Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी पर पूछा सवाल, क्या अब भी बचा है लोकतंत्र..

प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी पर पूछा सवाल, क्या अब भी बचा है लोकतंत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रियंका गांधी ने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या अब भी देश में लोकतंत्र है। शनिवार को सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने पूछा कि आखिर किस आधार पर जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिया गया। राहुल भी कर चुके हैं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा   उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस इकाई के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने से रोका गया। पूछा कि क्या मीडिया से बात करना गुनाह है। बताते चलें कि पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रवींद्र शर्मा को हिरासत में लिया था। अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को नजरबंद कर रखा है। इससे पहले राहुल गांधी और गुलाम नवी आजाद भी जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर नाराजगी जता चुके हैं। ये भी पढ़ेंः 24 घंटे से...
काबू में दिल्ली के एम्स की आग, 34 गाड़ियों और 80 जवानों ने काफी मशक्कत के बाद पाया नियंत्रण

काबू में दिल्ली के एम्स की आग, 34 गाड़ियों और 80 जवानों ने काफी मशक्कत के बाद पाया नियंत्रण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के जाने-माने अस्पताल एम्स में भड़की आग बुझा दी गई है। इस मामले में अग्निशन विभाग का दावा है कि आग पूरी तरह से नियंत्रण में है। बता दें कि इस बचाव कार्य में एनडीआरएफ की दो टीमों के साथ 80 जवानों को लगाया गया है और खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन हालात पर नजर रखे हुए हैं। 5वीं मंजिल तक फैल गई थी आग  बताया जाता है कि शनिवार को एम्स में आग लगने के बाद एक बार फिर 5वीं मंजिल पर आग भड़क गई थी। यह आग वहां लगे एसी का कंप्रेशर फटने से लगी थी। इसके बाद जनरल वार्ड को खाली कराकर वहां भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। साथ ही मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-26593308 भी जारी कर दिया गया था। यह था आग लगने का पूरा मामला बताते चलें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि एम्स में शनिवार शाम करीब 4 बजे भीषण रूप से आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया...
एक्सप्रेस-वे पर हादसे में लखीमपुर से जयपुर जा रहा स्कार्पियो सवार परिवार घायल

एक्सप्रेस-वे पर हादसे में लखीमपुर से जयपुर जा रहा स्कार्पियो सवार परिवार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, इटावाः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आज एक स्कार्पियों पलट जाने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कालेज ले जाया गया। बताते हैं कि घायल हुआ परिवार लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और सभी स्कार्पियों से जयपुर जा रहे थे। यह हादसा चालक को नींद का झोंका आने से हुआ। लखीमपुर से जयपुर जा रहा था परिवार   बताया जाता है कि इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र में शिवरा चित्तरपुर गांव के पास आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लखीमपुर से जयपुर जा रही स्कार्पियों अचानक तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गाड़ी पलटा खा गई। उसमें बैठे लखीमपुर के लक्षमन इंकलेव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र गौरीशंकर (42) और उनकी पत्नी बिंदुलता (35), बेटी प्रिया (22) तथा बेटा प्रत्युश (19), घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया।...
लखनऊ निवासी सिपाही शुक्लागंज में गंगा में कूदा, मछुआरों ने बचाई उसकी जान

लखनऊ निवासी सिपाही शुक्लागंज में गंगा में कूदा, मछुआरों ने बचाई उसकी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले के शुक्लागंज में यूपी पुलिस के एक सिपाही ने गंगा नदी के पुल से छलांग लगा दी। गंगा में बहता देख वहां मौजूद मछुआरों ने उसे बचाया। सिपाही की पहचान लखनऊ के बख्शी तालाब निवासी अभय सिंह के रूप में हुई है जो 2006 बैच का है। सिपाही को गंभीर हालत में गंगाघाट के स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है।  मानसिक तनाव में कूदने की बात आ रही सामने   घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताते हैं कि गंगा के आसपास मौजूद मछुआरों ने सिपाही की जान बचाते हुए उसे बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे संभाला और अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। फिलहाल मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की कोशिश की बात सामने आ रही है। थाना पुलिस का कहना है कि सिपाही को ठीक से होश आने पर ही सही बात का खुलासा हो सकेगा।  ये भी पढ़ेंः कानपुर के कारोबारी ने नौकरी का लालच देकर महोबा...
बांदा में बड़ी घटना, जाति आई आड़े तो प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बांदा में बड़ी घटना, जाति आई आड़े तो प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार सुबह प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। ये प्रेमी जोड़ा शुक्रवार रात से घर से गायब था और शनिवार सुबह उनके शव ट्रेन से कटे, क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि दोनों अलग-अलग जाति से थे इसलिए परिवार के लोग शादी को राजी नहीं थे। लड़की की बीती 10 जून को ही शादी हुई थी और इस वक्त अपने मायके बांदा के मवई गांव आई हुई थी। सुबह उनके शव मिले और बाद में दोनों की पहचान कबरई के अलीपुरा निवासी रामकली पाल (25) पत्नी जयकरन पाल तथा सुरेंद्र वर्मा (27) निवासी मवई के रूप में हुई। शादी के बाद लड़की पहली रक्षा बंधन पर आई हुई थी मायके   बताते हैं कि मृतका भी मवई गांव की ही रहने वाली थी और दोनों के बीच गहरे प्रेम संबंध थे। परिवार के लोग...
रामपुर में आजम खान के करोड़ों के आलीशान रिसोर्ट पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, मुलायम सिंह ने किया था लोकार्पण

