Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में प्रियंका गांधी ने 3 दिन में इतने घंटे की सिर्फ कार्यकर्ताओं से बात, फीडबैक लेकर दिल्ली रवाना  

प्रियंका गांधी वाड्रा।

समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते 3 दिनों से लखनऊ में रुकीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह दिल्ली रवाना हो गईं। इस दौरान शुक्रवार को भी वह सुबह 5 बजे तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके बातचीत करती रहीं। अपने काम को लेकर प्रियंका की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 3 दिन में उन्होंने 45 घंटे कार्यकर्ताओं से बातचीत में गुजारे।

12 को पहुची प्रियंका जयपुर से लखनऊ

बताते हैं कि यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली रवाना होने से पहले प्रदेश के नेताओं को कार्यकर्ताओं के मन की बातें लगातार सुनने की सलाह दी। कहा कि अपनी बातें सुने जाने पर कार्यकर्ता ज्यादा गंभीरता से काम करते हैं।

ये भी पढ़ेंःसोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyankagandhi के नाम से बनाया अकाउंट

बताते चलें कि प्रियंका 12 फरवरी को जयपुर से लखनऊ पहुंची थीं और इसके बाद से लगातार यहीं पर थीं। खास बात यह रही कि प्रियंका ने महिला कार्यकर्ताओं से मिलने वाले फीडबैक को लेकर विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को रणनीति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है ताकि इस दिशा में और बेहतर काम किया जा सके।