कानपुर में डीजीपी को फोन मिलाने के बाद सिपाही की पुलिस लाइन में संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप
समरनीति न्यूज, कानपुरः पुलिस लाइन में तैनात एक हेड सिपाही की बैरक की छत से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे महकमे में हड़कंप सा मच गया। जानकारी होने पर एसएसपी अनंत देव खुद मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति की जायजा लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सिपाही की मौत गिरने से हुआ हादसा है या सुसाइड या फिर किसी ने उसे धक्का देकर मार डाला है। इन सभी सवालों को लेकर अभी संशय बना हुआ है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है।
औरैया का रहने वाला था हेड कांस्टेबिल
मामला इसलिए सनसनीखेज बन गया है क्योंकि मौत से पहले हेड कांस्टेबिल ने जिन 10 लोगों को फोन मिलाया था, उनमें एक नंबर यूपी के पुलिस मुखिया (डीजीपी) का भी था। इसके अलावा आखिरी बार सजेती के एक टेंपो चालक का नंबर मिलाया था।
10 अगस्त को आखिरी बार हुई पत्नी से बात
बताया जाता है कि औरेया जिले के दिबियापुर के र...









