Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

एक आईएएस समेत 28 पीसीएस अफसरों के तबादले, चार आईएएस संयुक्त सचिव के लिए नामित

समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने शुक्रवार को आईएएस और 28 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उनको इधर से उधर किया है। तबादले किए गए अधिकारियों में बड़ी संख्या में एडीएम स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वहीं हापुड़ जिले की सीडीओ आईएएस अधिकारी दीपा रंजन को अपर आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं 28 पीसीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

नाम – वर्तमान तैनाती – नई तैनाती  

  1. राज कुमार – सचिव, विकास प्राधिकरण, मेरठ – अपर निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, लखनऊ।
  2. अजीत कुमार सिंह – नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर – उप निदेशक, मंडी परिषद, लखनऊ।
  3. नरेंद्र सिंह द्वितीय – एडीएम प्रशासन, शाहजहांपुर – सदस्य वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ।
  4. रश्मि सिंह – एडीएम न्यायिक, अमेठी – उप निदेशक, स्थानीय निकाय, निदेशालय, लखनऊ।
  5. कृपा शंकर पांडेय – मुख्य राजस्व अधिकारी, वाराणसी – संयुक्त आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद, लखनऊ।
  6. रिजवान – उप जिलाधिकारी, शाहजहांपुर – एडीएम न्यायिक, फतेहपुर।
  7. उमेश कुमार मिश्रा – उप जिलाधिकारी, बिजनौर – नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर।
  8. पूनम निगम – एडीएम वित्त व राजस्व, महोबा – एडीएम न्यायिक महोबा।
  9. सुरेश वर्मा – एडीएम वित्त व राजस्व, बहराइच – एडीएम, वित्त व राजस्व, महोबा।
  10. नलिनी कांत सिंह – नगर मजिस्ट्रेट, अलीगढ़ – अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति, वाराणसी।
  11. विनीत कुमार सिंह – उपजिलाधिकारी, देवरिया – नगर मजिस्ट्रेट, अलीगढ़।
  12. अनिल कुमार त्रिपाठी – उपजिलाधिकारी, महराजगंज – मुख्य राजस्व अधिकारी, वाराणसी।
  13. युगराज सिंह – उपजिलाधिकारी, सहारनपुर – नगर मजिस्ट्रेट, रायबरेली।
  14. अमित कुमार द्वितीय – अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ- एडीएम वित्त व राजस्व, बागपत।
  15. जयचंद्र पांडेय – नगर मजिस्ट्रेट, रायबरेली – एडीएम वित्त व राजस्व, बहराइच।
  16. अनिल कुमार मिश्रा प्रथम – एडीएम, वित्त व राजस्व, बागपत – अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल।
  17. प्रवीणा – एडीएम न्यायिक, मेरठ – सचिव, विकास प्राधिकरण, मेरठ।
  18. उदय सिंह – एडीएम वित्त व राजस्व, अलीगढ़ – मुख्य विकास अधिकारी हापुड़।
  19. राम सेवक द्विवेदी – एडीएम, प्रशासन, बरेली – एडीएम, प्रशासन, शाहजहांपुर।
  20. सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय- उपजिलाधिकारी, मीरजापुर – नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या।
  21. विधान जायसवाल – एडीएम वित्त व राजस्व गोरखपुर – एडीएम विरा, अलीगढ़।
  22. राजेश कुमार सिंह – विशेष कार्याधिकारी, नोएडा – एडीएम वित्त व राजस्व, गोरखपुर।
  23. महेश चंद्र शर्मा – एडीएम नगर, मेरठ – मुख्य राजस्व अधिकारी, गाजीपुर।
  24. कुंवर पंकज – उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद – नगर मजिस्ट्रेट, फीरोजाबाद।
  25. शमशाद हुसैन – एडीएम न्यायिक, बुलंदशहर – मुख्य राजस्व अधिकारी, सुलतानपुर।
  26. संतोष कुमार सिंह – नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या – एडीएम, प्रशासन अयोध्या।
  27. अजय कुमार तिवारी – नगर मजिस्ट्रेट, फीरोजाबाद – एडीएम सिटी, मेरठ।
  28. विजय कुमार सिंह – विशेष कार्याधिकारी, विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद – एडीएम प्रशासन, बरेली।

यूपी कैडर के 4 आईएएस अधिकारी संयुक्त सचिव को सूचीबद्ध  

यूपी कैडर के 4 आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने संयुक्त सचिव के लिए सूचीबद्ध किया है। केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध इन अधिकारियों में 2002 बैच के कुल 37 आईएएस अधिकारी हैं। इनमें यूपी कैडर के चार आईएएस संजय कुमार, गौरीशंकर प्रियदर्शी तथा पंकज कुमार और सेंथिल पांडियन सी नामित हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः यूपी में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-शाहजहांपुर-वाराणसी और मेरठ..

ये भी पढ़ेंः रामपुर में आजम खान के करोड़ों के आलीशान रिसोर्ट पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, मुलायम सिंह ने किया था लोकार्पण