Saturday, March 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

योगी का “योगा लुक”, पहली बार टीशर्ट में नजर आए सीएम

योगी का “योगा लुक”, पहली बार टीशर्ट में नजर आए सीएम

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
राजभवन के योग समारोह में भगवा कलर की टीशर्ट और धोती पहनकर पहुंचे मुख्यमंत्री  समरनीति न्यूज, लखनऊः दुनियाभर में मनाए जा रहे आज चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिली। राजभवन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सबसे ज्यादा जिस बात ने लोगों को उत्साहित किया। वह थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बदला हुआ लुक।   गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी सफेद टीशर्ट व ब्लैक लोअर में काफी बदले-बदले से दिखे      दरअसल, राजभवन में योग करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने आज भगवा कलर की टीशर्ट और धोती पहनी थी। यह पहला मौका था जब सीएम योगी ने टीशर्ट पहनी। वरना अबतक लोग उनको भगवा रंग के कुर्ते और धोती में ही देखते रहे हैं। आज उनके बदले हुए लुक की वजह से योग करने पहुंचे अधिकारियों से लेकर आमजन...
देरहारदून में 55 हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी

देरहारदून में 55 हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी

Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः आज 21 जून को भारत समेत दुनियाभर में आज चौथा योग दिवस मनाया जा रहा है। दुनियाभर में 170 देशों ने आज सूर्य की किरणों के साथ योग किया गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 55 हजार लोगों के साथ देहरादून में योग किया। वे फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि योग मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अगर पूरी दुनिया में योग करने वाले लोगों के आंकड़े जुटा लिए जाएं तो निश्चित रूप से ईश्वर के सामने कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। कहा कि वे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि योग करने वाले व्यक्ति तमाम मानसिक और शारीरिक दिक्कतों से दूर रहते हैं।  ...
सेना के अपने नियम, कश्मीर में जारी रहेगा आपरेशन – सेना प्रमुख

सेना के अपने नियम, कश्मीर में जारी रहेगा आपरेशन – सेना प्रमुख

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कश्मीर में राज्यपाल शासन लग चुका है। वहां 24 घंटों में अचानक बदले राजनीतिक हालात के बीच आतंकियों पर तेज कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है। इन हालातों के बीच सेना प्रमुख विपिन रावत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल शासन से सेना के आपरेशन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। दरअसल, राजनीतिक दबाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सेना प्रमुख श्री रावत ने कहा है कि आतंकियों के खिलाफ आपरेशन पहले भी चल रहे थे और आगे भी चलते रहेंगे। कहा कि बीच में हमने सस्पेंशन आफ आरपेशन देखा। कश्मीर में बदले हालात के दौरान सेना प्रमुख विपिन रावत का बड़ा बयान, कहा राजनीतिक बदलाव से कोई फर्क नहीं  सेना प्रमुख ने कहा कि हम चाहते थे कि रमजान के महीने में जनता को कोई नमान अदा करने में कोई दिक्कत न हो। लेकिन इस दौरान आतंकियों ने अपनी कार्रवाई जारी रही। इसलिए हमने भी दोबारा अापरेशुर...
जम्मू-कश्मीर में 3 साल बाद भाजपा ने मुफ्ती सरकार से हाथ खींचे, राज्यपाल शासन की तैयारी

जम्मू-कश्मीर में 3 साल बाद भाजपा ने मुफ्ती सरकार से हाथ खींचे, राज्यपाल शासन की तैयारी

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में बीते 3 साल से भाजपा और महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी के गठबंधन की सरकार आखिरकार मंगलाव को गिर गई। ऐसा बीजेपी के मुफ्ती सरकार से समर्थन वापस लेने के कारण हुआ। लोकसभा चुनावी साल में बीजेपी द्वारा मुफ्ती सरकार से समर्थन वापसी के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। वहीं खुद महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि जबतक बीजेपी के साथ रहे धारा 370 नहीं हटने दी है। साथ ही 11 युवाओं के मुकदमे भी वापस कराए हैं। चुनावी साल में बीजेपी के समर्थन वापसी के राजनीतिक गलियारों में हैं कई मायने  जम्मू-कश्मीर सरकार से समर्थन वापसी का एेलान बीजेपी महासचिव राममाधव ने किया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की 87 विधानसभा सदस्यों वाली सरकार अल्पमत में आ गई। इसके बाद तुरंत ही मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल से मिलकर उनको अपना इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही कहा कि अब वह किसी के साथ मिलकर सरकार ...
दिल्ली में 9 दिन बाद केजरीवाल का एलजी दफ्तर में धरना खत्म

दिल्ली में 9 दिन बाद केजरीवाल का एलजी दफ्तर में धरना खत्म

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार 9 दिन बाद उप राज्यपाल दफ्तर में चल रहा अपना धरना खत्म कर दिया। इसकी जानकारी उनके मंत्री मनीष सिसौदिया ने दी। उन्होंने मीडिया को यह जानकारी देते हुए कहा है कि अधिकारियों से बात हुई है और वह मीटिंग में आ रहे हैं। कहा कि अधिकारियों से हमारी कोई लड़ाई नहीं है। हमने साथ मिलकर काम किया है। केजरीवाल ने कहा, पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष   जल्द ही पुराना वाला अच्छा माहौल फिर बन जाएगा। हांलाकि इस दौरान उन्होंने एलजी पर निशाना साधा। कहा कि अगर एलजी साहब पहली ही मुलाकात में हमारी बात मान लेते तो और अच्छा होता। उधर, एलजी हाउस से निकलने के बाद केजरीवाल ने कहा कि यह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उधर, केजरीवाल के धरना समाप्त करके वापस लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया ग...
लखनऊ में चारबाग के होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग में बच्ची व महिला समेत 5 की मौत, 3 गंभीर

