Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में बेसिक शिक्षकों का धरना, एप डाउनलोड न करने की शपथ ली

बांदा में बेसिक शिक्षकों का धरना, एप डाउनलोड न करने की शपथ ली

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षकों ने धरना दिया। धरने में सभी शिक्षकों ने अपने व्यक्तिगत फोन पर एप डाउनलोड न करने की शपथ ली। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में धरना दिया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रजीत सिंह ने कहा कि किसी शिक्षक को एप डाउनलोड करने को विवश किया तो विरोध किया जाएगा। शिक्षक नेता आगे भी जारी रखेंगे विरोध   कहा कि अग्रिम कार्यक्रम में 13 सितंबर शुक्रवार को शिक्षक महासंघ के बैनर तले डीएम कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर मइयादीन यादव, छोटे बाबू प्रजापति, भुवनेन्द्र यादव, राजेश द्विवेदी, हरवंश श्रीवास्तव, इन्द्रजीत निषाद, विनय प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, जयकिशोर दीक्षित, राजवीर सिंह, के पी सिंह, राजेश तिवारी, शिवरतन प्रजापति, नरेन्द्र सोनी, सुनीता ...
बांदा में गणपति को विदाई देने उमड़े श्रद्धालु, खूब उड़ाया रंग-गुलाल

बांदा में गणपति को विदाई देने उमड़े श्रद्धालु, खूब उड़ाया रंग-गुलाल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में भक्त नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते हुए अपने गणपति को लेकर निकले। पूरी आस्था और विश्वास के साथ भक्तों ने गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। महिलाओं और बाल भक्तों में भी दिखा उत्साह  पहले से तय रास्तों से होते हुए भक्त गणपति की प्रतिमाओं को लेकर केन नदी पहुंचे और वहां अपने गणपति को विसर्जित किया। बड़ी संख्या में भक्तों की आंखों से आंसू भी छलते दिखाई दिए। भक्तों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने खूब उड़ाया गुलाल, जमकर थिरके  गणपति विमानों के इर्द-गिर्द सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आए। जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया। विसर्जन जुलूस में महिलाओं की संख्या में पुरुषों की अपेक्षा कम नहीं रही। पूरे उत्साह के साथ...
बांदा में महिला का शव लटका मिला, भाई ने जीजा पर लगाए बेहद संगीन आरोप..

बांदा में महिला का शव लटका मिला, भाई ने जीजा पर लगाए बेहद संगीन आरोप..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। उसका शव फांसी पर उसी की साड़ी के फंदे से लटका शव मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया है कि मृतका का पति यानि उसका जीजा, अवैध रूप से दारू बनाने का काम करता है और रात में बेचता भी था। इसके बाद कुछ लोग घर आकर शराब पीकर उसकी बहन से गलत हरकतें करते थे। भाई ने जताई बहन की हत्या की आशंका  उसने आशंका जताई है कि ऐसे ही लोगों ने बहन के साथ रेप करके उसकी हत्या करके शव को टांग दिया है। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ेहा अंश स्योढ़ा लाली का पुरवा की रहने वाली राधालली (35) पत्नी रामकरण का शव गुरुवार सुबह उसके घर में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई चुन्नीलाल ने पोस्टमार्टम हाउस पर आरोप ल...
बांदा में पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

बांदा में पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतारा गांव में एफसीआई गोदाम में तैनात पीआरडी जवान की गुरुवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ला रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि लुकतारा गांव निवासी देवी सिंह (50) पीआरडी में जवान थे। वह गांव की मंडी में बने एफसीआई गोदाम में ड्यूटी करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कही गुरुवार दोपहर को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद अचेत होकर वह गिर पड़े। परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई संजय का कहना है कि देवी की अबतक शादी नहीं हुई थी। भाई का आरोप है कि जवान को किसी ने जहर खिला दिया है। उसने...
बांदा पहुंचे एडीजी (जोन) सुजीत पांडे, बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देश

बांदा पहुंचे एडीजी (जोन) सुजीत पांडे, बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रयागराज जोन के एडीजी सुजीत पांडे आज बांदा पहुंचे। यहां पुलिस लाइन सभागार में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले के बारे में जानकारी लेते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। वांछित अपराधियों को पकड़ने के निर्देेश  साथ ही कहा कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए जाएं। किसी को भी बख्शा न जाए। इस मौके पर डीआईजी दीपक कुमार, एसपी गणेश प्रसाद साहा समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में डकैत और अवैध खनन ही निशाने पर, कार्यभार ग्रहण करने के बाद बोले नए डीआईजी दीपक कुमार...
कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन ने किया थाने का निरीक्षण, कहा- अनुशासन बेहद जरूरी

कानपुर में राज्यपाल आनंदीबेन ने किया थाने का निरीक्षण, कहा- अनुशासन बेहद जरूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज कानपुर में सचेंडी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से बातचीत की और साथ ही पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। कहा कि जब बच्चे खुद जागरूक होंगे तो दूसरों को भी करेंगे। इसलिए जहां भी रहें अपनी आंखें और कान हमेशा खुले रखें। छात्र-छात्राओं में निरीक्षण पर निबंध प्रतियोगिता के निर्देश   सचेंडी थाने पहुंची राज्यपाल ने वहां सीसीटीएनएस रूम को देखा। साथ ही थाने की हवालात, मुंशियाना के साथ मेस का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं के बीच थाने के निरीक्षण पर निबंध और स्पीच प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि बाद में निबंध लेखन की कापियां राजभवन भेजी जाएंगी। सिपाही ने स्केच बनाकर किया भेंट, राज्यपाल ने की सराहना  इस दौरान बदमाशों के स्केच बनाने वाले सिपाह...
कानपुरः महाराजपुर में कार-वैन की टक्कर में 7 शिक्षिकाओं समेत 11 घायल

