Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

अपडेटः कानपुर में जीजा ने साले को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया

अपडेटः कानपुर में जीजा ने साले को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के सरोजनी नगर कालोनी में मंगलवार दोपहर एक बड़ी घटना हो गई। पारिवारिक विवाद में एक फर्नीटर कारीगर ने अपने साले को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। साले को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं खुद कारीगर की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना में छानबीन की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि कानपुर के सरोजनीनगर के रहने वाले अरविंद गौतम (32) फर्नीचर कारीगर है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिवार वालों को सूचना दी गई। वहीं महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। पारिवारिक विवाद में दिनदहाड़े वारदात उसकी 9 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पारिवारिक विवाद चलता रहता था। उसकी ससुराल हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव में थी। ससुर का नाम मुन्नीलाल था और पत्नी का पूनम। दोनो...
बांदा DIG दीपक कुमार ने लिया संज्ञान, तो पूर्व विधायक के पौत्र के हत्यारोपियों को चंद घंटों में पकड़ लाई पुलिस

बांदा DIG दीपक कुमार ने लिया संज्ञान, तो पूर्व विधायक के पौत्र के हत्यारोपियों को चंद घंटों में पकड़ लाई पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार शाम को जिले के पूर्व विधायक के पौत्र की गोली मारकर हत्या के मामले में डीआईजी दीपक कुमार के आदेशों का जबरदस्त असर देखने को मिला। देहात कोतवाली पुलिस 24 घंटे से पहले ही हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ पकड़ लाई। बता दें कि इस खबर को 'समरनीति न्यूज' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीआईजी दीपक कुमार ने घटना का संज्ञान लेते हुए बांदा पुलिस को जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। डीआईजी के आदेशों के बाद बांदा पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कीं। डीआईजी दीपक कुमार ने दिए थे जल्द खुलासे के आदेश आखिरकार बांदा की देहात कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है। यह था पूरा मामला बीती देर शाम बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में गुहरेह गांव मे...
कानपुर में काॅलसेंटर सेंटर संचालक-कर्मचारियों का अपहरण, 15 लाख लेकर छोड़ा, 4 गिरफ्तार

कानपुर में काॅलसेंटर सेंटर संचालक-कर्मचारियों का अपहरण, 15 लाख लेकर छोड़ा, 4 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के गोविंदनगर की रतनलाल कालोनी में बोलेरो सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक काॅलसेंटर में घुसकर लूटपाट करते हुए अपहरण कर लिया। बदमाशों ने काॅलसेंटर के संचालक व कर्मचारियों को अपहरण करके 15 लाख फिरौती वसूली। इसके बाद उनको छोड़ा। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो दिन मशक्कत के बाद कार नंबर और सर्विलांस के जरिए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि किदवई नगर के रहने वाले अनुराग शुक्ला का रतनलाल नगर में टेली कम्युनिकेशन चलाते हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार रात वह अपने आफिस में थे। पुलिस ने चार को पकड़ा, 11 लाख बरामद उनके कर्मचारी बर्रा के लव कुमार, शुक्लागंज के हर्ष और कन्नौज के शेखर भी थे। रात करीब 10.30 बजे बोलेरो गाड़ी से पांच लोग उनके आफिस पहुंचे। इससे पहले कि वे लोग कुछ समझ पाते सभी ने तमंचों के बल पर उनके नगदी लूटी। बाद में मारपी...
अपडेटः कमलेश तिवारी हत्याकांड के दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई

अपडेटः कमलेश तिवारी हत्याकांड के दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने इस चर्चित और दुस्साहसिक हत्याकांड आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया है। दोनों हत्यारोपियों को नोटिस दे दिए गए हैं। हत्यारोपियों में फतेहपुर का रहने वाला युसूफ खान पुत्र इशरत खान पठान और नागपुर का रहने वाला सैयद आसिम अली पुत्र हातिम अली शामिल है। बताते चलें कि इस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया था। हत्यारों ने वारदात को तालिबानी अंदाज में अंजाम दिया था। राजधानी लखनऊ में हुई इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया था। यह था पूरा मामला बताते चलें कि राजधानी लखनऊ में 18 अक्तूबर 2019 को नाका इलाके में हिंदू सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की उनके घर में बड़े ही नृशंस ढंग से गोली व धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर द...
बांदा में विश्वविद्यालय फीस वृद्धि पर भड़की एबीवीपी, कुलपति का पुतला फूंका 

बांदा में विश्वविद्यालय फीस वृद्धि पर भड़की एबीवीपी, कुलपति का पुतला फूंका 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पंडित जेएन कालेज के सामने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति का फीस वृद्धि के विरोध में पुतला दहन किया गया। छात्रों ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, वहीं विश्वविद्यालय द्वारा फीस में बेतहाशा वृद्धि की गई है। सभी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भेजकर बढ़ी हुई फीस को वापस लिए जाने की मांग भी की है। छात्र बोले, 30 से 90 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के दौरान बताया कि पूरा विश्व कोविड 19 जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई है। हर आम आदमी भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में बुंदेलखंड विश्व विद्यालय प्रशासन ने सभी कोर्सो की फीस में 30 से लेकर 90 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है। ऐसा करके छात...
बांदा में जिपं अध्यक्षा सरिता द्विवेदी ने BJP महिला मोर्चा संग माॅस्क-सेनेटाइजर बांटे 

