Sunday, October 4सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

प्रियंका ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर संभाली महासचिव की कुर्सी, पहले पति को छोड़ा ईडी दफ्तर

प्रियंका ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर संभाली महासचिव की कुर्सी, पहले पति को छोड़ा ईडी दफ्तर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बुधवार को प्रियंका गांधी ने कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर महासचिव पद की कुर्सी संभाल ली। कांग्रेस दफ्तर पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी अपने पति राबर्ट बाड्रा के साथ ईडी दफ्तर पहुंची। वहां पति को छोड़ने के बाद प्रियंका सीधे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं और वहां अपनी जिम्मेदारी संभाली। वाड्रा पर बोलीं, पूरी दुनिया जानती है क्या हो रहा  इसी दौरान पत्रकारों ने प्रियंका को घेर लिया। राबर्ट पर पूछे गए सवाल पर प्रियंका ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि क्या हो रहा है। वहीं खुद को महासचिव की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि कि ‘मैं बहुत ही खुश हूं कि राहुल जी ने यह जिम्मेदारी दी है।’ बताया जाता है कि ईडी की पेशी के लिए बाड्रा एक दिन पहले ही लंदन से लौटे हैं और वह वहां पर अपनी मां का इलाज करा रहे थे। बताते चलें कि मनी लान्ड्रिंग केस में वाड्रा अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं। अदाल...
महोबा ट्रैक्टर-बाइक हादसे में मां और दो बेटियों समेत पांच हुई मृतकों की संख्या, पिता भी गंभीर

महोबा ट्रैक्टर-बाइक हादसे में मां और दो बेटियों समेत पांच हुई मृतकों की संख्या, पिता भी गंभीर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले में हुए भीषण हादसे में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में मां समेत दो बेटियों की मौत हो गई है। इतना ही नहीं बच्चियों के पिता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे घर में मातम पसर गया है। मरने वालों में एक चार साल की बच्ची भी शामिल है। यह हादसा श्रीनगर थाना क्षेत्र के सूपा-पवा मार्ग पर हुआ था। मंगलवार शाम को हुआ था हादसा  बताते चलें कि मंगलवार को थाना खरेला के पाठा गांव के रहने वाला चेतराम (28) अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी राममूर्ति (25) तथा चार साल की बेटी चकी और ढेड़ साल की छोटी को लेकर ससुराल गए थे। उनकी ससुराल महोबा के ही श्रीनगर थाना क्षेत्र के चितइयन गांव में थी। वहां से शाम को वापस पाठा लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में पवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ेंः झांसी में डीएम के ...
यूपी में सपा सरकार के पूर्व मंत्री के घर-फैक्ट्री और दफ्तरों में आयकर अफसरों के ताबड़तोड़ छापे, मचा हड़कंप

यूपी में सपा सरकार के पूर्व मंत्री के घर-फैक्ट्री और दफ्तरों में आयकर अफसरों के ताबड़तोड़ छापे, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, आगराः जिले में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सपा सरकार में पूर्व मंत्री के घर पर आयकर विभाग (आईटी) के टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के लोग भी सकते में आ गए। बताया जाता है कि इस दौरान पूर्व मंत्री के घर, कार्यालय समेत आयल फैक्ट्री पर भी अधिकारियों ने छापे मारे। बुधवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम सपा सरकार में मंत्री रहे शिव कुमार राठौर के ठिकानों पर छापे मारने पहुंची। एक साथ कई जगहों पर छापों से हड़कंप मच गया। पूर्व मंत्री के परिजन और समर्थक इससे सकते में आ गए। बताते चलें कि राठौर सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे थे। ये भी पढ़ेंः लखनऊ-कानपुर समेत छह डाक्टरों के अस्पतालों पर इनकम टैक्स की रेड, हापुड़-मेरठ-मुरादाबाद में भी कार्रवाई सूत्रों का कहना है कि उनके यहां छापेमारी के दौरान आईटी अधिकारी दस्तावेज खंगालने में जुटे हुए हैं। ...
इसरो का एक और बड़ा कमाल, जीसैट-31 संचार उपग्रह लांच

