Sunday, October 4सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

पश्चिम बंगाल मामले में सीबीआई की अर्जी पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीमकोर्ट

पश्चिम बंगाल मामले में सीबीआई की अर्जी पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीमकोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः सीबीआई जांच को लेकर केंद्र और ममता बनर्जी की पश्चिम बंगाल सरकार के टकराव के बीच सीबीआई ने सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीबीआई ने सुप्रीमकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। बताते हैं कि सीबीआई ने दावा किया है कि पोंजी घोटालों की जांच में पश्चिम बंगाल सरकार और वहां की पुलिस अड़ंगा डाल रही है। पश्चिम बंगाल मामले में सीबीआई ने दाखिल की है अर्जी  वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मामले की सुनवाई कल यानि मंगलवार 5 फरवरी को होगी। सीबीआई ने अपनी अर्जी में ममता बनर्जी सरकार पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर पश्चिम बंगाल के पुलिस कमिशनर के खिलाफ सबूत मिले उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को झटकाः आलोक वर्मा ही रहेंगे सीबीआई के मुखिया, मोदी सरकार का...
तो क्या राजनीति का केन्द्र बन रहा है कोलकाता..

तो क्या राजनीति का केन्द्र बन रहा है कोलकाता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लोकसभा चुनाव -2019, समरनीति स्पेशल
प्रीति सिंह,  पोलिटिकल डेस्कः कोलकाता की सरगर्मी पूरे देश में महसूस की जा रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के धरने पर बैठने के बाद से सियासी गर्मी तेज हो गई है जिस तरह लोगों का हुजूम सड़कों पर दिखा उससे कोलकाता राजनीति का केन्द्र बनता दिख रहा है। ममता बनर्जी ने जिस तरह मोदी और शाह के खिलाफ सड़क से हुंकार भरी है उससे जनता के साथ-साथ विपक्षी दल भी उनके साथ आ खड़े हुए हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर फतह का सपना आसान नहीं होगा, जबकि लोकसभा चुनाव का कभी भी ऐलान हो सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले कोलकाता में राजनीतिक घटनाक्रम काफी तेजी से बदल रहा है जिस तरह पश्चिम बंगाल में बीजेपी तेजी से बड़ी ताकत बनकर उभर रही है, उससे ममता के साथ-साथ अन्य पार्टियों के लिए चिंता का विषय होना लाजिमी है। बीजेपी भी देख रही पश्चिम बंगाल में...
ऋषि कुमार ने संभाला सीबीआई चीफ का पदभार, चुनौतियों से निपटना नहीं होगा आसान

ऋषि कुमार ने संभाला सीबीआई चीफ का पदभार, चुनौतियों से निपटना नहीं होगा आसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, स्टाफः सीबीआई के नए चीफ ऋषि कुमार शुक्ला ने आज अपना पदभार संभाल लिया। ऋषि कुमार शुक्ला अगले दो साल तक के लिए बतौर सीबीआई चीफ के तौर पर काम करेंगे। ऋषि कुमार मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं और उन्हें सीबीआई का नया डायरेक्टर चुना गया था जिसके बाद अब ऋषि  कुमार ने अंतरिम डायरेक्टर नागेश्वर राव से सभी चार्ज ले लिए हैं। ऋषि कुमार शुक्ला ऐसे वक्त सीबीआई चीफ का पदभार संभाल रहे हैं जब बंगाल में हालात काफी खराब हैं। वहां सीबीआई अधिकारियों की एक टीम के पहुंचने पर काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद अब ममता ने सीबीआई और केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके अलावा पिछले दिनों जिस तरह सीबीआई की भद्द पिटी है उससे ऋषि कुमार के लिए चुनौतियों से निपटना आसान नहीं है। दो बैठकों के बाद फैसला   सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को हटाए जाने के बाद से नए सीबीआई चीफ को लेकर बैठक होनी थी, जिसके लिए 24 ...
अब महाराष्ट्र में भी सवर्ण गरीबों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण  