रामपुर में आजम खान के करोड़ों के आलीशान रिसोर्ट पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, मुलायम सिंह ने किया था लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/रामपुरः हाल ही में भूमाफिया घोषित हुए सपा सांसद आजम खान के आलीशान रिसोर्ट पर प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाया गया है। शुक्रवार को हुई इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने अवैध रूप से सिंचाई विभाग के नाले को कब्जा करके बनाए गए रिसोर्ट की दीवारों को गिरा दिया। प्रशासन की ओर से आजम को नोटिस देकर कब्जा हटाने को कहा गया था, लेकिन आजम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बताते चलें कि आजम खान के खिलाफ जमीनों पर अवैध कब्जों के कई मुकदमें हाल ही में दर्ज हुए हैं। नोटिस के बाद भी नहीं हटाया था कब्जा  दरअसल, सपा के दिग्गज नेता पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार सुबह आजम खान के रिसोर्ट की दीवार तोड़ दी गईं। यह दीवार सिंचाई विभाग के नाले पर बना दी गई थी। इस मामले में कई नोटिसों के बावजूद आजम द्वारा दिवार नहीं हटाई जा रही थी। इस दौरा...
एक आईएएस समेत 28 पीसीएस अफसरों के तबादले, चार आईएएस संयुक्त सचिव के लिए नामित

एक आईएएस समेत 28 पीसीएस अफसरों के तबादले, चार आईएएस संयुक्त सचिव के लिए नामित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने शुक्रवार को आईएएस और 28 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उनको इधर से उधर किया है। तबादले किए गए अधिकारियों में बड़ी संख्या में एडीएम स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वहीं हापुड़ जिले की सीडीओ आईएएस अधिकारी दीपा रंजन को अपर आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं 28 पीसीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। नाम - वर्तमान तैनाती - नई तैनाती   राज कुमार - सचिव, विकास प्राधिकरण, मेरठ - अपर निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, लखनऊ। अजीत कुमार सिंह - नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर - उप निदेशक, मंडी परिषद, लखनऊ। नरेंद्र सिंह द्वितीय - एडीएम प्रशासन, शाहजहांपुर - सदस्य वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ। रश्मि सिंह - एडीएम न्यायिक, अमेठी - उप निदेशक, स्थानीय निकाय, निदेशालय, लखनऊ। कृपा शंकर पांडेय - मुख्य राजस्व अधिकारी, वाराणसी - संयुक...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पहली पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पहली पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः पूर्व पीएम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज शुक्रवार को पहली पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके स्मृति स्थल 'सदैव अटल' पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि बीती 16 अगस्त 2018 को बीमारी के चलते पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेई का निधन हो गया था। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डाने भी उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर अटल जी की बेटी नमिता कौल, पोती निहारिका आदि परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे स्व. वाजपेई   बताते चलें कि स्व. वाजपेयी पहली बार 1996 में देश के प्रधानमंत्री बने। तब मात्र 13 दिन ही उनकी सरकार चली। इसके बाद 1998 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने और तब 13 मंहीने उनकी सरकार चली थी, लेकिन 1999 म...
कश्मीर मामले पर चीन की मांग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुलाई बैठक, बंद कमरे में होगी चर्चा

कश्मीर मामले पर चीन की मांग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुलाई बैठक, बंद कमरे में होगी चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान के दोस्त चीन की मांग पर कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आज एक आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक बंद कमरे में होगी। बताते चलें कि पाकिस्तान ने कश्मीर मसले पर सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की थी जिसे सुरक्षा परिषद ने ठुकरा दिया था। चीन की दखल के बाद बुलाई गई बैठक   इसके बाद से पाकिस्तान अपने सहयोगी चीन का समर्थन हासिल करने में जुटा है। हालांकि भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप बता दिया गया है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना उसका आंतरिक मामला है। भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय समुदाय पहले ही वाकिफ है, लेकिन सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य चीन के मामले में दखल के बाद बैठक बुलाई गई है। ये भी पढ़ेंः कश्मीर का कलंक मिटा#370, हम कश्मीर ...
बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में बाढ़ के पानी में डूबीं रेलवे पटरियां, कई ट्रेनें रोकी गईं, रेल यातायात प्रभावित

बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में बाढ़ के पानी में डूबीं रेलवे पटरियां, कई ट्रेनें रोकी गईं, रेल यातायात प्रभावित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः बीते दो दिनों से लगातार इलाके में बारिश से बुंदेलखंड में बाढ़ ने आहट सुनाई देने लगी है। ललिलपुर जिले में रेलवे पटरियां पानी में डूब गई हैं और इससे दिल्ली-मुंबई रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। रेलवे अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। बताया जाता है कि ललितपुर जिले के धौर्रा रेलवे स्टेशन पर बारिश का पानी रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश विजेता ने बताया कि रेलवे पटरियों पर पानी बढ़ गया था जिसके बाद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के साथ पुलिस भी स्थिति पर नजर रखे हुए है। दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर धौर्रा में भरा पानी   इससे रेल यातायात ठप सा हो गया है। बताया जा रहा है कि जिले में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश के पानी से नदियों-नालों का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है...