Friday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

जालौन डबल-मर्डरः गांव से नफरत, अंधी मासूम बहन और बूढ़ी मां की हत्या का प्रतिशोध था संघी हत्याकांड

जालौन डबल-मर्डरः गांव से नफरत, अंधी मासूम बहन और बूढ़ी मां की हत्या का प्रतिशोध था संघी हत्याकांड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः दो दिन पहले जालौन के संघी गांव में हुए डबल मर्डर और तीन लोगों के गोलीबारी में घायल होने की दुर्दांत वारदात का कारण लूट या डकैती जैसा कुछ नहीं था बल्कि 20 साल पहले इसी संघी गांव में पहले एक व्यक्ति के पिता की लाठियों से पीट-पीटकर की गई हत्या और फिर उसी की बूढ़ी मां व मासूम अंधी बहन की हत्या की वारदात का प्रतिशोध था। गांव के लोगों पर गोलियां इसलिए चलाई गईं क्योंकि बदले की आग में जल रहा मुख्य आरोपी खुद के पक्ष में ग्रामीणों के न बोलने से मन में पूरे के पूरे संघी गांव से नफरत पाल बैठा था। इस मामले में जालौन पुलिस ने बेहद तेजी से घटना का खुलासा करते हुए न सिर्फ मुख्य आरोपी समेत चार हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है बल्कि एक और हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए उसका भी खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने इस पूरे मामले में जिस समझदारी और परिपक्वता के साथ गुड व...
बड़ी खबरः देखें-कैमरे में कैद लुटेरेः कानपुर के नौबस्ता में दिनदहाड़े लुटा बैंक, बदमाशों ने चलाईं गोलियां, बम फोड़े

बड़ी खबरः देखें-कैमरे में कैद लुटेरेः कानपुर के नौबस्ता में दिनदहाड़े लुटा बैंक, बदमाशों ने चलाईं गोलियां, बम फोड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में शुक्रवार 3 अगस्त को दुस्साहसिक बदमाशों ने नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके में दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। लूट के बाद बदमाश हवा में गोलियां चलाते हुए आराम से बाइक से चले गए। इस दौरान बदमाशों के बैंक से निकलने और बाइक से जाते समय आसपास के लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। वहीं बैंक में इस वक्त पुलिस मौजूद है। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। लूट कितने की हुई है और बदमाश इस वारदात को अंजाम देने में कितने सफल हुए हैं इसकी पूरी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत भरी है। घटना कानपुर के बेहद व्यस्तम इलाके नौबस्ता के हंसपुरम में स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बिनगवां शाखा में हुई है। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मियों को बदमाशों ने अंदर बंधक बना लिया और शाखा के ...
बुलंदशहर में कांवड़ियों को रोडवेज ने रौंदा, दो की मौके पर मौत और छह गंभीर

बुलंदशहर में कांवड़ियों को रोडवेज ने रौंदा, दो की मौके पर मौत और छह गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बुलन्दशहरः शुक्रवार सुबह बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों को रौंद दिया। इससे दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-91 पर मामन गांव के सामने हुआ। मध्यप्रदेश के मुरैना के थे दोनों मरने वाले कावड़िये   हादसे के बाद दौड़कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को संभाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को हायर सेंटर रिफर कर दिया गया है। उधर, घटना की सूचना पाकर बुलंदशहर के डीएम, एसपी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों कांवड़िये मध्यप्रदेश के मुरैना ...
सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाओं की पोल खुली, खुलआम लुट रही हैं मरीजों की जेबें

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाओं की पोल खुली, खुलआम लुट रही हैं मरीजों की जेबें