अब महाराष्ट्र में भी सवर्ण गरीबों को मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, स्टाफः केन्द्र सरकार के बाद बीजेपी शासित राज्य महाराष्ट्र भी सवर्ण गरीबों को सरकारी नौकरी में  10 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। महाराष्ट्र में सवर्ण आरक्षण लागू हो गया है। राज्य मंत्रिमंडल ने सवर्ण आरक्षण विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 10 फीसद आरक्षण लागू करने वाला देश का सातवां राज्य बन गया है। 8 लाख वार्षिक आमदनी वालों को आरक्षण का लाभ   मालूम हो  एक फरवरी को बिहार कैबिनेट ने बिल पास कर इसे लागू करने का ऐलान किया था। महाराष्ट्र और बिहार समेत, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम इसे लागू कर चुके हैं। बता दें कि आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को नौकरी और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देता है। ये भी पढ़ेंः विदेश नहीं भाग पाएंगे एनआरआई दूल्हे, 48 घंटे में कराना होगा शादी का रजिस्ट्रेशन ...
ओवरब्रिज पर सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने नदी में लगाई छलांग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

ओवरब्रिज पर सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने नदी में लगाई छलांग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः नदी के पुल पर पहुंचे युवक ने अजीबो-गरीब कदम उठाया। नदी के पुल पर सुसाइड नोट छोड़ा और उसके बाद नदी में छलांग लगा दी। उसके नदी में कूदने के बाद आसपास के लोगों का ध्यान उस ओर गया। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया। नदी में गोताखोरों को उतारा गया है ताकि कूदने वाले युवक की तलाश की जा सके। सुसाइडनोट में किया परेशानी का जिक्र  कई घंटे के रेसक्यू के बाद भी अबतक डूबे हुए युवक का पता नहीं चला है लेकिन सुसाइड नोट में लिखी युवक के नदी में कूदने की वजह चौंकाने वाली होने के साथ ही परेशान करने वाली भी है। दरअसल, इस युवक ने परेशान होकर कौशांबी जिले के कोखराज थाना इलाके के सिरोही गंगा ओवरब्रिज से छलांग लगी दी है। ये भी पढ़ेंः वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, बस एक मैसेज से चल जाएगा पता.. बताया गया कि घटना स्थल पर पुलिस को सुसाइड ...
‘माया’ के लालच में अंधी इस माया ने चढ़ाई थी नरबलि, सरकार ने इस वजह से की सजा माफ..

‘माया’ के लालच में अंधी इस माया ने चढ़ाई थी नरबलि, सरकार ने इस वजह से की सजा माफ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः 14 साल पहले धन-दौलत के लालच ने माया नाम की एक औरत को इतना अंधा कर दिया कि उसे गलत-सही और पाप-पुण्य का फर्क दिखाई देना बंद हो गया। उसने अपने पड़ोसी की नाबालिग बच्ची की नरबलि चढ़ा दी। उसको लगा था कि इस तरह वह रातों-रात अकूत संपत्ति की मालकिन बन जाएगी। इस पाप को करने के बाद वह धनवान तो नहीं बनी लेकिन हत्या के जुर्म में जेल जरूर चली गई। अदालत ने माया को उसके इस पाप के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई। हत्या की यह वारदात 14 साल पहले हुई थी। अब शासन ने इस माया को उसके अच्छे चाल-चलन के चलते रिहा कर दिया है। परिवार के लोग माला लेकर पहुंचे लेने  वहीं दूसरी ओर परिवार के लोग इस माया को जेल से निकलने पर फूल-मालाओं के साथ लेने पहुंचे। यह घटनाक्रम पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, ललपुरा थाना क्षेत्र के बजेहटा गांव में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बच्ची की 14 साल पहले माया...
शादी के मंडप पर बेहोश हुआ दुल्हा, दुल्हन ने तोड़े कंगन और फिर खाली हाथ लौटी बारात

