Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में जिपं अध्यक्षा सरिता द्विवेदी ने BJP महिला मोर्चा संग माॅस्क-सेनेटाइजर बांटे 

In Banda Jila panchayat President Sarita Dwivedi distributed mask-sanitizer with BJP Mahila Morcha

समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के परिवार संपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता द्विवेदी द्वारा मंडल अध्यक्षों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन और डिटजेंट पाउडर आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने किया। इसमें जिले की समस्त महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष व समस्त महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

क्षेत्र में वितरण की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को

जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने कोरोना महामारी की गंभीरता के बारे में महिलाओं को जागरुक किया। कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क का प्रयोग करें। अपने हाथों को ज्यादा से ज्यादा बार साबुन से धोएं और नियमित सेनेटाइजर का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ेंः बांदा में प्राचार्य व दो शिक्षकों पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज..

उन्होने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता की तारीफ की। कहा कि उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान पूरे जिले में लगातार माॅस्क वितरित कर जागरूकता फैलाई। अब मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में इस सामान का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में मंजू देवी, विनोद जैन, निरुपमा सिंह, संतोष मिश्रा, रूपा सिंह, पार्वती गुप्ता, सुनीता विश्वकर्मा, रीता गुप्ता, रानीबाई साहू, निर्मला तिवारी, दरक्शां बेगम, सुशीला नामदेव आदि महिला कार्यकत्री मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ेंः कमलेश तिवारी हत्याकांड के दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई