Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुर समेत कई शहरों में राहत के साथ बरसी आफत भी, हर तरफ बस पानी ही पानी, घरों में दुबके हैैं लोग

कानपुर समेत कई शहरों में राहत के साथ बरसी आफत भी, हर तरफ बस पानी ही पानी, घरों में दुबके हैैं लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार को कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में झमाझम बारिश से हर ओर पानी ही पानी नजर आया। इससे एक ओर जहां लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली, वहीं जनजीनव बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया। कानपुर शहर में हालात कुछ ऐसे रहे कि लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया। वहीं नगर निगम के तमाम नाला सफाई के दावों की पोल भी खुल गई। वहीं जलभराव में बच्चों को खेलते हुए और कागज की नाव चलाते हुए देखा गया। लगातार हुई कई घंटे की बारिश से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज हुई बारिश को इस मौसम की सबसे अधिक बरसात भी बताया जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह कानपुर के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी जमकर बारिश होगी। कानपुर के साथ ही यूपी के चित्रकूट, बांदा, महोबा, जालौन, घाटमपुर, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, फतेहपुर जैसे शहरों में जमकर बारिश हो स...
फतेहपुर में सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, विरोध पर दंपति को मरणासन्न कर हुए फरार

फतेहपुर में सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, विरोध पर दंपति को मरणासन्न कर हुए फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः शहर के राधानगर मोहल्ले में बीती रात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर दंपति को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद लाखों की नगदी-जेवर लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों को गंभार हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। शहर के व्यस्तम इलाके में वारदात से फैली सनसनी   बताया जाता है कि राकेश मिश्रा अपनी पत्नी शांति देवी के साथ शहर के राधानगर मोहल्ले में रहते हैं। बीती रात कुछ बदमाश उनके घर में घुसे और सामान बटोरने लगे। आहट होने पर दंपति ने बदमाशों का विरोध किया। खतरनाक बदमाशों ने दंपति पर हमला कर दिया और उनको बेरहमी से तमंचों की बटों और दूसरे हथियारों से पीटा। दोनों को लहूलुहान एवं मरणासन्न करते हुए बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कहा, पीड़ितों केे बयान पर लिख रहे रिपोर्ट  बताया जा रहा है कि बदमाश ...
बांदा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने मारी गोली, पुलिस बोली-युवक ने खुद मारी है गोली

बांदा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने मारी गोली, पुलिस बोली-युवक ने खुद मारी है गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ी वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया। चित्रकूट जिले का रहने वाला एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। लड़के पक्ष का आरोप है कि लड़की के घर वालों ने जब उसे लड़की के साथ देखा तो गोली मार दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद ही अपने को गोली मारी है। गोली युवक के कंधे में लगी और वह खून से लतपत होकर गिर पड़ा। युवक का नाम संजय श्रीवास (25) है जो कि चित्रकूट जिले के शिवरामपुर का रहने वाला है। वह गुरुवार को ही सुबह-सुबह चुपचाप अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अतर्रा कस्बे में बदौसा रोड पर आया था। शादीशुदा प्रेमिका रक्षाबंधन पर आई हुई थी मायके  बताया जा रहा है कि युवक की प्रेमिका की कुछ दिन पहले कहीं दूसरी जगह शादी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी दोनों छिप-छिपकर मिलते रहे हैं। आज भी ऐसा ही था कि तभी लड़की के घरवालों ने देख लिय...
चित्रकूट में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सैकड़ों अन्ना जानवरों को स्कूल में बंदकर लगाया ताला, सड़क पर अध्यापक-बच्चे

चित्रकूट में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सैकड़ों अन्ना जानवरों को स्कूल में बंदकर लगाया ताला, सड़क पर अध्यापक-बच्चे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले में अन्ना जानवरों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सैकड़ों अन्ना जानवरों को सिकरी विकासखंड के रामनगर सरकारी स्कूल में बंद करके बाहर से ताला डाल दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखतेे बाकी ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। इसके बाद ग्रामीण सड़क पर खड़े प्रदर्शन करने लगे। उधर, स्कूल के खुलने के समय जब विद्यालय के बच्चे और अध्यापक वहां पहुंचे तो हालात देखकर स्तब्ध रह गए। शिक्षकों के कहने पर भी ग्रामीण स्कूल का गेट खोलने पर राजी नहीं हुए। हालांकि शिक्षकों ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। बाद में शिक्षकों ने विभाग के अधिकारियों को इसकी सूूचना दी। प्रशासनिक अधिकारी भी जानकारी मिलने पर सक्रिय हुए। बाद में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। साथ ही ग्रामीणों को उनकी समस...
हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया 

हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बुधवार रात पू्र्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान काफी चौंकाने वाला घटनाक्रम भी हुआ। दरवाजा न खोले जाने पर सीबीआई चिदंबरम के घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुई। इसके बाद भी घर में चिदंबरम तक पहुंचने के लिए सीबीआई को काफी इंतजार करना पड़ा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचे और फिर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। सीबीआई काफी मशक्कत के बाद चिदंबर को गिरफ्तार कर सकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन भी किया। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने चिदंबरम को गिरफ्तार किया है। चिदंबरम ने कहा, जीवन और आजादी में, आजादी को चुनेंगे   बताते चलें कि इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने कांग्रेस दफ्तर में प्रेस ...
बांदा में रोजगार सेवकों ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए उठाईं मांगें

बांदा में रोजगार सेवकों ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए उठाईं मांगें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां ग्राम रोजगार सेवक बेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में संविदा पर नियुक्त 37000 ग्राम रोजगार सेवकों को राज्यकर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई गई। बुधवार को सैंकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या निस्तारण की मांग की गई। राज्य कर्मचारी का रोजगार सेवकों ने मांगा दर्जा एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि रोजगार सेवक बीते 12 सालों से अपना योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6000 ग्राम पंचायतें सृजित हैं। इन ग्राम पंचायतों में सीधी भर्ती से नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों की कुल संख्या 15,000 है। इस दौरान आलोक द्विवेदी, रामकृष्ण निषाद, रामलखन तिवारी, रामकिशोर साहू, पीयूष सिंह, संघप्रिय गौतम, अभिषेक, जुबैर, गया प्रसाद, जीत बाबू, अच्छेलाल, उदयभान सिंह, नर...
योगी सरकार में 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समेत 18 नए चेहरे शामिल, बुंदेलखंड से भी मंत्री..

