Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

पूर्व बैंक अधिकारी ने खोला घर का ताला तो सामने थे चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा..

पूर्व बैंक अधिकारी ने खोला घर का ताला तो सामने थे चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अगर आप कहीं बाहर से घर लौटे और ताला खोलते ही घर के भीतर चोर सामने खड़े हों तो आप पर क्या गुजरेगी। कुछ ऐसा ही हुआ शहर के एक पूर्व बैंक अधिकारी के साथ। दरअसल, शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लखऩपुर सोसाइटी में रहने वाले एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से चोर लाखों की नगदी-सामान चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना दिनदहाड़े उस वक्त हुई जब पीड़ित मंदिर गए हुए थे। रिटायर्ड बैंक अधिकारी महेश भदौरिया की पत्नी नीरजा डीजीक्यूए में साइंटिस्ट हैं। बताते हैं कि उनके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। सुबह पत्नी ड्यूटी पर चली गई थीं और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह घर में ताला लगाकर मंदिर दर्शन को चले गए। सीसीटीवी में आई चोरों की तस्वीरें   घर लौटकर आए और मेनगेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि मेन कमरे का ताला टूटा पड़ा था और गेट अंदर से बंद था। तभी उनको अंदर किसी के होने की आहट महसूस हुई...
महोबा में दिनदहाड़े दंपत्ति से एक लाख की लूट, बैंक से लौटते वक्त वारदात

महोबा में दिनदहाड़े दंपत्ति से एक लाख की लूट, बैंक से लौटते वक्त वारदात

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले के अजनर थाना क्षेत्र में आज बुधवार को दिनदहाड़े एक दंपत्ति से बदमाशों ने 1 लाख रुपए की नगदी लूट ली। यह वारदात उस वक्त हुई जब गांव आरी निवासी नृपत कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ स्टेट बैंक बेलाताल से 1 लाख रुपए निकालकर वापस घर लौट रहे थे। दोनों पति-पत्नी बाइक से थे और आज सुबह जैसे ही बैंक से लौटते वक्त दोनों करीब 11 बजे मवैया तिराहा से आगे निकले, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनको रोककर 1 लाख रुपए लूट लिए। विरोध पर महिला की पिटाई   बताते हैं कि विरोध पर महिला की पिटाई भी बदमाशों ने की। बाइक सवार दंपत्ति ने कुछ दूर बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन फिर चकमा देकर बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने अजनर थाना प्रभारी आनंद कुमार को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस क...
कानपुर आईआईटी पहुंची फ्रांस के अधिकारियों की टीम, विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

कानपुर आईआईटी पहुंची फ्रांस के अधिकारियों की टीम, विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) कानपुर में वरिष्ठ प्रोफेसर द्वारा छेड़छाड़ का शिकार हुई विदेशी छात्रा ने आखिरकार आहत होकर कैंपस छोड़ दिया है। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। बताया जाता है कि छात्रा फिलहाल दिल्ली गई है। वहीं दूसरी ओर छात्रा की शिकायत पर फ्रांस के अधिकारियों की एक टीम बुधवार सुबह कानपुर स्थित आईआईटी कैंपस पहुंची और अधिकारियों से बंद कमरे में बातचीत की। फ्रांस के दूतावास ने दिखाई गंभीरता, जांच में जुटे अधिकारी   फ्रांस के अफसरों की यह टीम बुधवार सुबह से ही जांच में जुटी है। दूसरी ओर आईआई प्रबंधन ने भी विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी वरिष्ठ प्रोफेसर को सिविल इंजीनियरिंग विभाग से हटा दिया था। यह कार्रवाई आंतरिक कमेटी की जांच के बाद की गई थी। दरअसल, एक विदेशी छात्रा ने आईआईटी के एक वरिष्ठ प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए वूमेन सेल और फ्रांस ...
मथुरा में बोले पीएम मोदी, ऊं और गाय का नाम सुनकर खड़े हो जाते हैं कुछ लोगों के बाल