बांदा में जिपं अध्यक्षा सरिता द्विवेदी ने BJP महिला मोर्चा संग माॅस्क-सेनेटाइजर बांटे 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के परिवार संपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता द्विवेदी द्वारा मंडल अध्यक्षों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन और डिटजेंट पाउडर आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने किया। इसमें जिले की समस्त महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष व समस्त महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। क्षेत्र में वितरण की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने कोरोना महामारी की गंभीरता के बारे में महिलाओं को जागरुक किया। कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क का प्रयोग करें। अपने हाथों को ज्यादा से ज्यादा बार साबुन से धोएं और नियमित सेनेटाइजर का प्रयोग करें। ये भी पढ़ेंः बांदा में प्राचार्य व...
बांदा में सपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रियांशु कोषाध्यक्ष-हनीफ जिला महासचिव

बांदा में सपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रियांशु कोषाध्यक्ष-हनीफ जिला महासचिव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां सोमवार को समाजवादी पार्टी की 50 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई घोषित जिला कार्यकारिणी में ज्यादातर नए चेहरों को शामिल किया गया है। घोषित कार्यकारिणी में छात्र नेता प्रियांशू गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने नई कार्यकारिणी घोषित की। बांदा में समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित नई कार्यकारिणी में रामकिशोर राजपूत, बृजेश पटेल, अशोक श्रीवास, प्रदीप जड़िया, नरेंद्र सिंह उर्फ रावेंद्र और प्रदीप यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हनीफ खां को जिला महासचिव बनाया गया है। वहीं कृष्णकांत प्रजापति, सत्यनारायण सोनकर, शेखर शर्मा, योगेश नामदेव, पप्पू पटेल, हरिश्चंद्र यादव, विजयपाल यादव, प्रमोद निषाद, रामेश्वर सविता, अनु...
बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में देर शाम वारदात

बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में देर शाम वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में आज सोमवार देर शाम जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी वहां से तमंचा हवा में लहराता हुआ भाग निकला। परिवार के लोग गोली लगने के बाद युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। देहात कोतवाली के गुरेह गांव में वारदात बताया जाता है कि गुरेह गांव के रहने वाले विनोद सिंह के पुत्र विजय सिंह (28) का गांव के बिंदा सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को विजय घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजरे बिंदा ने अचानक आकर विजय पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही विजय मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग ग्रामी...
बांदा में ‘नो स्कूल-नो फीस’ नारे के साथ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

बांदा में ‘नो स्कूल-नो फीस’ नारे के साथ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः निजी स्कूल संचालकों द्वारा फीस वसूली किए जाने पर अभिभावकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। लॉकडाउन अवधि की ट्यूशन फीस समेत अन्य फीस मांगे जाने को लेकर विभिन्न स्कूलों के अभिभावकों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। ‘नो स्कूल-नो फीस’ के नारों के साथ अभिभावकों ने प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर फीस वसूली पर कड़ाई से रोक के साथ गाइड लाइन जारी करने की मांग की। अभिभावक संघ अध्यक्ष अमित सेठ ‘भोलू’ की अगुवाई में सोमवार को तमाम अभिभावकों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष ‘नो स्कूल-नो फीस’ स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने नारे लगाए। बाद में प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ अभिभावकों ने खोला मोर...
लखनऊः तिरंगा जलाकर TikTok बनाते एक नाबालिग गिरफ्तार, 3 फरार

लखनऊः तिरंगा जलाकर TikTok बनाते एक नाबालिग गिरफ्तार, 3 फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः टिकटाॅक (Tiktok) का भूत लोगों के सिर से उतर नहीं रहा। इसके लिए गलत-सही का फर्क भी भूलते जा रहे हैं। अब लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम चार युवक तिरंगा जलाकर टिकटाॅक वीडियो बना रहे थे। हालांकि, आसपास के लोगों ने विरोध किया और एक को पकड़ लिया। पकड़े गए नाबालिग को पुलिस को सौंप दिया गया। बताते हैं कि उसके तीन अन्य साथी वहां से भाग निकले। इंस्पेक्टर बाजारखाला विजेंद्र सिंह ने बताया है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाकी तीन लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा मामले में बाजारखाला प्रभारी विजेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि घटना रविवार देर शाम की है। थाने में राजाजीपुरम के रहने वाले रविकांत ने तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार शाम को टिकैत राय तालाब के पास उन्होंने चार युवकों को तिरंगा जल...