कानपुरः महाराजपुर में कार-वैन की टक्कर में 7 शिक्षिकाओं समेत 11 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर प्रेमपुर मोड़ पर गुरुवार सुबह कार की टक्कर लगने से मारुति वैन पलट गई। इससे वैन में सवार 7 शिक्षिकाएं घायल हो गईं, जबकि कार सवार चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां से तीन शिक्षिकाओं को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। शिक्षिकाओं में तीन की हालत गंभीर, रेफर   बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय पौहार की शिक्षिका श्वेता सचान, दलपतपुर स्कूल की वसुंधरा बाजपेई, रायपुर स्कूल की शिक्षामित्र निशा, रामपुर प्राथमिक विद्यालय की दीप्ति सचान, शिक्षिका मिथलेश यादव, सबुलपुर की शिक्षका रंजना और बड़ागांव प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका विनीता सचान एक ही मारुति वैन से रोज की तरह स्कूल जा रहीं थीं। प्रेमपुर मोड़ के पास फतेह...
बड़ी खबरः उन्नाव के सोनिक में एचपी गैस प्लांट में भीषण आग, कई कर्मचारी झुलसे, दो गांव खाली-फैक्ट्रियां बंद

बड़ी खबरः उन्नाव के सोनिक में एचपी गैस प्लांट में भीषण आग, कई कर्मचारी झुलसे, दो गांव खाली-फैक्ट्रियां बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
न्यूज, कानपुर/उन्नावः कानपुर से सटे उन्नाव के सोनिक (दही चौकी) में स्थित एचपी गैस के प्लांट में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से धुएं के बड़े गुब्बार देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं   मौके पर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं। इस दौरान एक अधिकारी समेत कम से कम चार कर्मचारियों के झुलसने की सूचना मिल रही है।  जिलाधिकारी उन्नाव देवेंद्र पांडे व पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं। आसपास के गांव खाली, फैेक्ट्रियां बंद कराईं  एहतियात के तौर पर आसपास के कम से कम दो गांवों को खाली कराया गया है ताकि आग फैलने की स्थिति में भारी तबाही को रोका जा सके। बताया जाता है कि इलाके की सभी फैक्ट्रियों को बंद करने का दिया गया है और गांवों से लोगों को हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एचपी प्लांट में एलपीजी क...
डकैतों द्वारा अपह्रत किसान घर लौटा, फिरौती देने की चर्चा-पुलिस का इंकार

डकैतों द्वारा अपह्रत किसान घर लौटा, फिरौती देने की चर्चा-पुलिस का इंकार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले से सटे मध्यप्रदेश के सतना जिले के धारकुंडी क्षेत्र से बीते शनिवार की रात हरेषण गांव निवासी किसान अवधेश द्विवेदी का अपहरण कर लिया था। 6 लाख के ईनामी बदमाश बबुली कौल गैंग ने किसान को छोड़ने के बदले 50 लाख की फिरौती मांगी थी। अपहरण की इस वारदात के बाद से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों ही प्रदेशों की पुलिस लगातार जंगल में कांबिंग कर रही थी। तड़के 4 बजे घर पहुंचा किसान   बताया जाता है कि आज तड़के सुबह करीब साढ़े 4 बजे अपह्रत किसान अपने घर लौट आया है। सूत्रों का कहना है कि किसान को बदमाशों ने 6 लाख की फिरौती लेकर छोड़ा है, जबकि पुलिस का कहना है कि पुलिस की घेराबंदी से बदमाश परेशान हुए। इसके बाद मौका पाकर अपह्रत उनके चंगुल से भागने में कामयाब हुआ। बाद में सही सलामत घर पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि किसी तरह की फिरौती नहीं वसूली गई है। ये भी पढ़ेंः 6 लाख के...
कानपुर में आज राज्यपाल-सीएम योगी भी, बना रहेगा वीवीआईपी का आगमन, सुरक्षा चौकस

कानपुर में आज राज्यपाल-सीएम योगी भी, बना रहेगा वीवीआईपी का आगमन, सुरक्षा चौकस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में गुरुवार को भी वीवीआईपी की मौजूदगी और आगमन बना रहेगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को कानपुर पहुंचीं थीं जो गुरुवार शाम तक रुकेंगी। गुरुवार यानि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कानपुर आ रहे हैं। इन दो वीवीआईपी के अलावा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गुरुवार को कानपुर में रहेंगे। 25 से 30 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आना संभावित   दोनों ही नेता नौबस्ता इलाके में पार्टी कार्यालय का शिलान्यास करेंगे। 16 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी, गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने आएंगे।  25 से 30 सितंबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कानपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वीवीआईपी के कार्यक्रम और आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारी पूरी तरह चौकन्ने हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ये भी पढ़ेंः कानपुर आईआईटी पहुंची फ...