मथुरा में बोले पीएम मोदी, ऊं और गाय का नाम सुनकर खड़े हो जाते हैं कुछ लोगों के बाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मथुराः आज बुधवार को अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत भगवान कृष्ण और राधे की धरती मथुरा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया। सुबह करीब 11 बजे यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे वेटेरिनरी विश्वविद्यालय पहुंचकर वहां आयोजित दो दिवसीय पं. दीनदयाल वृहद पशु आरोग्य मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गो सेवा करते हुए पशु पालकों से मुलाकात भी की। मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश में गाय और ऊं का नाम सुनते ही कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। कृष्णा की धरती से बोला, पाकिस्तान पर हमला   पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा सोचने वालों ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। भगवान कृष्ण की धरती मथुरा से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज आतंकवाद एक विचारधारा बन चुकी है। यह पूरे विश्व की समस्या...
यूपी के इस थाने में 19 साल में दर्ज हुईं सिर्फ 2 एफआईआर, महकमा भी हैरान..

यूपी के इस थाने में 19 साल में दर्ज हुईं सिर्फ 2 एफआईआर, महकमा भी हैरान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के एटा जिले का नाम आते ही लोगों के दिमाग में एक ऐसी जगह की पिक्चर बन जाती है जहां कई बड़े डकैत हुए और आज भी आपराधिक वारदातें खूब होती हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसी एटा का एक थाना ऐसा भी है जहां बीते 19 साल में मात्र दो एफआईआर दर्ज हुईं हैं। खुद पुलिस महकमा भी इसे लेकर हैरान है कि आखिर ऐसा कैसे होता रहा कि मात्र दो ही घटनाएं हुईं। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि अपराध हुए नहीं तो एफआईआर कैसे लिख लें। दरअसल, बात हो रही है एटा के जीआरपी थाने की। 2001 में चौकी से बना था थाना, 16 साल तक खाली रही जीडी   बताया जाता है कि इस जीआरपी थाने की स्थापना वर्ष 2001 में हुई थी। इससे पहले वहां पुलिस चौकी हुआ करती थी। थाना बनने के बाद एक प्रभारी, एक हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल की तैनाती है। वर्ष 2016 तक थाने में रखी जीडी पूरी तरह खाली पड़ी रही, एक भी अपराध ...
IAS एसोसिएशन के सचिव पद की जिम्मेदारी अब रंजन कुमार को

IAS एसोसिएशन के सचिव पद की जिम्मेदारी अब रंजन कुमार को

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आलोक कुमार-तृतीय ने यूपी आईएएस एसोसिएशन के सचिव पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनको हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया गया है। बताया जाता है कि उनके स्थान पर अब रंजन कुमार को एसोसिएशन का नया सचिव बनाया गया है। आलोक कुमार बनाए गए हैं मुख्यमंत्री के सचिव  बताते चलें कि 1998 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक कुमार को बीते सप्ताह ही सीएम का सचिव नियुक्त किया गया है जिसके बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। अब वर्ष 2000 बैच के आईएएस अधिकारी रंजन संगठन सचिव के पद की जिम्मेंदारी संभालेंगे। ये भी पढ़ेंः लखनऊ रेलवे के डीसीएम को अपनी ‘लिव इन’ महिला दोस्त से है जान का खतरा, घनचक्कर बनी पुलिस.....
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, बताई यह वजह..

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, मुंबईः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिला ने इसकी वजह महाराष्ट्र कांग्रेस द्वारा उनकी समाजसेवा के प्रति संवेदनशीलता और राजनीतिक मिशन का गलत इस्तेमाल करना बताया है। 45 साल की उर्मिला ने इसी साल मार्च में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। इसी साल ज्वाइन की थी कांग्रेस, हार गई थीं लोकसभा   कांग्रेस ने उर्मिला को उत्तर मुंबई से लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाते हुए मैदान में उतारा था। हांलाकि, वह बीजेपी नेता गोपाल शेट्टी से चुनाव हार गई थीं। उर्मिला ने कांग्रेस ज्वाइन करने के वक्त कहा था कि वह ग्लैमर के चलते नहीं बल्कि विचारधारा के चलते कांग्रेस में शामिल हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की थी। कहा था कि राहुल ही एक मात्र ऐसे नेता हैं जो स...
बुंदेलखंड विकास बोर्ड की बैठक स्थगित, अब सीएम की चित्रकूट में होने वाली बैठक की तैयारियां