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः सरकारी अस्पतालों में मरीजों के मुफ्त इलाज, मुफ्त जांच और मुफ्त दवाओं के बड़े-बड़े दावे किए गए। सरकार की ओर से किए गए इन दावों की अब आहिस्‍ता-आहिस्‍ता पोल खुल रही है। आपको बता दें कि इन सबके लिए हर साल करोड़ों रुपये का बजट भी खर्च किया जाता है। इसके बावजूद इसका फायदा मरीजों को नहीं मिल पाता। गौर करिए यहां  आप खुद ही गौर करिए कि हैलट में मरीजों को ज्यादा से ज्यादा दवाएं अस्पताल से मुफ्त में मिल सके, इसके लिए करोड़ों का बजट सरकार की ओर से दिया गया। इसके बाद भी कई बेहद बेसिक व जरूरी दवाएं ही मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। बिल्‍कुल यही हाल उर्सला और केपीएम अस्पताल का भी है। यहां कई दवाएं महीनों से खत्म हैं और मरीजों को उन्हें ऊंची दरों पर बाहर से खरीदना पड़ रहा है। बच्‍चों के सीरप तक नहीं हैं उपलब्‍ध  केपीएम व उर्सला अस्...
भारत को रूस से एस-400 सुरक्षा कवच का रास्ता साफ, हटेगी अमेरिकी रोक

भारत को रूस से एस-400 सुरक्षा कवच का रास्ता साफ, हटेगी अमेरिकी रोक

Feature, दुनिया, भारत
समरनीति डेस्कः भारत के लिए रूस से जरूरी हथियार खरीदने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसा अमेरिकी संसद द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विधेयक 2019 को पारित करने की वजह से हुआ है। इससे भारत या दूसरे देशों के खिलाफ प्रतिबंध लगने को खत्म करने का रास्ता निकल आया है। अमेरिकी कांग्रेस के सीनेट ने 10 मतों के मुकाबले 87 मतों से इस विधेयक को पारित कर दिया। इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। ये भी पढ़ेंः अमरिका में भारतीय अभिनेत्रियों से देहव्यापार कराने वाला इंडियन कपल गिरफ्तार अब यह कानून बनने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए व्हाइट हाउस जाएगा। इस विधेयक में सीएएटीएसए के प्रावधान-231 को खत्म करने की बात कही गई है। बताया जाता है कि इसे कानूनी रूप मिलने के बाद भारत के लिए रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का रास्ता साफ हो जाएगा। जानकारी के मुत...
सोनिया-राहुल से मुलाकात के बाद ममता बोलीं, पीएम बनना नहीं बल्कि भाजपा को रोकना मकसद

सोनिया-राहुल से मुलाकात के बाद ममता बोलीं, पीएम बनना नहीं बल्कि भाजपा को रोकना मकसद

Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः 2019 आम चुनाव में महागठबंधन होगा या नहीं, होगा तो नेतृत्व किसका रहेगा। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच कहीं न कहीं असहज करने वाली स्थिति है। ऐसे में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सोनिया गांधी और राहुल गांधी से हुई मुलाकात के बाद कांग्रेस जरूर निश्चिंत हो गई है क्योंकि ममता बनर्जी ने यह बात साफ कर दी है कि संयुक्त नेतृत्व में ही आने वाला लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वे प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं। उनका मकसद सिर्फ मोदी को हटाना है क्यों कि वे लोगों के साथ राजनीति प्रतिशोध और बहुत अत्याचार कर रहे हैं। इसलिए भाजपा को हटाने के लिए सभी को साथ आना चाहिए। कहा कि वह बिल्कुल आम इंसान हैं, आम ही रहने दीजिए। हांलाकि इस दौरान सवालों के जवाब देते वक्त ममता बनर्जी ने काफी सतर्कता बरती और लगभग हर सवाल का गोलमो...
क्रिमिनल के लिए बुरी खबरः सड़कों पर उतरी डायल 100, अब गलियों में भी नहीं छोड़ेगी पीछा

क्रिमिनल के लिए बुरी खबरः सड़कों पर उतरी डायल 100, अब गलियों में भी नहीं छोड़ेगी पीछा

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अब शातिर अपराधी शहर के घनी आबादी वाली गलियों में भी पुलिस की नजर से नहीं बच सकेंगे। अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए और पुराने घने इलाकों में रिस्‍पॉन्‍स टाइम को बेहतर करने के लिए गुरुवार को शहर की गलियों में गश्त करने के लिए डॉयल 100 की बाइक को रोड पर उतार दिया गया। ऐसा बताया आईजी आलोक सिंह ने  आईजी आलोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बाइक सवारों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि अभी 54 बाइक मिली हैं। ऐसे में जहां डॉयल 100 की कार नहीं जा सकती है, वहां पर इन बाइक से पुलिस गश्त करेगी और सूचना मिलने पर सही समय पर पहुंचेगी। अब ऐसा करना न होगा आसान  इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अभी तक अपराधी गलियों के रास्ते से भाग जाते थे, लेकिन अब उनके लिए ऐसा करना भी आसान नहीं होगा। कारण है कि पुलिस भी अपनी बाइक से गलियों में गश्त करेगी। ऐसा करने से अपराधियों को...
बड़ी खबरः कानपुर में फिर टला बड़ा रेल हादसा, लगातार बरसात से चटकी रेलवे पटरी

