Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बहन ने बर्थ-डे पार्टी के नाम पर सहेली को घर बुलाया-भाई ने किया रेप, दोनों गिरफ्तार

बहन ने बर्थ-डे पार्टी के नाम पर सहेली को घर बुलाया-भाई ने किया रेप, दोनों गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवती ने अपनी सहेली को बर्थ-डे पार्टी के नाम पर घर बुलाया। वहां उसके भाई ने बहन की सहेली से मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। बताते हैं कि इस पूरी घटना में बहन अपने भाई के साथ मिली थी। घटना से पीड़िता की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लड़की की मानसिक स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं डाक्टरों के पैनल ने उसका चेकअप किया। बताते हैं कि पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह चौंकाने वाली घटना अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नीलकंठ सराय गांव की है। पड़ोस में रहने वाली युवती भाई समेत गिरफ्तार बताया जाता है कि गांव की एक नाबालिग लड़की को उसी के पड़ो...
Update Covid-19: यूपी के इस जिले में हर रविवार पूर्ण लाॅकडाउन के आदेश

Update Covid-19: यूपी के इस जिले में हर रविवार पूर्ण लाॅकडाउन के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भले ही सरकार लाख कोशिशें कर रही हो, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं कुछ लोगों की लापरवाही इस वैश्विक महामारी को फैलने देने में मददगार साबित हो रही है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा पश्चिमी यूपी उठा रहा है। इसी के बीच पश्चिमी यूपी से एक बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर जिले के जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि हर रविवार को जिले में पूर्ण लाॅकडाउन लागू रहेगा। अब सहारनपुर में हर रविवार को पूरी तरह से लाकडाउन होगा। इस दौरान सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी के अलावा दूध की दुकानें खोलने की इजाजत दी जाएगी। डीएम ने साफ आदेश दिए हैं कि इसका पूरी सख्ती से पालन कराया जाएगा। सहारनपुर में बढ़ रहे हैं कोरोना केस बताते दें कि बीते कुछ दिनों से सहारनपुर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने कहा है कि जि...
बांदा में संदिग्ध परिस्थियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

बांदा में संदिग्ध परिस्थियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदाः मर्का थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव के मजरा झन्ना पुरवा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों ने शराब में जहर मिलाकर उसे पिला दिया है। इससे उसकी मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  बताया जाता है कि इंगुवा के मजरा झन्ना पुरवा निवासी पवन कुमार सिंह उर्फ झल्लर सिंह के तीन बेटे धीरू सिंह (27) आशीष (24) और विपिन सिंह (19) थे। परिजनों ने लगाए ये आरोप मृतक के भाई धीरू सिंह ने बताया कि शनिवार को आशीष अपने परिवारिक चाचा बबलू सिंह के साथ जेसीबी मशीन लेकर कमासिन आया हुआ था। मशीन खाद्य गोदाम के पास...
बांदाः रात में घर से निकला, सुबह रेलवे पटरी पर मिली लाश

बांदाः रात में घर से निकला, सुबह रेलवे पटरी पर मिली लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक शख्स की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रात में व्यक्ति घर से निकला था। उसका शव सुबह रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी पहुंचकर छानबीन की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि बीती देर शाम मरने वाला व्यक्ति घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। गांव के बाहर रेलवे पटरी के उसपर उसका 3 बीघे का खेत भी था। पुलिस का कहना है कि वह शराब का लती था और शराब पीकर घर में अक्सर मारपीट करता था। हालांकि, परिवार के लोगों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस बोली, शराब का लती था मरने वाला बताया जाता है कि बदौसा के बंगलनपुरवा तुर्रा के रहने वाले अवधेशु कुमार उर्फ मुन्नू (40) 3 बीघे के काश्तकार थे। वह शराब के लती थे और आए दिन इसी बात को लेकर घर पर झगड़ा भी होता था। आज सुबह उनका शव गांव के बाहर रेलवे पटरी ...
कानपुर-बांदा में भी दिखाई दिया सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा

कानपुर-बांदा में भी दिखाई दिया सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः आज रविवार को सूर्यग्रहण का बड़ा ही सुंदर नजारा देखने को मिला। कानपुर और आसपास के जिलों में भी लोगों ने इस अद्भुत नजारे को देखा। हालांकि, लोग एक दिन पहले से ही इसे देखने को उतावले थे। यही वजह है कि इसके लिए पूरी तैयारी भी कर रखी थी। कानपुर में जहां लोगों ने इसे देखा। वहीं बांदा में भी लोग पीछे नहीं रहे। साइंस रिसर्च क्लब (बांदा) की टीम ने सूर्य ग्रहण का अवलोकन किया। इस दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला। खगोल विज्ञान की इस महत्वपूर्ण घटना वलयाकार सूर्यग्रहण को बांदा में भी साफतौर पर देखा जा सका। अब 21 मई 2031 को दिखाई देने की संभावना ऐसे में साइंस क्लब ने समाज में व्याप्त विभिन्न तरह की ग्रहण संबंधी अंधविश्वास को दूर करने के लिए संदेश दिया। साइंस रिसर्च क्लब के प्रमुख शनि कुमार ने बताया कि प्रकृति में विभिन्न तरह की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सूर्य ग्रहण की यह...
बांदा में बाबा साहब अंबेडकर की नई प्रतिमा लगी, राजनीतिक दलों के लोगों ने माल्यार्पण किया