इसरो का एक और बड़ा कमाल, जीसैट-31 संचार उपग्रह लांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः इसरो यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फ्रेंच गुएना के अंतरिक्ष केंद्र से अपने 40वें संचार उपग्रह जीसैट-31 को लांच कर दिया है। इस उपग्रह का जीवनकाल 15 साल का बताया जा रहा है। बताते हैं कि अंतरिक्ष की कक्षा के मौजूद कुछ उपग्रहों को यह उपग्रह परिचालन की सेवाओं को चालू रखने में सहयोग देगा। 2,535 किलो वजन वाले इस उपग्रह को फ्रेंच गुएना के कुरू से किया गया प्रक्षेपित बताया जा रहा है कि लांचिंग से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि 2,535 किलो वजन वाले इस उपग्रह को फ्रेंच गुएना में कुरू से एरिएन-5 (वीए247) के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया। इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि जीसैट-31 नाम के इस उपग्रह का इस्तेमाल सहायक वीसैट नेटवर्कों के लिए होगा। ये भी पढ़ेंः जानिए ! आखिरकार क्यूं खास है एस-400 मिसाइल प्रणाली साथ ही टेलीविज...
‘भाभी जी’ ने थामा कांग्रेस का हाथ, फैन्स बोले, ‘गलत पकड़ें हैं’

‘भाभी जी’ ने थामा कांग्रेस का हाथ, फैन्स बोले, ‘गलत पकड़ें हैं’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः भाभी जी घर पर हैं, टीवी सिरियल से पहचान बनाने वाली तथा बिग बॉस 11 की विनर रहीं शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। राहुल को प्रधानमंत्री देखना चाहती हैं शिल्पा शिंदे  इस मौके पर अपने विचार रखते हुए शिल्पा ने कहा है कि वह राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री देखना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी के कांग्रेस में अधिकारिक रूप से सक्रिय होने का भी स्वागत किया। शिल्पा ने कहा कि महाराष्ट्र में वह जात-पात की राजनीति नहीं करेंगी। सोशल मीडिया पर चर्चा  उधर, सोशल मीडिया में उनके कांग्रेस ज्वाइन करने पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स आए। कुछ फैन्स ने उनके इस फैसले का स्वागत किया, जबकि कुछ फैन्स ने उनको जमकर ट्रोल किया। कुछ फैन्स ने यह भी लिख दिया कि 'अबकी बार गलत पकड़े है...
सीबीआई बनाम ममताः सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार करें सीबीआई का सहयोग

सीबीआई बनाम ममताः सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार करें सीबीआई का सहयोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने आज सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से कहा है कि वो शारदा चिट फंड घोटाले की जांचकर रही सीबीआई के साथ सहयोग करें। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि सीबीआई न ही बल प्रयोग करेगी और न ही पुलिस आयुक्त को गिरफ्तार कर सकती है। कहा है कि वह केवल उनसे पूछताछ कर सकती है। वहीं कोलकाता में धरने पर बैठी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। कहा कि यह हमारी नैतिक जीत है। 19 फरवरी तक जवाब मांगा  बताया जाता है कि मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षा वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर, डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी करते हुए 19 फरवरी तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 20 फरवरी को होगी। ये भी पढ़ेंः तो क्या राजनीति का केन्द्र बन रहा है कोलकाता.....
झांसी में डीएम के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में जिलापूर्ति अधिकारी और बाबू गिरफ्तार

झांसी में डीएम के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में जिलापूर्ति अधिकारी और बाबू गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, झांसीः जिले में अपनी तरह से एक बड़ा ही अलग मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर बनाने के आरोप में जिले के जिलापूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी और पेट्रोलियम अनुभाग के क्लर्क अमित श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। दोनों को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के आदेशों पर गिरफ्तार किया गया है। मामले के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। फर्जी हस्ताक्षर से करा दिया पेट्रोलपंप रिन्यूअल  बताया जाता है कि झांसी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नवाबाद थाना पुलिस ने पहुंचकर जिलापूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी और बाबू अमित श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। लोग समझ नहीं पाए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। ये भी पढ़ेंः डीजीपी मुख्यालय में फर्जीबाड़ा, फर्जी हस्ताक्षर पर दो दरोगाओं का तबादला  वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पर आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर पेट्रोलपंप के नवीनीकरण के ल...
विधानसभा में नारेबाजी करते वक्त सपा विधायक बेहोश, डाक्टरों ने बताया ब्रेन हैमरेज, ट्रामा सेंटर में भर्ती  