बड़ी खबरः कानपुर में फिर टला बड़ा रेल हादसा, लगातार बरसात से चटकी रेलवे पटरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः  बीते कुछ-एक साल में कानपुर में रेल हादसों की आए दिन घटनाएं सुनने में आती रही हैं। बुधवार रात एक और बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, बीते कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण गोविंदपुरी स्टेशन के पास रेल पटरी चटककर अलग हो गई। समय रहते रेलवे अधिकारियों ने इसे दुरुस्त कर लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि बुधवार रात उस समय बड़ा हादसा टल गया जब कानपुर-हावड़ा रेलवे मार्ग पर गोविंदपुरी स्टेशन के पास रेलवे लाइन टूट गई। यह रेलवे लाइन सिग्नल नंबर-50 के पास टूटी। ये भी पढ़ेः फिल्मी स्टाइलः पति को पुलिस हिरासत से भगाने को हत्याभियुक्त की पत्नी ने नशीली फ्रूटी पिला 3 सिपाहियों को किया बेहोश, नाकाम  इसके बाद रात करीब 1:45 पर सिग्नल फेल होने पर सिग्नल विभाग के S.I. को रेलवे ट्रैक फेल होने की जानकारी हुई। इसके बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया...
अखिलेश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बंगले में हुआ था 10 लाख का नुकसान, रिकवरी की फांस

अखिलेश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बंगले में हुआ था 10 लाख का नुकसान, रिकवरी की फांस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकारी बंगला छोड़ने से पहले उसमें की गई तोड़फोड़ को लेकर एक बार फिर उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सूत्र बताते हैं कि दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चार विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी बंगले को अखिलेश यादव द्वारा खाली करते समय हुई तोड़फोड़ में लगभग 10 रुपए का नुकसान होने का आंकलन किया गया है। बुधवार को राज्य संपत्ति अधिकारी को सौंपी गई 266 पेज वाली जांच रिपोर्ट में अधिकतर नुकसान टाइल्स टूटने व टोटी और पाइप के गायब होने का ही दिखाया गया है। ये भी पढ़ेंः ईवीएम पर सवालः अखिलेश यादव ने उठाई बैलेट पेपर से चुनाव की मांग बताते चलें कि इस मामले में कुछ समय पहले प्रदेश की राजनीति को काफी गरमा दिया था। हांलाकि अखिलेश यादव इस मामले में खुद को बेकसूर बताते रहे हैं लेकिन भाजपा उनको घेरने का कोई मौका हाथ से नहीं जा...
डीजीपी ने लगाई कप्तानों की क्लास, कुछ को फटकार तो कुछ को पुचकार

डीजीपी ने लगाई कप्तानों की क्लास, कुछ को फटकार तो कुछ को पुचकार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊः सनसनीखेज मामलों में आरोपियों पर लगेगी रासुका। डीजीपी ने जिला कप्तानों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए हैं। पुलिस मुखिया ने बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने में नाकाम रहने पर सुल्तानपुर, कानपुर नगर,शामली,गोरखपुर,इलाहाबाद के कप्तानों को फटकार लगाई है। वहीं झांसी,फतेहपुर और मुरादाबाद जिले की पुलिस को सराहा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि व्यापारियों से रंगदारी, अपहरण, दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदातों के आरोपियों पर सीधेतौर पर अब रासुका लगाई जाएगी। इसके साथ ही पुरुस्कार घोषित और पुलिस कस्टडी से फरार आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ेंः डीजीपी मुख्यालय में फर्जीबाड़ा, फर्जी हस्ताक्षर पर दो दरोगाओं का तबादला  डीजीपी ने कहा है कि जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों की लिस्ट बनाएगी और उनके बारे में सभी जानकारियां भी रखिए। इसके जिले के टॉप 10 अपराध...