Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रियांशु कोषाध्यक्ष-हनीफ जिला महासचिव

samajwadi party new district executive announced in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां सोमवार को समाजवादी पार्टी की 50 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई घोषित जिला कार्यकारिणी में ज्यादातर नए चेहरों को शामिल किया गया है। घोषित कार्यकारिणी में छात्र नेता प्रियांशू गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने नई कार्यकारिणी घोषित की।

बांदा में समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित

नई कार्यकारिणी में रामकिशोर राजपूत, बृजेश पटेल, अशोक श्रीवास, प्रदीप जड़िया, नरेंद्र सिंह उर्फ रावेंद्र और प्रदीप यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हनीफ खां को जिला महासचिव बनाया गया है। वहीं कृष्णकांत प्रजापति, सत्यनारायण सोनकर, शेखर शर्मा, योगेश नामदेव, पप्पू पटेल, हरिश्चंद्र यादव, विजयपाल यादव, प्रमोद निषाद, रामेश्वर सविता, अनुपम लौहवंशी, राजबहादुर कुशवाहा, संजय साहू और कमल पाल, अनीस खां, अजीज खां जिला सचिव नामित किए गए।

ये भी पढ़ेंः कैराना में सपा की जीत पर कालिख पोत रहा समाजवादी विधायक, कार्रवाई से बचने को निकला विदेश

कार्यकारिणी सदस्यों में मुकेश गहलोत, अजय कुमार गुप्ता, रामकिशोर यादव, महेंद्र यादव, श्यामू चैरसिया, देवेश सोनकर, सुनीता रैकवार, कमलेश राजपूत, वीरेंद्र सिंह पाल, देवीदीन निषाद, शाहिद अली, इस्लाम खां, रानी देवी श्रीवास, रामेश्वर यादव, ललित कुमार कश्यप, रामदीन अनुरागी, मौला बक्स, छेदीलाल अग्रहरि, अखिलेश पाल, अनवार अली, कल्लू सिंह चैहान, लक्ष्मी यादव, जगदीश वाल्मीकि, रामसजीवन वर्मा, अमित कुमार गुप्ता मनीष व अभिमन्यु सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः अखिलेश यादव का बड़ा कदम, सपा की सभी प्रदेश-जिलास्तर की कार्यकारिणी भंग, लेकिन बने रहेंगे..