Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

पूर्व बैंक अधिकारी ने खोला घर का ताला तो सामने थे चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा..

समरनीति न्यूज, कानपुरः अगर आप कहीं बाहर से घर लौटे और ताला खोलते ही घर के भीतर चोर सामने खड़े हों तो आप पर क्या गुजरेगी। कुछ ऐसा ही हुआ शहर के एक पूर्व बैंक अधिकारी के साथ। दरअसल, शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लखऩपुर सोसाइटी में रहने वाले एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से चोर लाखों की नगदी-सामान चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना दिनदहाड़े उस वक्त हुई जब पीड़ित मंदिर गए हुए थे। रिटायर्ड बैंक अधिकारी महेश भदौरिया की पत्नी नीरजा डीजीक्यूए में साइंटिस्ट हैं। बताते हैं कि उनके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। सुबह पत्नी ड्यूटी पर चली गई थीं और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह घर में ताला लगाकर मंदिर दर्शन को चले गए।

सीसीटीवी में आई चोरों की तस्वीरें  

घर लौटकर आए और मेनगेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि मेन कमरे का ताला टूटा पड़ा था और गेट अंदर से बंद था। तभी उनको अंदर किसी के होने की आहट महसूस हुई। अंदेशा होने पर वह पुलिस को फोन मिलाने लगे। तभी पास वाले कमरे से दो चोर तेजी से निकले और सामने आ गए। हड़बड़ाए चोरों को देखकर गृहस्वामी ने मदद के लिए शोर मचाया। तभी एक चोर ने उनको लोहे का सरिया फेंककर मार दिया। किसी तरह महेश भदौरिया ने खुद को संभाला, लेकिन तबतक दोनों चोर स्कूटी से फरार हो गए। उधर, थाना प्रभारी अश्वनी पांडे ने बताया है चोरों की छवि सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। उनकी पहचान करके जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः यूपी के इस थाने में 19 साल में दर्ज हुईं सिर्फ 2 एफआईआर, महकमा भी हैरान..