Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

दिल्ली में 9 दिन बाद केजरीवाल का एलजी दफ्तर में धरना खत्म

एलजी के दफ्तर में धरना समाप्त करने के बाद बाहर लोगों से मिलते मुख्यमंत्री केजरीवाल।

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार 9 दिन बाद उप राज्यपाल दफ्तर में चल रहा अपना धरना खत्म कर दिया। इसकी जानकारी उनके मंत्री मनीष सिसौदिया ने दी। उन्होंने मीडिया को यह जानकारी देते हुए कहा है कि अधिकारियों से बात हुई है और वह मीटिंग में आ रहे हैं। कहा कि अधिकारियों से हमारी कोई लड़ाई नहीं है। हमने साथ मिलकर काम किया है।

केजरीवाल ने कहा, पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष  

जल्द ही पुराना वाला अच्छा माहौल फिर बन जाएगा। हांलाकि इस दौरान उन्होंने एलजी पर निशाना साधा। कहा कि अगर एलजी साहब पहली ही मुलाकात में हमारी बात मान लेते तो और अच्छा होता। उधर, एलजी हाउस से निकलने के बाद केजरीवाल ने कहा कि यह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उधर, केजरीवाल के धरना समाप्त करके वापस लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।