Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

देर रात बिगड़ी केजरी के मंत्री की तबियत, अस्पताल में भर्ती

चिकित्सकों की देख-रेख में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन।

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बीते सोमवार से दिल्ली के उप राज्यपाल के दफ्तर राजनिवास में धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनकी सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय का धरना जारी रहा। इसी बीच देर रात मंत्री सत्येंद्र जैन की अचानक तबियत बिगड़ गई। उनको फौरन ही अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहां उनको गुलोकोज वगैरह दी जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उनको थोड़े दिन अस्पतला में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ट्विट करके सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ने की जानकारी दी है।

देर रात बिगड़ी तबियत, सांस लेने में दिक्कत की थी शिकायत 

बता दें कि सीएम केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों की मांग है कि उप राज्यपाल दिल्ली में बीते लगभग 3 माह से चल रही आईएएस अफसरों की हड़ताल को समाप्त कराएं। ताकि जनहित के कार्यों में आए गतिरोध को दूर किया जा सके। केजरीवाल और उनके मंत्री राज्यपाल के दफ्तर में उनसे मिलने के लिए बैठे हैं जबकि उप राज्यपाल अनिल बैजल उनसे मिलने को तैयार नहीं हैं। इन्हीं वजहों से धरना जारी है।

क्या है मामला

19-20 फरवरी की रात को केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में कथित तौर पर मुख्य सचिव और मंत्रियों में हुई मारपीट की बात कही गई थी। इसके बाद से आईएएस अधिकारी अघोषित रूप से हड़ताल पर हैं।

चारों सीएम का प्रधानमंत्री से दिल्ली गतिरोध दूर करने का आग्रह

सरकार का कहना है कि आईएएस अधिकारी कोई काम नहीं कर रहे हैं और इससे जनताहित के सभी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गए हैं। खासकर राशन वितरण प्रणाली में काफी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं उप राज्यपाल अनिल बैजल पर भी योजनाओं की फाइल को लटकाने को लेकर आप आरोप लगा रही है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की भी मांग उठाई जा रही है।