Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

प्रदेश में 11 IPS अधिकारियों के तबादले-लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जगह बदलाव

प्रदेश में 11 IPS अधिकारियों के तबादले-लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जगह बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने पुलिस विभाग में भारी फेरबदल करते हुए  प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें लखनऊ, मथुरा, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई बड़े शहरों में बदलाव हुआ है। बताया जा रहा है कि अभी और कुछ अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। इन  IPS अधिकारियों के हुए हैं तबादले  अमित कुमार एसपी टीजी लखनऊ बनाए गए प्रमोद कुमार एसपी पूर्वी आगरा बनाए गए सुकीर्ति माधव एसपी उत्तरी लखनऊ बनी अपर्णा गुप्ता एसपी क्राईम मथुरा बनाई गई अविनाश पांडेय एसपी ग्रामीण मेरठ बने नीरज जादौन एसपी ग्रामीण गाजियाबाद रवि कुमार एसपी पश्चिम आगरा बनाए गए अभिषेक एसपी सिटी अलीगढ बनाए गए सतपाल एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बनाए गए अशोक मीणा एएसपी पीएचक्यू बनाए गए अनूप सिंह एएसपी साइबर क्राईम लखनऊ बने     ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी से जुड़...
तबादलों की चुनावी ट्रेनः लखनऊ-महोबा-कन्नौज और जालौन समते 50 ASP इधर से उधर

तबादलों की चुनावी ट्रेनः लखनऊ-महोबा-कन्नौज और जालौन समते 50 ASP इधर से उधर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में चुनावों की आहट से तबादलों की ट्रेन दौड़ पड़ी है। शासन ने शुक्रवार देर रात 50 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादलों की सूचा जारी की है। इस सूची में पूरब से पश्चिम तक 50 जिलों के एएसपी के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में इन अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इन अधिकारियों के हुए तबादले  अखिलेश नारायण सिंह एसपी सिटी मेरठ हरेंद्र कुमार एसपी मध्यांचल विद्युत निगम राजेश सोनकर एसपी क्राइम आगरा बने रविशंकर निम एसपी सतर्कता लखनऊ सुरेश चंद्र रावत एसपी पूर्वी लखनऊ अष्टभुजा प्रसाद सिंह एसपी क्राइम लखनऊ रमेश प्रसाद गुप्ता स्टाफ अफसर एडीजी मेरठ दिनेश कुमार सिंह एएसपी एटीएस लखनऊ रणविजय सिंह एएसपी हापुड़ बने अवधेष सिंह एएसपी जालौन बनाए गए सत्यम एएसपी विजिलेंस लखनऊ बनाए गए मायाराम वर्मा एएसपी सिद्धार्थनगर वंशराज यादव उप सेनानायक 12 पीएसी वीरे...
पुलवामा अटैकः बांदा में शहीदों को श्रद्धांजली देने को उमड़ा जनसैलाब, बुंदेलियों ने पाकिस्तान को ललकारा

पुलवामा अटैकः बांदा में शहीदों को श्रद्धांजली देने को उमड़ा जनसैलाब, बुंदेलियों ने पाकिस्तान को ललकारा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूजए बांदाः दक्षिण कश्मीर में आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर बुंदेलियों ने आज अश्रपूर्ण नेत्रों से उनको श्रद्धांजलि दी। बांदा शहर में जगह-जगह सभी वर्गों के लोगों ने अलग.अलग ढंग से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पाकिस्तान और आतंकियों को ललकारा। स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में अधिवक्ता संघ निवर्तमान अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अनशन पर बैठकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्ग भी निकाले गए  इस दौरान उनके साथ पूर्व अध्यक्ष आनंद सिन्हा, आदित्य सिंह, उमाशंकर पांडेय, मोहम्मद हनीफ खां, दिलीप गुप्ता, दिलीप तिवारी, चारूचंद्र खरे, निखिल सक्सेना, रोहन सिन्हा, दिनेश त्रिवेदी, नीतू गुप्ता, सचिन अग्निहोत्री, मन्नी यादव, कुलदीप श्रीवास्तव, दिलीप सिन्हा, प्रवीण शास्त्री आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः पुलवामा अटैकः...
बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति नीति न्यूज, बांदाः जिले में दो किसानों की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों ही घटनाएं उस वक्त हुईं जब दोनों किसान अपने-अपने खेतों पर फसलों की रखवाली कर रहे थे। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेत में फसल की रखवाली करते वक्त घटना   बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर ब्लाक के ग्राम लुकतरा निवासी कृपाली प्रजापति पुत्र मलखान ग्राम लोकतरा खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। बारिश होने पर पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली उपर गिर गई। बताते हैं कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर-कर्ज में डूबे किसान की मौत, कर्ज के सदमे में तोड़ा दम इसकी जानकारी दातादीन यादव ने पीड़ित परिजनों को दी। जानकारी होने पर परिजन वहां पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक के तीन बेटियां हैं। घर की माली हालत बेहद खर...
जन्मदिन पर खासः बचपन में  ‘इतिहास’ में होते थे फेल, आज फिल्मी परदे पर इतिहास उकेरने में अव्वल

जन्मदिन पर खासः बचपन में ‘इतिहास’ में होते थे फेल, आज फिल्मी परदे पर इतिहास उकेरने में अव्वल

Breaking News, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोई व्यक्ति बचपन में इतिहास में फेल हो और आगे चलकर फिल्मी पर्दे पर इतिहास दिखाए तो हैरान होना लाजिमी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आशुतोष गोवारिकर की। फिल्म 'लगान हो गया 'जोधा अकबर, सभी लोगों के दिमाग में रच-बस गई। आशुतोष आज अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। आशुतोष की फिल्म 'लगान’ ने सफलता के नए आयाम गढ़े। लगान को आस्कर में एंट्री मिली। एक के बाद एक बड़ी फिल्में दे रहे आशुतोष   फिल्म भले ही आस्कर जीतने में सफल नहीं हुई लेकिन तारीफें इतनी लेकर आई कि आज तक लोग भूल नहीं पाए। इस फिल्म में आमिर खान के 'भुवन’ किरदार को ताबड़तोड़ तरीफें मिलीं। ये किरदार और पूरी फिल्म गढ़ी थी आशुतोष ने। फिल्मी पर्दे पर दर्शकों को इतिहास दिखाने वाले डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर खुद इतिहास में फेल हुआ करते थे। ये ...
पुलवामा अटैकः राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला है यह, हम सरकार के साथ खड़े..

