी की सरकार में रक्षामंत्री थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ये भी पढ़ेंः झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर   पीएम ने ट्वीट कर कहा है कि जॉर्ज साहब ने भारत की बेहतरीन लीडरशिप का प्रतिनिधत्व किया था। बताते चलें कि ...
झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर  

झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः नेताओं खासकर जनप्रतिनिधियों के घरों में अकूत संपत्ति के किस्से तो आपने बहुत सुने-पढ़े होंगे। लेकिन अब हम आपको एक ऐसी खबर पढ़ाने जा रहे हैं जिसको पढ़कर आपको एक बार अचंभा जरूर होगा। जी हां, अगर आपसे कहा जाए कि देश में एक विधायक ऐसे भी हैं जिनके पास अपना घर तक बनाने के पैसे नहीं हैं तो आपको निश्चित रूप से पहली बार में शायद यकीन नहीं होगा। लेकिन यह बात सौ फीसद सच है। मध्यप्रदेश के श्योरपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं सीताराम   दरअसल, मध्यप्रदेश के श्योरपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक सीताराम ऐसी ही मुफलिसी का नाम हैं जिनके पास घर बनाने के पैसे नहीं हैं और वह परिवार के साथ झोपड़ी में रहते हैं। एक मूलवासी यानि आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सीताराम के पास पक्का मकान नहीं है। वह भाजपा विधायक हैं और कांग्रेस के कद्दावर नेता रामनिवास ...
बांदा में खेल-खेल में मासूम भाईयों ने दौड़ा दिया ट्रैक्टर, एक ने मौके पर दम तोड़ा, दूसरा कानपुर रेफर

बांदा में खेल-खेल में मासूम भाईयों ने दौड़ा दिया ट्रैक्टर, एक ने मौके पर दम तोड़ा, दूसरा कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बच्चों का खेल जानलेवा साबित हुआ। खेल-खेल में घर में टंगी चाबी निकालकर ट्रैक्टर स्टार्ट करके चलाना दो मासूम बच्चों को भारी पड़ गया। जबतक आसपास के लोग उनको बचा पाते ट्रैक्टर पलट गया और एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। घर में रखी मिल गई थी चाबी     बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव में बीती देर शाम रामबरन यादव का बेटा 8 साल का रवि अपने चचेरे भाई 11 साल के देवा पुत्र रामबाबू के साथ खेल रहा था। घर में खेलते-खेलते दोनों को ट्रैक्टर की चाबी मिल गई। ये भी पढ़ेंः पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़े, 4 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत इसके बाद दोनों ट्रैक्टर के पास पहुंचे और उसपर बैठकर चाबी घूमा दी। ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। बताया जाता है कि बच्चों ने ट्रैक्टर दौड़ाया तो लोगों का...
बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे मोदी के हनुमान अमित शाह, कानपुर में सम्मेलन

बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे मोदी के हनुमान अमित शाह, कानपुर में सम्मेलन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन और प्रियंका गांधी की इंट्री के बीच चुनावी समर में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। इसी सबके बीच प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान कहलाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे हैं। आगामी 30 जनवरी को कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में बीजेपी का बूथ सम्मेलन होगा। 30 जनवरी को कानपुर में बुंदेलखंड के विधायकों से बात करेंगे अमित शाह    इसमें शाह बूथ प्रभारियों समेत सेक्टर अध्यक्ष तक को जीत का मंत्र देंगे। इस सम्मेलन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी मौजूद रहें। इसके अलावा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 10 सांसद और सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। ये सम्मेलन लगभग 5 घंटे चलेगा। ये भी पढ़ेंः ..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का ...
कानपुर में सपा नेता की अद्भुत पहल, बहन की शादी के कार्ड पर छपवाई अखिलेश यादव को चुनने की अपील..

कानपुर में सपा नेता की अद्भुत पहल, बहन की शादी के कार्ड पर छपवाई अखिलेश यादव को चुनने की अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात में एक शादी का कार्ड खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसके भी हाथ में यह शादी का कार्ड पहुंच रहा है। वह अचंभित होकर सबकुछ भूलकर पहले समाजवादी पार्टी के लिए की गई अपील को पढ़ता है। इसके बाद उस अपील पर चर्चा जरूर करता है। लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव सौरभ सिंह उर्फ देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बहन की शादी के कार्ड में समाजवादियों, रिश्तेदारों और समाज के हर तबके के लोगों से सपा को जिताने की अपील की है। कार्ड पर लिखवाया कि ‘अखिलेश की सुनें साइकिल ही चुनें’  वर-वधू के नाम के पास ही कार्ड में छपा हुआ है कि ‘अखिलेश की सुने साइकिल ही चुने, अपना वोट समाजवादी पार्टी को दें’। बताया जाता है कि सौरभ सिंह जब सपा प्रमुख को बहन की शादी का यह कार्ड देने पहुंचे तो सपा प्रमुख ने यह मैसेज पढ़ने के बाद उनके पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना की। ये भी पढ़ेंः खुद बुलेरो चलाकर पुल पर प...
कानपुर आईं ‘एक थी रानी, एक था रावण’ सीरियल की नायिका मनुल का संदेश, शोहदे से डरे नहीं, भिड़ें

कानपुर आईं ‘एक थी रानी, एक था रावण’ सीरियल की नायिका मनुल का संदेश, शोहदे से डरे नहीं, भिड़ें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर पहुंची स्टार भारत के सीरियल एक थी रानी, एक था रावण की नायिका मनुल चूड़ासमा ने होटल लैंडमार्क में कानपुर के पीपीएन कालेज की छात्राओं से मुलाकात की। साथ ही उनको संदेश दिया है कि शोहदों से डरने की बजाय उनसे लड़ना सीखें। नई उभरती हुई इस नायिका ने होटल में पीपीएन कालेज की छात्राओं से मुलाकात के दौरान अपने अच्छे अनुभव भी साझा किए। मनुल यहां सीरियल के प्रमोशन के लिए आई हुईं हैं। लैंडमार्क होटल में छात्राओं से की मुलाकात  बता दें कि मनु इस सीरियल में रानी की भूमिका निभा रही हैं और राम यशवर्धन रावण यानि विलेन की भूमिका में हैं। यह सीरियल टीवी में वर्तमान में स्टार भारत में रात 8 बजे से 21 जनवरी से प्रसारित किया जा रहा है। इस कहानी में महिला के डर को आग में बदलने की शक्ति उसकी आंतरिक शक्ति पर आधारित है। ये भी पढ़ेंः जन्मदिन पर खासः लाखों दिलों पर राज करने वालीं यामी आज ...