Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

महोबा ट्रैक्टर-बाइक हादसे में मां और दो बेटियों समेत पांच हुई मृतकों की संख्या, पिता भी गंभीर

                                                                                             प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले में हुए भीषण हादसे में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में मां समेत दो बेटियों की मौत हो गई है। इतना ही नहीं बच्चियों के पिता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे घर में मातम पसर गया है। मरने वालों में एक चार साल की बच्ची भी शामिल है। यह हादसा श्रीनगर थाना क्षेत्र के सूपा-पवा मार्ग पर हुआ था।

मंगलवार शाम को हुआ था हादसा 

बताते चलें कि मंगलवार को थाना खरेला के पाठा गांव के रहने वाला चेतराम (28) अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी राममूर्ति (25) तथा चार साल की बेटी चकी और ढेड़ साल की छोटी को लेकर ससुराल गए थे। उनकी ससुराल महोबा के ही श्रीनगर थाना क्षेत्र के चितइयन गांव में थी। वहां से शाम को वापस पाठा लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में पवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ेंः झांसी में डीएम के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में जिलापूर्ति अधिकारी और बाबू गिरफ्तार

टक्कर इतनी तेज थी कि चपेट में आकर महिला राममूर्ति व बेटी चकी ने मौके पर दम तोड़ दिया था जबकि छोटी और उसके पिता चेतराम को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया था। वहां से गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया था। हादसे का बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने ट्रैक्टरको कब्जे में ले लिया था। वहीं इलाज के दौरान घायल बेटी डेढ़ साल की छोटी ने भी दम तोड़ दिया। उधर, पिता की हालत में गंभीर बताई जा रही है।