पुलवामा अटैकः राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला है यह, हम सरकार के साथ खड़े..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरीति न्यूज, नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि यह हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला है। दुख की इस घड़ी में पूरा का पूरा विपक्ष देश और विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि  आतंकी हमले का मकसद देश को विभाजित करना है। वहीं राहुल के साथ पीसी कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में हम देश के साथ खड़े हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा यह बड़ी त्रासदी   कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह बहुत भयावह त्रासदी है। आतंकवाद का एक ही मकसद होता है कि देश को बांटा जाए। कोई भी शक्ति इस देश को तोड़ नहीं सकती, बांट नहीं सकती। पूरा का पूरा विपक्ष देश और सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने आगे कहा, 'हमारे दिल में चोट पहुंची है। ...
पुलवामा अटैकः पीएम मोदी बोले, आतंकियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी

पुलवामा अटैकः पीएम मोदी बोले, आतंकियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले के मद्देनजर आज सुबह सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी की बेहद अहम बैठक हुई। बैठक में पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्रियों ने शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती की है और इसकी उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। पीएम ने इस मुद्दे की राजनीति नहीं करने की अपील की। कहा है कि इस मुश्किल घड़ी का सामना पूरा देश एकजुट होकर करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, पूरा देश एक साथ  पीएम मोदी ने कहा कि  जम्मू-कश्मीर में हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में पुलवामा में आतंकी अटैक में 38 जवान शहीद हुए हैं। शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश एक साथ है। उन्होंने कहा कि राजनीति छोड़कर पूरा देश एकजुट होकर इस मुश्क...
पुलवामा अटैक : वीरेन्द्र सहवाग दी  आतंकियों को नसीहत, सुधर जाओ वरना सुधार देंगे..

पुलवामा अटैक : वीरेन्द्र सहवाग दी आतंकियों को नसीहत, सुधर जाओ वरना सुधार देंगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, खेल डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कल सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का पूरे देश में रोष का माहौल है। आम जनता से लेकर सेलिब्रेटीज सभी इस हमले की निंदा कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकियों को नसीहत भी दी है। उन्होंने लिखा है-सुधर जाओ वरना सुधार देंगे। वीरेंद्र सहवाग ने लिखा- 'आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले से मन दुखी है। इस हमले में हमारे सीआरपीएफ के कई जवान शहीद हो गए। कहा, अब मैदान-ए-जंग में हो बातचीत   इस दर्द को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उन्होंने इसी के साथ एक हैश टैग डाला है जिसमें लिखा था इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इस हमले की निंदा की है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, 'हां, बात करते हैं अलगाववादियों से, बात करते करते हैं पाकिस्तान से लेकिन इस बार बातचीत टेबल पर न...
कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला, 40 जवान शहीद और 42 गंभीर रूप से घायल

कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला, 40 जवान शहीद और 42 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आतंकियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोर के पास गोरीपोरा में एक बड़े हमले को अंजाम दिया। हमले मे एक आतंकी ने स्कार्पियों कार में विस्पोटक भरकर वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ के काफिले की एक गाड़ी से टकराकर उड़ा दिया। इस हमले को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते अफजल गुरु स्क्वाड के स्थानीय आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास ने अंजाम दिया। इस शक्तिशाली विस्फोट में 40 जवान शहीद हो गए, जबकि 42 अन्य जख्मी हो गए हैं। इस दौरान काफिले की 3 अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उधर, शुक्रवार को सरकार ने सीसीएस की बैठक की। इसमें हमले के बाद जरूरी कदम उठाने को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री सीतारमण, वित्तमंत्री अरुण जेटली के अलावा अजीत डोभाल आदि मौजूद रहे। 350 किलो विस्फोटक से लदी थी स्कार्पियो  घायल जवानों को उपचार के लिए बाद...
कश्मीर में CRPF काफिले पर आतंकी हमले की दुनिया ने की निंदा, अमेरिका बोला-आईएसआई कर रही मदद   

कश्मीर में CRPF काफिले पर आतंकी हमले की दुनिया ने की निंदा, अमेरिका बोला-आईएसआई कर रही मदद   

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कश्मीर में सीआरपीएफ कैंप पर कायराना हमले की दुनियाभर के देशों ने निंदा की है। इन देशों ने कहा है कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में वे भारत के साथ हैं। बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले की रूस,  अमेरिका और फ्रांस समेत दुनिया के कई देशों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। इन सभी देशों ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ वह भारत के साथ हैं। रूस, फ्रांस समेत कई देशों ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ  इस दौरान भारत में रूसी दूतावास ने हमले की निंदा की है। कहा है कि ऐसी अमानवीय घटनाओं से निपटने के लिए बिना दोहरे रवैये के सभी को साथ आना होगा। अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अमेरिका आतंकी हमले की निंदा करता है। साथ ही हमले में जान गंवाने वाले जवानों के परिजनों से हमारी संवेदनाएं हैं। ये भी पढ़ेंः कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आत्मघाती ...