विधानसभा में नारेबाजी करते वक्त सपा विधायक बेहोश, डाक्टरों ने बताया ब्रेन हैमरेज, ट्रामा सेंटर में भर्ती  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः विधानसभा में आज योगी सरकार के बजट पेश के दौरान विपक्षी पार्टियां नारेबाजी कर रहीं थीं। इस दौरान विधानसभा में सपा विधायक सुभाष पासी नारेबाजी करते हुए बेहोश हो गए। विधायक के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विधायक को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन बेहोशी की हालत से बाहर न आने के कारण उनको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, चिकित्सा अधीक्षक आशुतोष दुबे ने जानकारी दी है कि वह बेहोशी की हालत से बाहर नहीं आ रहे हैं। बजट पेश होने के दौरान जारी थी नारेबाजी  दरअसल, लखनऊ विधानसभा में हंगामे की पहले ही आशंका जाहिर की जा रही थी। बजट पेश करने के दौरान विपक्षी पार्टियां जमकर नारेबाजी करती रहीं। इस दौरान सपा विधायक सुभाष पासी नारेबाजी करते-करते बेहोश हो गए। ये भी पढ़ेंः झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर ब...
प्रियंका की लखनऊ में होने वाली 10 फरवरी की रैली टली, अब नए सिरे से बनाया जा रहा है प्लान

प्रियंका की लखनऊ में होने वाली 10 फरवरी की रैली टली, अब नए सिरे से बनाया जा रहा है प्लान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पोलिटिकल डेस्कः फिलहाल कांग्रेस की राष्टï्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 10 फरवरी को प्रस्तावित लखनऊ की रैली टाल दी गई है। अब प्रियंका गांधी लखनऊ के बजाय प्रयागराज से उत्तर प्रदेश का दौरा शुरु करेंगी। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि प्रियंका कुंभ स्नान करने जा सकती हैं और साथ इलाहाबाद में आनंद भवन भी जायेंगी। मालूम हो 23 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाते हुए पूर्वांचल की जिम्मेदारी सौंपी थी। मास्टर स्ट्रोक मानी जा रही प्रियंका की इंट्री   इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान दी गई थी। प्रियंका की राजनीतिक एंट्री को कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। प्रियंका की सक्रिय राजनीति में आने की खबर से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है। सभी बेशब्री से उस दिन का इंतजार...
राहुल-अखिलेश-केजरीवाल और अब्दुल्ला समेत पूरे विपक्ष ने ममता के समर्थन में एकजुटता जताई

राहुल-अखिलेश-केजरीवाल और अब्दुल्ला समेत पूरे विपक्ष ने ममता के समर्थन में एकजुटता जताई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में चल रहे बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में ममता बनर्जी सरकार बनाम मोदी सरकार एंड सीबीआई प्रकरण में पूरा का पूरा विपक्ष ममता के पक्ष में उतर आया है। लगभग सभी राजनीतिक दलों ने ममता के साथ होने के दावे शुरू कर दिया। कांग्रेस समेत कई विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने रविवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को समर्थन की बातें कहीं। बताते चलें कि ममता चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर से सीबीआई की पूछताछ की कोशिशों के खिलाफ धरने पर बैठी हुई हैं। सीबीआई को भाजपा का गठबंधन सहयोगी बताया  विपक्ष सीबीआई को भाजपा का गठबंधन सहयोगी बता रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ममता से फोन पर बात करते हुए उनको समर्थन का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा है कि विपक्ष एकजुट है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल का यह घटनाक्रम संवैधा...