बुंदेलखंड विकास बोर्ड की बैठक स्थगित, अब सीएम की चित्रकूट में होने वाली बैठक की तैयारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा-बुंदेलखंड विकास बोर्ड की जिला झांसी में होने वाली 12 सितंबर की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। फिर भी 13 सितंबर को चित्रकूट में होने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए अधिकारी पूरी तैयारी से जुटे हैं। रविवार को भी दफ्तर खुले रहे और आंकड़ों को दुरुस्त करते रहे। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को बांदा, महोबा और चित्रकूट जिलों की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक कलेक्ट्रेट चित्रकूट में 4 बजे अपराह्न होगी। इसकी तैयारियों में सभी जिलों के अधिकारी छुट्टी में भी दफ्तर खोलकर काम कर रहे हैं, ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए। आचार संहिता के चलते बाद में होगी हमीरपुर की समीक्षा   हमीरपुर में विधानसभा उपचुनाव होने के कारण आचार संहिता प्रभावी होने के कारण वहां की समीक्षा नहीं होगी। नियोजन विभाग के उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने बताया है कि चित्रकूटधाम और झ...
आदेशः लव मैरिज करने वाले कपल को सुरक्षा देगी पुलिस

आदेशः लव मैरिज करने वाले कपल को सुरक्षा देगी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अब यूपी में लव मैरिज करने वालों को पुलिस पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी। इस संबंध में यूपी के गृह विभाग की ओर से सभी पुलिस मुखिया और जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल, गृह विभाग की ओर से ये आदेश सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद जारी किए गए हैं। इसे आनर किलिंग के संदर्भ में देखा जा रहा है। ऐसे में शासन भी इसे लेकर सक्रिय हो गया है। कहा जा रहा है कि जो प्रेमी जोड़े अंतरजातीय या दूसरे धर्म में शादी करते हैं उनको पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गृहमंत्रालय का फैसला   सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि प्रेम विवाह यानि लव मैरिज करने वाले दंपत्ति अगर चाहते हैं तो उनको तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। यह सुरक्षा उन्हीं दंपत्ति को दी जाएगी जो इसकी मांग करेंगे। उधर, प्रदेश के पुलिस ...
रेप के आरोपी चित्रकूट में तैनात एसडीएम के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

रेप के आरोपी चित्रकूट में तैनात एसडीएम के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊः जिले में तैनात रेप के आरोपों का सामना कर रहे अतिरिक्त एसडीएम सौजन्य कुमार विश्वास के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू हो गई है। फरार चल रहे एसडीएम के आगरा स्थित घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। झांसी पुलिस ने यह नोटिस आरोपी एसडीएम के आगरा में दयालबाग स्थित घर पर चिपकाया है। हांलाकि नोटिस को बाद में परिवार के लोगों ने फाड़ दिया। हालांकि कहा जा रहा है कि बच्चों ने फाड़ दिया होगा। वहीं दूसरी ओर परिजनों का यह भी कहना है कि एसडीएम को खनन माफियाओं द्वारा फंसाया जा रहा है। जालौन की रहने वाली छात्रा, झांसी में दर्ज है मुकदमा  दरअसल, एसडीएम सौजन्य कुमार विश्वास पर जालौन की एक बीटीसी छात्रा से रेप करने का आरोप है। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि एसडीएम ने खुद को कुंवारा बताते हुए उससे दोस्ती की और फिर धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ा ली। आरोप है कि एसडीएम सौजन्य लड़की के मोबाइल...