लखनऊ में चारबाग के होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग में बच्ची व महिला समेत 5 की मौत, 3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ के चारबाग इलाके में स्थित होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग लग गई। आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। वहीं पांच लोग गंभीरू रूप से झुलस गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण होटल के बेसमेंट में शार्टसर्किट को माना जा रहा है लेकिन जांच के बाद ही पूरी बात निकलकर सामने आएगी। इस घटना में एक महिला, एक बच्ची समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां महिला और बच्ची समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।     बताते हैं कि सुबह करीब सवा पांच बजे के आसपास होटल से लोगों ने धुआं निकलते हुए देखा। इसकी जानकारी होने पर होटल प्रबंधन और कर्मचारियों ने जाकर देखा तो आग भयंकर रूप से फैल च...
आडवाणी के सहयोगी ने कहा, अच्छे दिल वाले राहुल को देखना चाहते हैं भविष्य में प्रधानमंत्री

आडवाणी के सहयोगी ने कहा, अच्छे दिल वाले राहुल को देखना चाहते हैं भविष्य में प्रधानमंत्री

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः राहुल गांधी का 48वां जन्म दिन है। कांग्रेस में जहां एक ओर अपने नेता के जन्मदिन को लेकर काफी हलचल है। वहीं दूसरी ओर भाजपा खेमे से एक बड़ा बयान उनको लेकर आया है जिसमें एक वरिष्ठ भाजपा नेता के करीब सहयोगी ने राहुल गांधी को न सिर्फ अच्छे दिन वाला इंसान कहा है बल्कि उनको भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखने की इच्छा भी जताई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णीय ने मुंबई में हुई एक पैनल चर्चा के दौरान कहा है कि राहुल गांधी को वह भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल एक अच्छे दिल वाले इंसान हैं जो देश की कश्मीर समस्या को सुलझा सकते हैं। कहा कि देश में फिलहाल उनको राहुल का कोई विकल्प नजर नहीं आता है। मुंबई में एक कार्यक्रम  के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ...
देर रात बिगड़ी केजरी के मंत्री की तबियत, अस्पताल में भर्ती

देर रात बिगड़ी केजरी के मंत्री की तबियत, अस्पताल में भर्ती

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बीते सोमवार से दिल्ली के उप राज्यपाल के दफ्तर राजनिवास में धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनकी सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय का धरना जारी रहा। इसी बीच देर रात मंत्री सत्येंद्र जैन की अचानक तबियत बिगड़ गई। उनको फौरन ही अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहां उनको गुलोकोज वगैरह दी जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उनको थोड़े दिन अस्पतला में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ट्विट करके सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ने की जानकारी दी है। देर रात बिगड़ी तबियत, सांस लेने में दिक्कत की थी शिकायत  बता दें कि सीएम केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों की मांग है कि उप राज्यपाल दिल्ली में बीते लगभग 3 माह से चल रही आईएएस अफसरों की हड़ताल को समाप्त कराएं। ताकि जनहित के ...
चार सीएम के समर्थन से गदगद केजरीवाल बोले, मोदी के हाथ में सुरक्षित नहीं लोकतंत्र

चार सीएम के समर्थन से गदगद केजरीवाल बोले, मोदी के हाथ में सुरक्षित नहीं लोकतंत्र

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का धरना जारी है। इसी बीच उनको देश के चार मुख्यमंत्रियों समेत पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं का भी समर्थन मिला है। इससे गदगद अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। "रविवार सुबह करीब सवा छह बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्विट करके कहा कि  ‘जो प्रधानमंत्री किसी राज्य में अफसरों की हड़ताल करवा के वहां का कामकाज ठप करता है, क्या ऐसे प्रधानमंत्री के हाथों में देश का लोकतंत्र सुरक्षित है ?'' चारों मुख्यंत्रियों ने कहा कि नीति आयोग की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी से कहेंगे मामला सुलझाने को दरअसल, देर के चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की कोशिश की और उनको खुला समर्थन दिया। केजरीवाल के बहाने एक तरह से पूरा विपक्ष एक होता नजर आ रहा है सिवाय कांग्रेस के। ...
चांद का हुआ दीदार, देशभर में ईद आज 

चांद का हुआ दीदार, देशभर में ईद आज 

Breaking News, Feature
समरनीति न्यूज, लखनऊः चांद के दीदार होने के बाद अब शनिवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी। शुक्रवार को मुस्लिम समाज की महिलाएं और बच्चों ने जमकर खरीददारी करते हुए ईद की खुशी मनाई। इस दौरान महिलाएं और पुरुष दोनों ही खरीददारी करते देखे गए। बड़ी संख्या में बच्चे भी अपने बड़ों के साथ बाजार में खिलौने और कपड़े खरीदते देखे गए। लखनऊ में बाजारों में रातभर खरीददारी हुई। उधर, राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नरायण दीक्षित ने प्रदेशभर के मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी है।...