शादी के मंडप पर बेहोश हुआ दुल्हा, दुल्हन ने तोड़े कंगन और फिर खाली हाथ लौटी बारात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीती रात एक वैवाहिक समारोह में सबकुछ हंसी-खुशी चल रहा था। दुल्हा-दुल्हन खुशी-खुशी शादी की सभी रस्में पूरी कर रहे थे। बाराती और घराती खुशियां मना रहे थे लेकिन फेरों के दौरान दुल्हा गिरकर बेहोश हो गया और तड़पने लगा। दुल्हन ने यह देखा तो आपा खो दिया। उसने हाथ में पहने रस्म के कंगन तोड़कर फेंक दिया। शादी से मना करते हुए वहां से चली गई। परिवार के लोगों ने दुल्हन को संभाला और बारातियों ने दुल्हे को संभाला। दुल्हे को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दुल्हे की हालत में सुधार आया लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। दिनभर चली पंचायत, फिर हुआ फैसला   बात इतनी बढ़ गई कि मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। वहां दिनभर पंचायत के बाद दुल्हा पक्ष वधू पक्ष को खर्च का पैसा लौटाने को राजी हो गया। इसके बाद दुल्हा बिन दुल्हन के बारात लेकर घर लौट गया। घटना को लेकर दिनभर इलाके में चर्चा ...
अब बांदा में ही बनवा सकेंगे पासपोर्ट, नहीं लगाने होंगे कानपुर-लखनऊ के चक्कर

अब बांदा में ही बनवा सकेंगे पासपोर्ट, नहीं लगाने होंगे कानपुर-लखनऊ के चक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पासपोर्ट बनवाने के लिए कानपुर-लखनऊ के चक्कर काटन से अब छुटकारा मिलेगा। आज बांदा जिला मुख्यालय के डाकघर पर पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन प्रधान डाकघर परिसर में बांदा-चित्रकूट सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने किया। इस मौके पर सांसद मिश्र ने कहा कि वर्षों से लोगों को पासपोर्ट बनवाने की समस्या थी। प्रधान डाकघर में सांसद ने किया पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन इसके लिए उनको कानपुर या लखनऊ के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कहा कि वर्तमान समय में पासपोर्ट बहुत ही अनिवार्य है। सांसद ने कहा कि बुंदेलखंड के तमाम लोग विदेशों में कार्यरत हैं। ये भी पढ़ेंः दिल्ली के कनाट प्लेस से 22 साल की लड़की को उठा ले गया नेपाली युवक, भाजपा सांसद के नौकर के क्वार्टर में 3 दिनों तक किया रेप उनसे मिलने जाने के लिए परिवार के लोगों को पासपोर्ट बनवाने में दिक्कते...
बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में युवती का अर्द्धनग्न शव फेंककर भागे हत्यारे, हाथ पर लिखा है “रुचि .डी”

बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में युवती का अर्द्धनग्न शव फेंककर भागे हत्यारे, हाथ पर लिखा है “रुचि .डी”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा और फतेहपुर बार्डर पर यमुना नदी के किनारे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार तड़के सुबह कुछ हत्यारे एक युवती की लाश को अर्द्धनग्न हालत में बेंदाघाट के पास यमुना पुल से नदी में फेंक गए। युवती के दोनों हाथों पर ताजी मेहंदी लगी हुई है जबकि उसके एक हाथ पर एक नाम भी लिखा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां छानबीन की। साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने आशंका जताई है कि युवती शादीशुदा लग रही है। वहीं उसकी हत्या से पहले उसके साथ रेप या गैंगरेप की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। दोनों हाथों में रची है एक-दो दिन पुरानी मेहंदी  बताते हैं कि आज तड़के सुबह बेंदाघाट पुल के नीचे यमुना नदी में फतेहपुर की तरफ वाले हिस्से में लोगों ने एक युवती का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर बेंदाघाट चौकी और फतेहपुर जिले...
..जब सड़क पर चलते-चलते धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक का कहीं अता-पता तक नहीं

..जब सड़क पर चलते-चलते धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक का कहीं अता-पता तक नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौरः जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र में एक ट्रक में चलते-चलते अचानक आग लग गई। इस ट्रक में प्लास्टिक का सामान लदा हुआ था जबतक लोग आग बुझा पाते आग ने ट्रक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ट्रक जलकर राख हो गया। बीती रात की घटना से मचा हड़कंप  हांलाकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को किनारे कराकर यातायात चालू कराया। ये भी पढ़ेंः ..जब अचानक धू-धू कर जल उठी स्लीपर बस, यात्रियों ने कूद-कूदकर बचाई अपनी जानें इस दौरान ट्रक चालक का कुछ अता-पता नहीं चला। आग लगने की यह घटना हल्दौर के पैजनियां मार्ग पर बीती रात हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पता कराया जा रहा है कि ट्रक कहां का है और उसमें आग कैसे लगी।...