बांदा में बाबा साहब अंबेडकर की नई प्रतिमा लगी, राजनीतिक दलों के लोगों ने माल्यार्पण किया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में करीब 4 दिन पहले संविधान निर्माता बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला था। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। हालांकि, प्रशासन ने मामले में नई प्रतिमा की स्थापना कराने के साथ ही, शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर स्थिति को संभाल लिया था। प्रशासन ने अपने वादे को पूरा भी किया। आज नई प्रतिमा स्थापति हो गई। इसकी जानकारी राजनीतिक दलों को हुई। कांग्रेस, बसपा और सपा के लोग वहां पहुंचे और माल्यार्पण करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा को नमन किया। यह था पूरा मामला बताते चलें कि जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के बाहर लगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लगभग 5 दिन पहले कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ डाला था। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई थी। हालांकि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गणमान्य लोगों को बैठाकर नई मूर्ति...
Covid-19: पुलिस सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत, महकमे में हड़कंप

Covid-19: पुलिस सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत, महकमे में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना वायरस के प्रकोप से पुलिस महकमा भी खूब प्रभावित हो रहा है। एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत होने की खबर आ रही है। इससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। थाने के सेनेटाइज कराया जा रहा है, वहीं तीन दर्जन पुलिस कर्मियों को क्वारंटाइन कराया गया है। हालांकि, सब इंस्पेक्टर इस वक्त अवकाश पर थे और उनका इलाज चल रहा था। हालात गंभीर होने पर उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका निधन हो गया। घटना चंदौली जिले की है। सुगर के मरीज थे सब इंस्पेक्टर बताया जाता है कि चंदौली में एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत हो गई। इस वक्त वह अवकाश पर थे और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया। बाद में जांच रिपोर्ट में उनको कोरोना पाजिटिव पाया गया। ये भी पढ़ेंः कोरोना लाॅकडाउनः दूसरी बीवी से मिलने को मांगा पास, पुलिस बोली- एक से ही चलाओ काम इसके बाद कोरोना के उस पु...
Covid-19: सीएम योगी बोले, अनलॉक में भी भीड़ इकट्ठा न होने दें, पुलिस करे पेट्रोलिंग

Covid-19: सीएम योगी बोले, अनलॉक में भी भीड़ इकट्ठा न होने दें, पुलिस करे पेट्रोलिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अनलाक में भी एहतियात बरती जाए। कहीं भी भीड़ न जुटने दी जाए। इसके लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती रहे। दरअसल, कोरोना वायरस तेजी से प्रदेश में पैर पसार रहा है। ऐसे में सरकार के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में योगी सरकार अब कोरोना को लेकर रैंडम टेस्टिंग के साथ ही सर्विलांस सिस्टम को ज्यादा मजबूत करने पर जोर देना शुरू कर दिया। इसके लिए 1 लाख निगरानी समितियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। अनलाॅक में भी पूरी सतर्कता के निर्देश सीएम योगी ने कहा कि अनलॉक में भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी। खास ध्यान रखना होगा कि कहीं भीड़ न जुटने पाए। कहा कि इसके लिए पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग करके स्थिति पर नजर रखनी होगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग क...
बांदा में हादसे, लेखपाल की मौत-छात्र ने भी कानपुर में तोड़ा दम

बांदा में हादसे, लेखपाल की मौत-छात्र ने भी कानपुर में तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे में जिले में हुए अलग-अलग हादसों में एक लेखपाल की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं एक छात्र ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पहला हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि शहर कोतवाली क्षेत्र में अतर्रा चुंगी निवासी भगवानदीन (57) पुत्र रामप्रसाद लेखपाल थे। इन दिनों वह बबेरू तहसील के तिलौसा गांव में तैनात थे। शुक्रवार शाम वह काम निपटाने के बाद मोपेड से बांदा आ रहे थे। इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार में कोहराम मचा राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि भगवानदीन के 3 बेटियां और एक बेटा है। घर के मुखिया के निधन से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रक चालक क...
कानपुर में दिनदहाड़े बसपा नेता की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के घर के बाहर वारदात

कानपुर में दिनदहाड़े बसपा नेता की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के घर के बाहर वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के जाजमऊ आशियाना कालोनी में आज दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बसपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने ताबड़तोड़ करीब 13 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद हवा में असलहे लहराते हुए फरार हो गए। शनिवार दोपहर हुई वारदात से इलाके में दहशत वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जाता है कि मंगला विहार रामादेवी निवासी बसपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर प्रॉपर्टी का काम करते हैं। आज शनिवार दोपहर अपनी कार से वह जाजमऊ आशियाना कॉलोनी पहुंचे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। इसी बीच किसी का फोन आया तो लालबंगला क्षेत्र में वह कार से उतरकर उससे बात करने लगे। दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने की वारदात तभी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रेश के घ...