योगी सरकार में 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समेत 18 नए चेहरे शामिल, बुंदेलखंड से भी मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार को यूपी की लगभग ढाई साल पुरानी योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार पूरा हो गया। राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान 6 कैबिनेट मंत्रियों, 6 राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) तथा 11 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें चार मंत्री ऐसे हैं जिनका ओहदा बढ़ाते हुए उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एक राज्यमंत्री को स्वतंत्र प्रभार देते हुए उनका भी ओहदा बढ़ा दिया गया है। वहीं 18 नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। बाद में राज्यपान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के पैर छूए। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगे। ये बने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री  डॉ. महेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। भूपेंद्र सिंह...
कानपुर के थानेदारः कोई बिकवा रहा था फ्लैट तो कोई दे रहा था करंट, एडीजी ने पटका दूर..

कानपुर के थानेदारः कोई बिकवा रहा था फ्लैट तो कोई दे रहा था करंट, एडीजी ने पटका दूर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में मनमानी करने वाले और अधिकारियों के आदेशों को भी दरकिनार कर देने में माहिर चार थानेदारों पर कार्रवाई की तगड़ी गाज गिरी है। इनको कानपुर रेंज से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है। इन चार थानेदारों में तीन को झांसी और एक को कानपुर देहात तबादला कर दिया गया है। एडीजी कानपुर जोन प्रेम प्रकाश ने मीडिया को बताया है कि काफी समय से कुछ थानेदारों के बारे में शिकायतें मिल रही थीं कि वे थानों पर मनमानी कर रहे हैं और जनता की शिकायतें तक ढंग से नहीं सुनते हैं। फर्रुखाबाद, भोगनीपुर और शिवराजपुर के कोतवालों पर गाज   मिलने के लिए उनके अलग से समय लेना पड़ता है। यहां तक कि अधिकारियों से भी सीधे मुंह बात नहीं करते हैं। इसके बाद एडीजी ने शिवराजपुर एसओ त्रदीप सिंह, फर्रुखाबाद के कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा, भोगनीपुर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रिषिकांत शुक्ला को झांसी रेंज ...
अमेठी-जौनपुर और बरेली के एसएसपी समेत 14 आईपीएएस अधिकारियों पर तबादलों की गाज

अमेठी-जौनपुर और बरेली के एसएसपी समेत 14 आईपीएएस अधिकारियों पर तबादलों की गाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों के बीच कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 14 आईपीएस अधिकारियों पर तबादले की गाज गिराई है। इनमें अमेठी, बरेली और जौनपुर जैसे जिलों के एसपी भी शामिल हैं। बताया जाता है कि ये तबादले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस चेतावनी के बाद हुए हैं जिनमें उन्होंने कह दिया था कि नकारा अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन 14 आईपीएस अधिकारियों में कुछ को जिलों की कमान मिली है तो कुछ को पीएसी में भेजकर साइड लाइन कर दिया गया है। आईपीएस का नाम - वर्तमान तैनाती - नई तैनाती  ख्याति गर्ग - एएसपी डॉ.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद - एसपी अमेठी। सुनील कुमार सिंह - एसपी रायबरेली - एसएसपी एटा। मुनिराज जी. एसएसपी बरेली - सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद। स्वप्निल ममगैन - एसएसपी एटा - एसएसपी रायबरेली। प्रताप गोपेंद्र यादव - ए...
सोशलमीडिया एकाउंट को आधार से जोड़ने की तैयारी में सरकार, व्हाट्सअप-फेसबुक के विरोध के बाद अब सुप्रीमकोर्ट करेगा फैसला

सोशलमीडिया एकाउंट को आधार से जोड़ने की तैयारी में सरकार, व्हाट्सअप-फेसबुक के विरोध के बाद अब सुप्रीमकोर्ट करेगा फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अभी आप अपनी सोशल मीडिया अकाउंट यानी फेसबुक, व्हाट्सअप और ट्विटर आदि पर कई कमेंट करते हैं। इनमें कुछ सकारात्मक होते हैं, तो कुछ भड़काउ और अभद्र भी होते हैं। इसकी वजह है कि कई बार फर्जी नाम से अकाउंट खोलने के कारण ऐसे फेक एकाउंट धारकों के खिलाफ सरकारी तंत्रों को कार्रवाई करने में परेशानी होती है। ऐसे में अब सरकार की आपके सोशल मीडिया अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने की तैयारी है। अगर ऐसा हो जाता है तो आपको कोई भी प्रतिक्रिया या कमेंट देने में खुद भी काफी समझदारी बरतनी होगी और सामने वाला भी सोच-समझकर ही आपकी पोस्ट पर टिप्पणी करेगा। इस मामले में तमिलनाडु सरकार ने पहल की है और फर्जी खबरों और आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने की आवश्यकता बताई थी। लागू होने में लगेगा अभी वक्त हालांकि अभी यह दूर की बात है, क्योंकि यह मामला कोर्ट पह...